करेंट अफेयर्स – 6 अगस्त, 2021

राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स

  • संसद ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और उसके आसपास के क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता प्रबंधन के लिए एक आयोग गठित करने के लिए विधेयक पारित किया
  • संसद ने आवश्यक रक्षा सेवाओं में लगी इकाइयों में हड़ताल, तालाबंदी पर रोक लगाते हुए आवश्यक रक्षा सेवा विधेयक, 2021 पारित किया
  • राज्यसभा ने संविधान (अनुसूचित जनजाति) आदेश (संशोधन) विधेयक, 2021 पारित किया; अरुणाचल प्रदेश में चिन्हित अनुसूचित जनजातियों की सूची से अबोर जनजाति को हटाया गया
  • ऑस्ट्रेलियाई पीएम स्कॉट मॉरिसन के विशेष दूत टोनी एबॉट ने नई दिल्ली में पीएम मोदी से मुलाकात की
  • धृति बनर्जी 105 वर्षीय जूलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (ZSI)) की पहली महिला निदेशक बनीं

अंतर्राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स 

  • रॉकेट हमलों के जवाब में इज़रायल ने लेबनान पर हवाई हमले शुरू किए

खेल-कूद करेंट अफेयर्स 

  • भारत के रवि कुमार दहिया ने पुरुषों की 57 किग्रा फ्रीस्टाइल कुश्ती में रजत पदक जीता
  • टोक्यो ओलंपिक: बेल्जियम ने पेनल्टी शूटआउट में ऑस्ट्रेलिया को फाइनल में 3-2 से हराकर पुरुष हॉकी में स्वर्ण पदक जीता
  • टोक्यो ओलंपिक: भारत ने जर्मनी को 5-4 से हराकर पुरुष हॉकी में कांस्य पदक जीता; यह 1980 में मास्को ओलंपिक के बाद हॉकी में भारत का पहला पदक है

Ⓒ 2019. JMS Classes Raisinghnagar
✆ 9667070111

Designed By : Satnam Gill