करेंट अफेयर्स – 28 जुलाई, 2021

राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स

  • हड़प्पा शहर धोलावीरा (गुजरात के वर्तमान कच्छ जिले में) यूनेस्को की विश्व विरासत सूची में शामिल किया गया
  • केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने  हिंसा से प्रभावित महिलाओं के लिए 24/7 हेल्पलाइन 7827170170) लांच की
  • संसद ने लाइटहाउस एक्ट 1927 को निरस्त करने और बदलने के लिए ‘समुद्री सहायता नेविगेशन बिल 2021’ पारित किया
  • आईपीएस अधिकारी राकेश अस्थाना दिल्ली पुलिस आयुक्त नियुक्त किये गये 

आर्थिक करेंट अफेयर्स 

  • सरकार ने 2018-2021 के बीच 2,38,223 कंपनियों को शेल कंपनियों को चिन्हित किया: कॉरपोरेट मामलों के राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह
  • नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड और राष्ट्रीय केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स लिमिटेड ने भारतीय किसान उर्वरक सहकारी लिमिटेड (इफको) के साथ उर्वरक नैनो यूरिया लिक्विड के ‘प्रौद्योगिकी हस्तांतरण’ के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए
  • महिला बेरोजगारी दर 2018-19 में 5.1% से गिरकर 2019-20 में 4.2% हो गई
  • IMF ने 2021-22 के लिए भारत की जीडीपी ग्रोथ का अनुमान घटाकर 8.5% किया

विश्व विरासत सूची

  • चार प्राकृतिक स्थलों और तीन सांस्कृतिक स्थलों को यूनेस्को की विश्व विरासत सूची में जोड़ा गया
  •  चार प्राकृतिक स्थल: जापान में समृद्ध जैव विविधता वाले 4 द्वीप; दक्षिण कोरिया में भू-विविधता और जैव-विविधता का एक तटीय क्षेत्र; थाईलैंड में मलय प्रायद्वीप की पर्वत श्रृंखला का हिस्सा; और जॉर्जिया में काला सागर के पूर्वी तट के साथ एक गलियारा
  • तीन सांस्कृतिक स्थल: डच जल रक्षा रेखाएं; तुर्की में अर्सलानटेप माउंड; और बेल्जियम और नीदरलैंड में Colonies of Benevolence

अंतर्राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स 

  • 1 से 13 अगस्त तक वोल्गोग्राड में होगा भारत-रूस का संयुक्त सैन्य अभ्यास इंद्र-21
  • IMF ने विश्व आर्थिक आउटलुक रिपोर्ट जारी की, 2021 के लिए वैश्विक अर्थव्यवस्था के विकास के 6% के पूर्वानुमान को बरकरार रखा

खेल-कूद करेंट अफेयर्स 

  • इंग्लैंड के पूर्व गेंदबाज माइक हेंड्रिक का 72 साल की उम्र में निधन, 1974-1981 में 30 टेस्ट में 87 विकेट लिए
  • वंतिका अग्रवाल ने जीता राष्ट्रीय महिला ऑनलाइन शतरंज का खिताब

Ⓒ 2019. JMS Classes Raisinghnagar
✆ 9667070111

Designed By : Satnam Gill