करेंट अफेयर्स : 15 अप्रैल, 2021

1. भारत ने किस राज्य के तीन विद्रोही समूहों के साथ संघर्ष विराम समझौते को एक और वर्ष के लिए बढ़ा दिया है?

उत्तर – नागालैंड

भारत सरकार ने नागालैंड के तीन विद्रोही समूहों के साथ संघर्ष विराम समझौते को एक और वर्ष के लिए बढ़ा दिया है। इस युद्धविराम समझौते को अप्रैल, 2022 तक बढ़ाया गया है। गृह मंत्रालय के अनुसार, भारत सरकार और तीन समूहों – NSCN / NK, NSCN / R और NSCN / K-Khango के बीच युद्धविराम समझौते जारी रहेंगे।

2. उस उष्णकटिबंधीय चक्रवात का क्या नाम है जिसने हाल ही में पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया को प्रभावित किया है?

उत्तर – सरोजा

उष्णकटिबंधीय चक्रवात सेरोजा (Seroja) ने हाल ही में पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के 1,000 कि.मी. लंबे खंड को प्रभावित किया है। 170 किमी/घंटा की गति के साथ इस तूफान ने ऑस्ट्रेलिया को प्रभावित किया है।

3. “ESanta”, एक डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म जिसे हाल ही में लॉन्च किया गया, किस प्रकार के उत्पादों से सम्बंधित है?

उत्तर – एक्वाकल्चर उत्पाद

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने जलीय कृषकों और खरीदारों को जोड़ने के लिए इलेक्ट्रॉनिक मार्केटप्लेस का वर्चुअली उद्घाटन किया है। eSanta का अर्थ “Electronic Solution for Augmenting National Centre for Sustainable Aquaculture (NaCSA) Farmers” है। NaCSA समुद्री उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (MPEDA) की एक विस्तार शाखा है।

4. हिदेकी मात्सुयामा, किस खेल में एक प्रमुख चैम्पियनशिप को जीतने वाले पहले जापानी खिलाड़ी बने?

उत्तर – गोल्फ

हिदेकी मात्सुयामा ने अगस्ता नेशनल गोल्फ क्लब में मास्टर्स का खिताब जीत लिया है। उनके नाम विश्व भर में 15 जीत हैं। 2012 में, मात्सुयामा वर्ल्ड एमेच्योर गोल्फ रैंकिंग में नंबर एक पर पहुंचे थे।

5. वित्तीय क्षेत्र के लिए जलवायु परिवर्तन कानून लाने वाला पहला देश कौन सा है?

उत्तर – न्यूजीलैंड

न्यूजीलैंड वित्तीय क्षेत्र के लिए जलवायु परिवर्तन कानून लागू करने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है। इस कानून के तहत बैंकों, बीमाकर्ताओं और निवेश प्रबंधकों को अपने व्यवसाय पर जलवायु परिवर्तन के प्रभावों की रिपोर्ट करने की आवश्यकता है।


Ⓒ 2019. JMS Classes Raisinghnagar
✆ 9667070111

Designed By : Satnam Gill