करेंट अफेयर्स – 22 मार्च, 2021

1. भारत ने हाल ही में किस देश के साथ एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) अनुसंधान और विकास पहल शुरू की है?

उत्तर – अमेरिका

Indo-US Science and Technology Forum (IUSSTF) ने विज्ञान और प्रौद्योगिकी सचिव विभाग की उपस्थिति में, यूएस इंडिया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (US India Artificial Intelligence – USIAI) पहल लांच की। IUSSTF वर्ष 2000 में दोनों देशों द्वारा आपसी बातचीत के माध्यम से विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए स्थापित किया गया एक द्विपक्षीय संगठन है।

2. भारतीय नौसेना ने किस संगठन द्वारा निर्मित एक लैंडिंग क्राफ्ट यूटिलिटी जहाज L58 को शामिल किया है?

उत्तर – GRSE

भारतीय नौसेना ने पोर्ट ब्लेयर में एक कार्यक्रम में एक लैंडिंग क्राफ्ट यूटिलिटी जहाज L58 को शामिल किया। यह लैंडिंग क्राफ्ट यूटिलिटी (LCU) मार्क-IV श्रेणी के जहाज का आठवां और अंतिम जहाज़ है। इस जहाज को स्वदेशी रूप से संचालित गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड (GRSE), कोलकाता द्वारा डिजाइन और निर्मित किया गया था। इसका उपयोग युद्धक टैंक और भारी हथियार प्रणालियों का परिवहन करने जैसी कई गतिविधियों के लिए किया जाएगा।

3. भारतीय नौसेना ने ऑपरेशन संकल्प के तहत फारस की खाड़ी में किस देश के साथ पैसेज एक्सरसाइज (PASSEX) में हिस्सा लिया?

उत्तर – बहरीन

भारतीय नौसेना ने ऑपरेशन संकल्प के तहत फारस की खाड़ी में रॉयल बहरीन नौसेना बल के साथ पैसेज एक्सरसाइज (PASSEX) में हिस्सा लिया। PASSEX नियमित रूप से मैत्रीपूर्ण देशों की नौसेनाओं के साथ भारतीय नौसेना द्वारा आयोजित किया जाता है।

4. बीमा (संशोधन) विधेयक, 2021 के अनुसार, बीमा क्षेत्र में नई FDI सीमा क्या है?

उत्तर – 74%

बीमा (संशोधन) विधेयक, 2021 को हाल ही में राज्य सभा द्वारा अनुमोदित किया गया है। यह बीमा क्षेत्र में विदेशी प्रत्यक्ष निवेश सीमा को मौजूदा 49% से बढ़ाकर 74% करेगा।

5. नीति आयोग ने क्लाउड कम्प्यूटिंग पर छात्रों को प्रशिक्षित करने के लिए किस कंपनी के साथ साझेदारी की है?

उत्तर – अमेज़न

नीति आयोग ने अटल टिंकरिंग लैब्स के माध्यम से क्लाउड कंप्यूटिंग के मूल सिद्धांतों पर छात्रों को प्रशिक्षित करने के लिए Amazon Web Services (AWS) के साथ भागीदारी की है। इस कार्यक्रम के तहत, AWS छात्रों को क्लाउड कंप्यूटिंग, वेब होस्टिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), मशीन लर्निंग (ML), और वर्चुअल रियलिटी (VR) जैसे क्लाउड कंप्यूटिंग के कॉन्सेप्ट्स की जानकारी प्रदान करेगा।


Ⓒ 2019. JMS Classes Raisinghnagar
✆ 9667070111

Designed By : Satnam Gill