करेंट अफेयर्स – 21 मार्च, 2021

राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स

राज्य केंद्रीय कानूनों के खिलाफ प्रस्ताव पारित कर सकते हैं: सुप्रीम कोर्ट

19 मार्च, 2021 को सर्वोच्च न्यायालय ने कहा कि राज्य केंद्र के कानूनों के खिलाफ प्रस्ताव पारित कर सकते हैं।

हरियाणा: विरोध प्रदर्शन के दौरान संपत्ति के नुकसान की वसूली के लिए विधानसभा ने विधेयक पारित किया

हरियाणा ने विरोध प्रदर्शन के दौरान संपत्ति की क्षति की वसूली के लिए बिल विधानसभा में पारित किया गया था।

अमेरिकी रक्षा मंत्री ने नई दिल्ली में पीएम मोदी से मुलाकात की

अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड जेम्स ऑस्टिन III, जो भारत की आधिकारिक यात्रा पर हैं, ने 19 मार्च, 2021 को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।

अरिंदम बागची को विदेश मंत्रालय का नया प्रवक्ता नियुक्त किया गया

अरिंदम बागची को विदेश मंत्रालय (MEA) का नया प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। निवर्तमान प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव अब संयुक्त सचिव (उत्तर) होंगे।

बिहार में शुरू की गई ग्राम उजाला योजना

19 मार्च को एक वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से बिहार के आरा में ग्राम उजाला कार्यक्रम लांच किया गया। इसके तहत कार्यशील पुराने प्त बल्बों के बदले में प्रत्येक घर के लिए केवल 10 रुपये में एलईडी उपलब्ध होगी।

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने अपना 82वां स्थापना दिवस मनाया

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने 19 मार्च, 2021 को अपनी 82वीं वर्षगांठ मनाई। इस अवसर को चिह्नित करने के लिए CRPF अकादमी, गुरुग्राम में एक परेड का आयोजन किया गया।

इसरो द्वारा 3 NIT में अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी ऊष्मायन केंद्र (S-TIC) का उद्घाटन किया गया

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के अध्यक्ष के. सिवन ने नागपुर, भोपाल और राउरकेला में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) में तीन अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी ऊष्मायन केंद्रों (S-TIC) का उद्घाटन किया।

आर्थिक करेंट अफेयर्स

खान और खनिज (विकास और विनियमन) अधिनियम में संशोधन के लिए विधेयक पारित किया गया

19 मार्च, 2021 को लोकसभा ने खान और खनिज (विकास और विनियमन) अधिनियम में संशोधन के लिए एक विधेयक ध्वनिमत से पारित किया।

रक्षा मंत्रालय ने 4,690 एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइलों के अधिग्रहण के लिए BDL के साथ सौदा किया

19 मार्च 2021 को रक्षा मंत्रालय ने भारतीय सेना के लिए 1,188 करोड़ की लागत से 4,960 MILAN-2T एंटी टैंक गाइडेड मिसाइलों के अधिग्रहण के लिए सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम भारत डायनेमिक्स लिमिटेड (BDL) के साथ एक समझौता किया।

अंतर्राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स

संयुक्त राष्ट्र की विश्व खुशहाली रिपोर्ट: भारत 149 में से 139 रैंक पर, फिनलैंड सबसे ऊपर है

19 मार्च 2021 को जारी UN World Happiness Report 2021 की सूची में भारत 149 देशों में से 139वें स्थान पर है, जबकि फिनलैंड सबसे ऊपर है।

तंजानिया: सामिया सुलहु हसन ने पहली महिला राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली

सामिया सुलहु हसन ने 19 मार्च, 2021 को तंजानिया की पहली महिला राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली।


Ⓒ 2019. JMS Classes Raisinghnagar
✆ 9667070111

Designed By : Satnam Gill