करेंट अफेयर्स – 20 मार्च, 2021

राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स

पोर्ट ब्लेयर में भारतीय नौसेना लैंडिंग क्राफ्ट यूटिलिटी L58 को कमीशन किया गया

भारतीय नौसेना लैंडिंग क्राफ्ट यूटिलिटी (एलसीयू) एल 58, जो लैंडिंग क्राफ्ट यूटिलिटी (एलसीयू) मार्क IV श्रेणी का आठवां और आखिरी जहाज है, को पोर्ट ब्लेयर, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भारतीय नौसेना में कमीशन किया गया था।

भारतीय नौसेना ने फारस की खाड़ी में बहरीन की नौसेना के साथ Passage Exercise में हिस्सा लिया

भारतीय नौसेना ने 17 मार्च, 2021 को ऑपरेशन संकल्प के तहत फारस की खाड़ी में रॉयल बहरीन नेवल फोर्स कार्वेट अल मुहर्रैक के साथ पैसेज एक्सरसाइज (PASSEX) में हिस्सा लिया।

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कुवैती समकक्ष के साथ वार्ता की

18 मार्च, 2021 को विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाने के लिए अपने कुवैती समकक्ष शेख अहमद नासिर अल-मोहम्मद अल-सबा के साथ व्यापक बातचीत की। वित्त वर्ष 2019-20 में, कुवैत भारत का 10वां सबसे बड़ा तेल आपूर्तिकर्ता था और इसने भारत की ऊर्जा जरूरतों का लगभग 3.8 प्रतिशत पूरा किया।

भारत और सऊदी अरब ने अंतरिक्ष में सहयोग शुरू करने पर बातचीत की

भारत और सऊदी अरब ने अंतरिक्ष क्षेत्र में सहयोग शुरू करने पर विचार-विमर्श किया।

यूरोपीय संघ भारत समर्थित Coalition for Disaster Resilient Infrastructure में शामिल हुआ

भारत के निमंत्रण को स्वीकार करते हुए, यूरोपीय संघ आधिकारिक तौर पर Coalition for Disaster Resilient Infrastructure के सदस्य के रूप में शामिल हो गया है।

आर्थिक करेंट अफेयर्स

राज्य सभा ने बीमा क्षेत्र में FDI को बढ़ाकर 74% करने के लिए विधेयक पारित किया

बीमा क्षेत्र में विदेशी प्रत्यक्ष निवेश सीमा को मौजूदा 49 प्रतिशत से बढ़ाकर 74 प्रतिशत करने के लिए विधेयक राज्यसभा ने 18 मार्च, 2021 को पारित किया।

पंजीकृत वाहन स्क्रैपिंग सुविधा (RVSF)  के लिए मसौदा नियम अधिसूचित किये गये

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने पंजीकृत वाहन स्क्रैपिंग सुविधा (RVSF) स्थापित करने के लिए मसौदा नियमों को अधिसूचित किया है।

AIM, नीति आयोग और AWS भारत में क्लाउड कंप्यूटिंग कौशल को बढ़ावा देने के लिए मिलकर कार्य करेगे

अटल इनोवेशन मिशन, नीति आयोग, और Amazon Web Services ने 18 मार्च, 2021 को भारत में नवाचार और उद्यमशीलता पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने के लिए नई पहल की घोषणा की।

अंतर्राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स

एस्ट्राजेनेका कोरोनवायरस वायरस सुरक्षित: यूरोपीय दवा एजेंसी

यूरोपीय संघ की दवा नियामक एजेंसी ने 18 मार्च, 2021 को कहा कि एस्ट्राजेनेका वैक्सीन का रक्त के थक्कों से सम्बन्ध नही है।

स्पेन की संसद ने इच्छामृत्यु को वैध बनाया

स्पेन की संसद ने 18 मार्च, 2021 को इच्छामृत्यु को वैध बनाने वाले एक कानून का निर्माण किया है, जो मानसिक रूप से बीमार या गंभीर रूप से घायल मरीजों को अपनी पीड़ा को समाप्त करने की अनुमति देता है।

खेल

भारत ने अहमदाबाद में चौथे टी-20 मैच में इंग्लैंड को 8 रन से हराया

भारत ने 18 मार्च, 2021 को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पांच मैचों की श्रृंखला 2-2 से बराबर करने के लिए चौथे टी-20 मैच में इंग्लैंड को आठ रन से हराया।

‘गर्ल गैंग’ को ICC महिला विश्व कप 2022 के आधिकारिक गीत के रूप में घोषित किया गया

न्यूजीलैंड की गायिका जिन विगमोर के एक ट्रैक ‘गर्ल गैंग’ को 2022 आईसीसी महिला विश्व कप के आधिकारिक गीत के रूप में घोषित किया गया है।


Ⓒ 2019. JMS Classes Raisinghnagar
✆ 9667070111

Designed By : Satnam Gill