करेंट अफेयर्स – 19 मार्च, 2021

राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स

सरकार की टेलीमेडिसिन सेवा ‘ई-संजीवनी’ ने 3 मिलियन परामर्श पूरे किए

भारत सरकार की राष्ट्रीय टेलीमेडिसिन सेवा ई-संजीवनी ने 3 मिलियन परामर्श पूरा करके एक और मील का पत्थर पार कर लिया है।

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा मनाया जा रहा है पोषण पखवाड़ा

महिला और बाल विकास मंत्रालय 16 से 31 मार्च, 2021 तक पोशन पखवाड़ा मना रहा है।

स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन को ‘Stop TB Partnership Board का अध्यक्ष को नियुक्त किया गया

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन को अंतरराष्ट्रीय निकाय Stop TB Partnership Board के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है।

भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री दिलीप गांधी का 69 वर्ष की आयु में निधन

भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री दिलीप गांधी का 17 मार्च, 2021 को नई दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 69 वर्ष के थे। गांधी ने अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार में जहाजरानी राज्य मंत्री के रूप में कार्य किया था।

हिमाचल प्रदेश के मंडी से भाजपा सांसद राम स्वरूप शर्मा (62) का निधन

हिमाचल प्रदेश के मंडी से भाजपा सांसद राम स्वरूप शर्मा 17 मार्च, 2021 का नई दिल्ली में निधन हो गया।

आर्थिक करेंट अफेयर्स

स्टार्टअप इंडिया सीड फंड योजना के लिए सरकार ने विशेषज्ञ समिति का गठन किया

सरकार ने एक विशेषज्ञ सलाहकार समिति का गठन किया है जो स्टार्टअप इंडिया सीड फंड स्कीम के समग्र निष्पादन और निगरानी के लिए जिम्मेदार होगी।

कार्लाइल ग्रुप ने SBI कार्ड में 4.3% हिस्सेदारी बेचीं

यूएस-बेस्ड निजी इक्विटी फर्म कार्लाइल ग्रुप ने 17 मार्च, 2021 को ब्लॉक सौदों के माध्यम से एसबीआई कार्ड और भुगतान सेवाओं में 4.3 प्रतिशत हिस्सेदारी  बेची।

ईवी के लिए बैटरी बनाने के लिए इंडियन ऑयल और  इजरायल की फीनर्जी संयुक्त उद्यम की स्थापना करेंगे

17 मार्च, 2021 को राज्य के स्वामित्व वाली इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) और इजरायली बैटरी डेवलपर फ़िनर्जी ने इलेक्ट्रिक वाहनों (EVs) के लिए अल्ट्रा-लाइट मेटल-एयर बैटरी बनाने के लिए एक संयुक्त उद्यम को औपचारिक रूप दिया।

अंतर्राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स

संविधान में जलवायु परिवर्तन खंड को शामिल करने के लिए फ्रांसीसी संसद ने मतदान किया

फ्रांसीसी संसद के निचले सदन नेशनल असेंबली ने 16 मार्च, 2021 को देश के संविधान में जलवायु और जैव विविधता संरक्षण शामिल करने के लिए संशोधन किया।

यूरोपीय संघ उइगर अल्पसंख्यक के खिलाफ मानवाधिकारों के हनन के लिए चीनी अधिकारियों को ब्लैकलिस्ट किया

यूरोपीय संघ (ईयू) ने उइगर मुस्लिम अल्पसंख्यक के खिलाफ मानवाधिकारों के हनन के लिए चीनी अधिकारियों को ब्लैकलिस्ट करने पर सहमति जताई है।

तंजानिया: राष्ट्रपति जॉन मैगुफुली का 61 साल की उम्र में निधन

तंज़ानिया के राष्ट्रपति जॉन मगुफुली का 17 मार्च, 2021 को 61 साल की उम्र में राजधानी दार अस सलाम में निधन हो गया।

छठी भारत-ब्राजील-दक्षिण अफ्रीका (IBSA) महिला फोरम की बैठक वर्चुअली आयोजित की गई

छठी भारत-ब्राजील-दक्षिण अफ्रीका (IBSA) महिला फोरम की बैठक वर्चुअली 16 मार्च, 2021 को आयोजित की गई।


Ⓒ 2019. JMS Classes Raisinghnagar
✆ 9667070111

Designed By : Satnam Gill