Here we provide a Quiz of latest Current Affairs for upcoming exams.This
quiz helps you to keep a watch on current happenings and may be useful
for General Awareness part of IBPS Banking, SSC-CGL, Bank Clerical and
other similar examinations.
प्रश्न 1 व्यक्ति के कार्बन फुटप्रिंट का आकलन करने के लिए कार्बन वॉच नामक मोबाइल एप्लिकेशन को लॉन्च करने वाला भारत का पहला राज्य या केंद्र शासित प्रदेश कौन सा बना है - (अ) नई दिल्ली (ब) चंडीगढ़ (स) गोवा (द) हिमाचल प्रदेश उत्तर View Detail
हाल ही में चंडीगढ़ ने ‘कार्बन वाॅच’ नाम से एक मोबाइल एप्लीकेशन लॉन्च किया है, इसका उद्देश्य एक व्यक्ति के कार्बन फुटप्रिंट का आकलन करना है। इसके साथ ही चंडीगढ़ इस तरह की पहल शुरू करने वाला पहला केंद्रशासित प्रदेश/राज्य बन गया है। कार्बन फुटप्रिंट का आशय किसी विशेष मानवीय गतिविधि द्वारा वातावरण में जारी ग्रीनहाउस गैसों, विशेष रूप से कार्बन डाइऑक्साइड की मात्रा से है। यह एप्लीकेशन मुख्य तौर पर व्यक्तिगत कार्यों पर ध्यान केंद्रित करेगा और इसमें कुल चार श्रेणियों यथा- जल, ऊर्जा, अपशिष्ट उत्पादन और परिवहन से संबंधित विवरण के आधार पर कार्बन फुटप्रिंट की गणना की जाएगी।यह उत्सर्जन के राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय औसत स्तर एवं व्यक्तिगत उत्सर्जन से संबंधित सूचना प्रदान करेगा।यह आम लोगों को उनके कार्बन फुटप्रिंट से संबंधित सूचनाएँ प्रदान करने के साथ-साथ कार्बन फुटप्रिंट को कम करने के तरीकों पर भी सुझाव देगा।यह लोगों को उनकी विशिष्ट जीवनशैली के कारण होने वाले उत्सर्जन, प्रभाव और उससे निपटने के लिये संभावित उपायों के बारे में भी जागरूक करेगा।
प्रश्न 2 किस राज्य ने राज्य में ‘स्मार्ट’ आंगनवाड़ियों के निर्माण के लिए 9 करोड़ मंजूर किए हैं - (अ) केरल (ब) आंध्र प्रदेश (स) मध्य प्रदेश (द) ओडिशा उत्तर View Detail
केरल सरकार ने पारंपरिक आंगनवाड़ियों को बेहतर सुविधाओं के साथ “स्मार्ट” आंगनवाड़ियों में बदलने के लिए 9 करोड़ मंजूर किए हैं। इस योजना के तहत, महिला और बाल विकास विभाग ने राज्यों की 48 आंगनवाड़ियों को नए भवनों के निर्माण की अनुमति दी है। चरणबद्ध तरीके से बचपन की देखभाल प्रदान करने के लिए स्मार्ट आंगनवाड़ियों का निर्माण किया जाएगा। इसे और अधिक बाल-सुलभ बनाने के उद्देश्य से इन सुविधाओं को स्थापित किया जाएगा।इस तरह इन सुविधाओं से बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास को बढ़ावा मिलेगा। 48 आंगनवाड़ियों के निर्माण के लिए कुल नौ करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। इंटीग्रेटेड चाइल्ड डेवलपमेंट स्कीम (ICDS) के तहत स्मार्ट आंगनवाड़ियों का डिजाइन और निर्माण किया जा रहा है।
प्रश्न 3 हाल ही में किस देश ने गिद्ध के लिए विषैली दवाओं पर प्रतिबंध लगाया है - (अ) भारत (ब) नेपाल (स) बांग्लादेश (द) पाकिस्तान उत्तर View Detail
बांग्लादेश ऐसा पहला देश बन गया है जिसने दर्द निवारक किटोप्रोफेन पर प्रतिबंध लगा दिया है। मवेशियों के इलाज के लिए इस दर्द निवारक दवा का व्यापक रूप से उपयोग किया जाता है। लेकिन यह दर्द निवारक दवा गिद्धों के लिए विषैली है। इससे पहले, कुछ 10 साल पहले डाइक्लोफेनाक पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया था।विश्व स्तर पर संकटग्रस्त गिद्धों की शेष आबादी को बचाने के लिए यह एक ऐतिहासिक कदम है।विशेषज्ञों का कहना है, गिद्धों की आबादी को बचाने के लिए भारत, पाकिस्तान, नेपाल और कंबोडिया द्वारा इसी तरह के कदम उठाए जाने की आवश्यकता है।Saving Asia’s Vultures from Extinction (SAVE) की रिपोर्ट में कहा गया है कि केटोप्रोफेन को व्यापक रूप से बांग्लादेश में एक मुख्य एंटी-इंफ्लेमेटरी दवा के रूप में उपयोग किया जाता है। लेकिन, नॉन-स्टेरायडल एंटी-इंफ्लेमेटरी ड्रग्स (NSAID) जैसे डाइक्लोफेनाक और केटोप्रोफेन दक्षिण एशिया के गिद्धों के लिए एक बड़ा खतरा हैं। भारत सरकार ने वर्ष 2006 में पशु चिकित्सा उद्देश्य के लिए डाइक्लोफेनाक के उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया था। हालांकि, यह कदम उतना प्रभावी नहीं है, क्योंकि अन्य जहरीली दवाएं उपयोग में हैं। दिसंबर 2020 में, ओमान अरब प्रायद्वीप में पहला देश बन गया, जहां गिद्धों जैसे लुप्तप्राय प्रजातियों के संरक्षण के लिए डाइक्लोफेनाक के पशु चिकित्सा उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया गया।
प्रश्न 4 रक्षा अधिग्रहण परिषद ने भारतीय सुरक्षा बलों की जरूरतों को देखते हुए कितने करोड़ रुपये के पूंजीगत अधिग्रहण प्रस्तावों को मंजूरी दे दी है - (अ) 10,700 करोड़ रुपये (ब) 11,780 करोड़ रुपये (स) 23,700 करोड़ रुपये (द) 13,700 करोड़ रुपये उत्तर View Detail
रक्षा खरीद परिषद ने भारतीय थल सेना, नौसेना और वायुसेना के लिए विभिन्न हथियार, हथियार प्लेटफॉर्म, उपकरण और प्रणाली खरीदने के लिए पूंजीगत अधिग्रहण प्रस्तावों को मंजूरी दे दी है। परिषद ने कुल 13 हजार सात सौ करोड़ रुपये लागत के प्रस्तावों को स्वीकृति दी। ये सब स्वीकृतियां सर्वोच्च प्राथमिकता वाली श्रेणी के हथियारों, उपकरणों और प्रणालियों के लिए प्रदान की गई हैं और इनमें रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन-डीआरडीओ द्वारा विकसित हथियार, प्रणालियां और प्लेटफॉर्म भी शामिल हैं।
प्रश्न 5 नगालैंड में केंद्र और राज्य सरकार ने शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार हेतु विश्व बैंक के साथ कितने लाख डॉलर के समझौते पर हस्ताक्षर किए - (अ) सात करोड अस्सी लाख डॉलर (ब) दस करोड अस्सी लाख डॉलर (स) पांच करोड अस्सी लाख डॉलर (द) छह करोड अस्सी लाख डॉलर उत्तर View Detail
नगालैंड में केन्द्र और राज्य सरकार ने शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए विश्व बैंक के साथ छह करोड अस्सी लाख डॉलर के समझौते पर हस्ताक्षर किए। इस समझौते से कक्षा में शिक्षा के स्तर में सुधार होगा और शिक्षकों की क्षमता भी बढेगी। इसके अतिरिक्त इससे छात्रों और शिक्षकों को ऑनलाइन शिक्षा के लिए आवश्यक प्रौद्योगिकी हासिल करने में मदद मिलेगी। इस समझौते से सरकारी स्कूलों के लगभग 1 लाख 50 हजार छात्र और 20 हजार शिक्षक लाभान्वित होंगे।
प्रश्न 6 दादा साहब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवार्ड्स 2021 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार किसने जीता है - (अ) अक्षय कुमार (ब) अजय देवगन (स) सुशांत सिंह राजपूत (द) वरुण धवन उत्तर View Detail
फिल्म जगत के सबसे प्रतिष्ठित दादासाहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल पुरस्कार 2021 का ऐलान किया जा चुका है, जिसमें भारतीय सिनेमा, टेलीविजन, संगीत और OTT के बेस्ट सेलेब्रिटी को सम्मानित किया गया। 2021 के पुरस्कार के विजेता
प्रश्न 7 किस राज्य में ई-संजीवनी टेलीमेडिसिन सुविधा, अश्विन पोर्टल और वंडर ऐप लॉन्च किया गया है - (अ) झारखंड (ब) छत्तीसगढ (स) बिहार (द) हरियाणा उत्तर
प्रश्न 8 किस देश में बर्ड फ्लू के घातक वायरस H5N8 का इंसानों तक पहुंचने का पहला मामला सामने आया है - (अ) रूस (ब) कनाडा (स) ऑस्ट्रेलिया (द) डेनमार्क उत्तर View Detail
रूस (Russia) में बर्ड फ्लू के घातक वायरस का इंसानों तक पहुंचने का पहला मामला सामने आया है। रूस के वेक्टर रिसर्च सेंटर ने पुष्टि की है कि उनके देश में 7 लोगों के अंदर एच5एन8 वायरस पाया गया है।
प्रश्न 9 कौन सी राज्य सरकार पति की पैतृक संपत्ति में महिलाओं को सह-स्वामित्व का अधिकार देने के लिए एक अध्यादेश लेकर आई है - (अ) उत्तर प्रदेश (ब) उत्तराखंड (स) गुजरात (द) महाराष्ट्र उत्तर View Detail
उत्तराखंड सरकार ने पति की पैतृक संपत्ति में महिलाओं को सह-स्वामित्व का अधिकार देने से संबंधित अध्यादेश जारी किया है। यह अध्यादेश राज्य के पहाड़ी क्षेत्रों से व्यापक पैमाने पर आजीविका की तलाश में पुरुषों के प्रवासन को ध्यान में रखते हुए जारी किया गया है। अध्यादेश का उद्देश्य उन महिलाओं को आर्थिक स्वतंत्रता प्रदान करना है, जो प्रायः पुरुषों के प्रवासन के बाद पीछे छूट जाती हैं और उन्हें अपनी आजीविका के लिये कृषि पर निर्भर रहना पड़ता है। इस अध्यादेश के माध्यम से उत्तराखंड सरकार, अन्य राज्य सरकारों के लिये एक उदाहरण प्रस्तुत करेगी, ताकि अन्य राज्य भी इस दिशा में कदम उठा सकें। भारतीय समाज के पारंपरिक ताने-बाने में पुरुष और महिला दोनों ही समान रूप से कृषि गतिविधियों में हिस्सा लेते हैं। हालाँकि महिलाओं की पूर्ण भागीदारी के बावजूद उन्हें संपत्ति में स्वामित्व नहीं दिया जाता है। स्वामित्व न होने के कारण प्रायः महिलाओं को कृषि संबंधी गतिविधियों के लिये ऋण भी नहीं मिल पाता है। निर्वाचन आयोग के आँकड़ों की मानें तो उत्तराखंड के कुल 78.15 लाख मतदाताओं में से तकरीबन 37.40 लाख महिलाएँ हैं और राज्य सरकार के इस निर्णय से काफी सहायता मिलेगी।
प्रश्न 10 जूलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (ZSI) ने किस राज्य में नीले केंचुओं के दो-तरफ़ा सामूहिक प्रवासन (माइग्रेशन) पर एक रिपोर्ट तैयार की है - (अ) मेघालय (ब) त्रिपुरा (स) असम (द) नागालैंड उत्तर View Detail
हर साल, नीले केंचुओं का एक समूह मेघालय की पूर्व खासी हिल्स में ढलान में 300 मीटर ऊपर और नीचे की ओर पलायन करता है। जूलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (ZSI) के वैज्ञानिकों ने पहली बार दो तरफा सामूहिक प्रवासन पर एक रिपोर्ट तैयार की है। नीली केंचुए प्रतिवर्ष दो बार प्रवास करते हैं, वसंत में ऊपर और शरद ऋतु में नीचे।
प्रश्न 11 किस इंडियन कोस्ट गार्ड शिप को चेन्नई में हाल ही में कमीशन किया गया? यह 18 में से 17वीं इंटरसेप्टर नौका हैं, जिसे स्वदेशी तौर पर लार्सन एंड टुब्रो लिमिटेड द्वारा बनाया गया है - (अ) ICGS C-442 (ब) ICGS C-465 (स) ICGS C-453 (द) ICGS C-450 उत्तर View Detail
इंडियन कोस्ट गार्ड शिप (ICGS) C-453 को 19 फरवरी, 2021 को चेन्नई में कमीशन किया गया। यह 18 में से 17वीं इंटरसेप्टर नौका हैं, जिसे स्वदेशी तौर पर लार्सन एंड टुब्रो लिमिटेड द्वारा बनाया गया है। यह एक 80 मीटर लंबी इंटरसेप्टर नाव है।इस नाव में 105 टन का विस्थापन क्षमता है।यह अधिकतम 45 समुद्री मील (85 किमी प्रति घंटे) की गति प्राप्त कर सकती है।यह निगरानी, तटीय गश्ती, खोज और बचाव जैसे कार्यों को करने में सक्षम है।यह समुद्र में संकट की स्थिति में नौकाओं को सहायता भी प्रदान करेगी।इसमें एडवांस्ड नेविगेशन और संचार उपकरण शामिल हैं।यह इंटरसेप्टर बोट चेन्नई में तटरक्षक क्षेत्र (पूर्व) के कमांडर के संचालन नियंत्रण में होगी। तट रक्षक चार्टर के अनुसार विशेष आर्थिक क्षेत्र की निगरानी करने के लिए जहाज को तैनात किया जाएगा। इससे भारत के समुद्री हितों की रक्षा करने में मदद मिलेगी।
प्रश्न 12 केन्द्रीय उत्पाद शुल्क दिवस निम्न में से किस दिन मनाया जाता है - (अ) 19 फरवरी (ब) 20 फरवरी (स) 22 फरवरी (द) 24 फरवरी उत्तर View Detail
पूरे भारत में हर साल 24 फरवरी को केंद्रीय उत्पाद शुल्क दिवस मनाया जाता है। देश के केंद्रीय उत्पाद और सीमा शुल्क बोर्ड (CBEC) की सेवा का सम्मान करने के लिए यह दिन मनाया जाता है। यह दिन CBEC और उनकी सेवाओं से जुड़े अधिकारियों को सम्मानित करने के लिए मनाया जाता है। यह अधिकारियों को अपने कर्तव्यों को पूरी ईमानदारी से निभाने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए किया जाता है। अधिकारी, हर साल विनिर्माण क्षेत्र से माल में भ्रष्टाचार की जाँच करते हैं। यह दिन 24 फरवरी 1944 को केंद्रीय उत्पाद शुल्क और नमक अधिनियम के स्मरणोत्सव के रूप में मनाया जाता है।
प्रश्न 13 भारत और किस देश ने वीजा सुविधा और चमड़ा प्रौद्योगिकी से संबंधित दो समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं - (अ) इथियोपिया (ब) इरिट्रिया (स) जिबूती (द) सोमालिया उत्तर View Detail
भारत और इथियोपिया ने वीजा सुविधा और चमड़ा प्रौद्योगिकी से संबंधित दो समझौतों पर हस्ताक्षर किए। इथियोपिया के उप प्रधान मंत्री और विदेश मंत्री, डेमेके मेकोनन हसेन द्विपक्षीय और क्षेत्रीय मुद्दों की एक श्रृंखला पर उपयोगी और उत्पादक विचार-विमर्श करने के लिए 4 दिन की भारत यात्रा पर हैं। बैठकों के दौरान, भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर और इथियोपियाई मंत्री हसेन ने रक्षा, अर्थव्यवस्था, एस एंड टी, डिजिटल और सांस्कृतिक सहयोग के संबंध में भारत और इथियोपिया द्विपक्षीय एजेंडा का विस्तार करने पर भी सहमति व्यक्त की।
प्रश्न 14 संयुक्त राज्य अमेरिका, आधिकारिक तौर पर 19 फरवरी 2021 को पेरिस जलवायु समझौते में फिर से शामिल हो गया। अमेरिका किस वर्ष में इस समझौते से अलग हुआ था - (अ) 2019 (ब) 2020 (स) 2018 (द) 2017 उत्तर View Detail
अमरीका पैरिस समझौते में आधिकारिक रूप से एक बार फिर शामिल हो गया है। 20 जनवरी को श्री जो बाइडेन ने अमरीकी राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के कुछ ही घंटे के बाद पैरिस समझौते में दोबारा शामिल होने की प्रक्रिया से जुड़े कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए थे। पिछले वर्ष पूर्व राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प के आदेश के बाद अमरीका आधिकारिक रूप से समझौते से अलग हो गया था। पैरिस समझौते के अंतर्गत प्रत्येक पांच वर्षों में सभी सदस्य देशों को ग्रीन हाउस गैस उत्सर्जन नियंत्रित करने के लिए अपनी प्रतिबद्धताएं व्यक्त करनी होती हैं। इस समझौते का लक्ष्य वैश्विक तापमान वृद्धि को दो डिग्री सेल्सियस से नीचे सीमित करना है। साथ ही इसे और भी कम करके एक दशमलव पांच डिग्री सेल्सियस तक लाने का प्रयास करना है।अमरीका के राष्ट्रपति जो बाइडेन इस वर्ष 22 अप्रैल को पृथ्वी दिवस के अवसर पर जलवायु परिवर्तन सम्मेलन को आयोजित करने की योजना बना रहे हैं। इस सम्मेलन में विश्व के कई नेता शामिल होंगे। सम्मेलन में श्री बाइडेन वर्ष 2030 तक कार्बन उत्सर्जन में कमी लाने के अमरीका के लक्ष्यों को जारी करेंगे।संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन के 26वें सम्मेलन के अध्यक्ष श्री आलोक शर्मा ने पैरिस समझौते में अमरीका के दोबारा शामिल होने का स्वागत किया है।
प्रश्न 15 असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने पूर्वी भारत के पहले कौशल विश्वविद्यालय की नींव किस जिले में रखी है - (अ) चिरांग (ब) तिनसुकिया (स) दर्रांग (द) उदलगुड़ी उत्तर View Detail
असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने असम में दर्रांग जिले में पूर्वी भारत के पहले कौशल विश्वविद्यालय की नींव रखी। अत्याधुनिक कौशल विश्वविद्यालय 1,000 करोड़ रुपये के वित्तीय परिव्यय के साथ बनाया जाएगा। यह 12 विषयों में 10,000 से अधिक छात्रों को प्रशिक्षण प्रदान करेगा। विश्वविद्यालय के 2026 तक पूरा होने की उम्मीद है। इसका जर्मनी, ताइवान, दक्षिण कोरिया, इज़राइल, जापान, इंग्लैंड जैसे देशों के साथ समझौता होगा।
प्रश्न 16 प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 19 फरवरी, 2021 को केरल में निम्नलिखित में से किस परियोजना का उद्घाटन किया - (अ) पुगलुर – त्रिशूर बिजली संचरण (ब) कासरगोड सौर ऊर्जा परियोजना (स) जल प्रशोधन संयंत्र (द) उपरोक्त सभी उत्तर View Detail
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से केरल में बिजली और शहरी क्षेत्र की कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उद्घाटन किया और आधारशिला रखी। प्रधानमंत्री ने पुगलुर-त्रिचूर विद्युत पारेषण परियोजना राष्ट्र को समर्पित की। पांच हजार 70 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित इस परियोजना से त्रिचूर जिला राज्य का एक बड़ा बिजली केंद्र बन जाएगा। राज्य की बढ़ती ऊर्जा ज़रूरतों को पूरा करने में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका होगी। प्रधानमंत्री ने कासरगोड सौर ऊर्जा परियोजना भी देश को समर्पित की। इसे राष्ट्रीय सौर ऊर्जा मिशन के तहत विकसित गया है। उन्होंने कहा कि देश के हरित ऊर्जा लक्ष्यों को प्राप्त करने में यह महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। श्री मोदी ने कहा कि अन्नदाता को ऊर्जादाता बनाने के लिए किसानों को सौर ऊर्जा क्षेत्र से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने तिरुवनंतपुरम में एकीकृत कमान तथा नियंत्रण केंद्र और स्मार्ट सड़क परियोजना की आधारशिला भी रखी।
प्रश्न 17 रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में ‘हुनर हाट’ के 26 वें संस्करण का उद्घाटन किया। हुनर हाट का आयोजन कौन सा मंत्रालय करता है - (अ) जनजातीय मामलों का मंत्रालय (ब) अल्पसंख्यक मामलों का मंत्रालय (स) पर्यटन मंत्रालय (द) खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय उत्तर View Detail
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में 'हुनर हाट' के 26वें संस्करण का उद्घाटन किया। हुनर हाट 21 फरवरी से 01 मार्च, 2021 तक वोकल फॉर लोकल के विषय के साथ आयोजित किया जाएगा। 31 से अधिक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 600 से अधिक कारीगर और शिल्पकार भाग ले रहे हैं। हुनर हाट के माध्यम से, केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय का लक्ष्य 2022 तक 75 हुनर हाट का आयोजन करके 7,50,000 कारीगरों को रोजगार और रोजगार के अवसर प्रदान करना है, जब भारत अपनी स्वतंत्रता के 75 साल का जश्न मनाएगा।
प्रश्न 18 सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने बिजली के उपकरणों के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए कौन सा अभियान शुरू किया है - (अ) अडॉप्ट इलेक्ट्रिक (ब) यूज़ इलेक्ट्रिक (स) यस इलेक्ट्रिक (द) गो इलेक्ट्रिक उत्तर View Detail
केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री श्री नितिन गडकरी ने केन्द्रीय विद्युत और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्यमंत्री श्री आरके सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में ई-मोबिलिटी और ईवी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ-साथ भारत में इलेक्ट्रिक कुकिंग के लाभों के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए गो इलेक्ट्रिक अभियान का शुभारंभ किया।
प्रश्न 19 किस राज्य या केन्द्र शासित प्रदेश ने औपचारिक रूप से भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ई-कुबेर भुगतान प्रणाली को शुरू किया है - (अ) हरियाणा (ब) जम्मू और कश्मीर (स) पुडुचेरी (द) पंजाब उत्तर View Detail
वित्त विभाग के वित्तीय आयुक्त डा. अरुण कुमार मेहता ने रिजर्व बैंक आफ इंडिया की जम्मू-कश्मीर शाखा में ई कुबेर भुगतान प्रणाली शुरू करवाई। आरबीआई का नई भुगतान व्यवस्था मौजूदा सरकारी भुगतान प्रणाली में बदलाव लाएगा। कर्मचारी के वेतन और पेंशनभोगी पेंशन सहित सभी प्रकार के सरकारी भुगतान आरबीआई के ई कुबेर के माध्यम से किए जाएंगे। प्रदेश ई कुबेर भुगतान प्रणाली के वर्जन 2.9 को लागू करने वाला पहला केंद्र शासित प्रदेश बना है।
प्रश्न 20 निर्यात संगठन फियो ने नए अध्यक्ष के रूप में निम्न में से किसे नियुक्त किया है - (अ) राहुल सचदेवा (ब) ए शक्तिवेल (स) अनिल त्यागी (द) मोहन कुमार उत्तर View Detail
निर्यातकों के संगठन फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गेनाइजेशन (फिओ) ने कहा कि उसने ए शक्तिवेल को अपना नया अध्यक्ष चुना है। शक्तिवेल अभी कपड़ा निर्यात संवर्धन परिषद के चेयरमैन हैं। वे मुंबई स्थित व्यवसायी एसके सर्राफ की जगह लेंगे। शक्तिवेल ऐसे समय फिओ का प्रभार ले रहे हैं, जब देश का निर्यात कोविड-19 के असर से धीरे-धीरे उबरने लगा है।