करेंट अफेयर्स – 22 फरवरी, 2021

1. ‘राष्ट्र प्रथम – 82 वर्षों की स्वर्णिम गाथा’ जो पुस्तक हाल ही में रिलीज़ हुई थी, किस सशस्त्र बल से सम्बंधित है?

उत्तर  – CRPF

गृह मंत्री अमित शाह ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के इतिहास को बयान करने वाली एक पुस्तक जारी की। इस पुस्तक का नाम ‘राष्ट्र प्रथम–82 वर्षों की स्वर्णिम गाथा’ है, इसमें 1939 से CRPF की यात्रा, चुनौतियों और सफलताओं पर गहन शोध-लेख शामिल हैं।

2. कौन सा देश रक्षा अभ्यास ‘NAVDEX 21’ और ‘IDEX 21’ की मेजबानी करेगा, जिसमे भारतीय नौसेना भी भाग लेगी?

उत्तर – यूएई

संयुक्त अरब अमीरात में वार्षिक नौसेना रक्षा और समुद्री सुरक्षा प्रदर्शनी NAVDEX और IDEX का आयोजन किया जायेगा। भारतीय नौसैनिक जहाज ‘प्रलय’ 20 फरवरी से 25 फरवरी तक अभ्यास में भाग लेने के लिए संयुक्त अरब अमीरात के अबू धाबी पहुंच गया है। आईएनएस ‘प्रलय’ स्वदेशी रूप से निर्मित प्रबल क्लास मिसाइल वेसल्स का दूसरा जहाज है।

3. अंतरिक्ष उद्यमिता और उद्यम विकास (SEED) किस संगठन की पहल है?

उत्तर – इसरो

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) अंतरिक्ष उद्यमिता और उद्यम विकास (Space Entrepreneurship & Enterprise Development -SEED) कार्य्रकम का निर्माण करेगा। इसरो के अध्यक्ष के. सिवान अनुसार, इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्टार्ट-अप्स और MSMEs को प्रारंभिक चरण का प्रोत्साहन प्रदान करना है। इसरो कंपनियों को अपनी सुविधाओं का उपयोग करने की अनुमति देगा।

4. कौन सा देश हिमालयी गुलाबी नमक को भौगोलिक संकेत (GI) के रूप में पंजीकृत करेगा?

उत्तर – पाकिस्तान

पाकिस्तान ने अन्य देशों द्वारा उत्पादों के अनधिकृत उपयोग पर अंकुश लगाने के लिए हिमालयी गुलाबी नमक को भौगोलिक संकेतक (जीआई) के रूप में पंजीकृत करने का निर्णय लिया है। यह दुर्लभ नमक पंजाब में साल्ट रेंज से निकाला जाता है जो पाकिस्तान के पहाड़ों और झेलम नदी के उत्तर में फैली हुई है।

5. किस देश ने बाहरी अंतरिक्ष मामलों के लिए एक नया राष्ट्रीय मंत्रालय बनाया है?

उत्तर – निकारागुआ

मध्य अमेरिकी देश निकारागुआ ने बाहरी अंतरिक्ष मामलों, चंद्रमा और अन्य आकाशीय पिंडों के लिए एक नया राष्ट्रीय मंत्रालय बनाया है। यह मंत्रालय शिक्षा, उद्योग, विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में देश के विस्तार को व्यापक बनाने के उद्देश्य से अंतरिक्ष गतिविधियों के विकास को बढ़ावा देगा।


Ⓒ 2019. JMS Classes Raisinghnagar
✆ 9667070111

Designed By : Satnam Gill