करेंट अफेयर्स – 11 फरवरी, 2021

 

राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स

भारतीय नौसेना का TROPEX-21 अभ्यास

भारतीय नौसेना का सबसे बड़ा अभ्यास – थिएटर लेवल ऑपरेशनल रेडीनेस एक्सरसाइज (TROPEX-21) हिंद महासागर क्षेत्र (IOR) में आयोजित किया जा रहा है।

म्यांमार के विद्रोही समूह चिन नेशनल आर्मी ने मिज़ोरम में शरण की मांग की

म्यांमार बेस्ड सशस्त्र विद्रोही समूह चिन नेशनल आर्मी (CNA) ने देश में सैन्य तख्तापलट के मद्देनजर भारत में अपने परिवारों के लिए शरण मांगी है।

10-12 फरवरी को विश्व सतत विकास शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है

द एनर्जी एंड रिसोर्सेज इंस्टीट्यूट (टीईआरआई) के 20वें संस्करण का फ्लैगशिप इवेंट, वर्ल्ड सस्टेनेबल डेवलपमेंट समिट का आयोजन 10 से 12 फरवरी, 2021 तक ऑनलाइन आयोजित किया जा रहा है।

सर्वोच्च न्यायालय ने  विमानवाहक पोत ‘विराट’ के विघटन पर रोक लगाई

10 फरवरी, 2021 को सुप्रीम कोर्ट ने भारत के डिकमीशन किये गये एयरक्राफ्ट कैरियर ‘विराट’ के विघटन पर यथास्थिति का आदेश दिया है।

लद्दाख में भारत और चीन ने पैंगोंग झील से विस्थापन शुरू किया

चीन की सेना ने 10 फरवरी, 2021 को घोषणा की कि भारत और चीन की अग्रिम पंक्ति के सैनिकों ने लद्दाख में पैंगोंग त्सो (झील) के उत्तरी और दक्षिणी तट से पीछे हटना शुरू कर दिया है।

आर्थिक करेंट अफेयर्स

संसद ने मेजर पोर्ट अथॉरिटीज बिल, 2020 पारित किया

संसद ने 10 फरवरी, 2021 को राज्यसभा ने मेजर पोर्ट अथॉरिटीज बिल, 2020 पारित किया है। लोकसभा ने 23 सितंबर, 2020 को यह विधेयक पारित किया था।

NHAI ने FASTag वॉलेट में न्यूनतम राशि की आवश्यकता को हटा दिया

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने FASTag वॉलेट में न्यूनतम राशि बनाए रखने की आवश्यकता को हटाने का निर्णय लिया है। इस कदम का उद्देश्य इलेक्ट्रॉनिक टोल प्लाजा पर निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करना है।

अंतर्राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स

10 फरवरी को विश्व दलहन दिवस मनाया गया

विश्व दलहन दिवस 10 फरवरी, 2021 को मनाया गया।

भारत और अमेरिका ने हिन्द-प्रशांत विकास और क्वाड सहयोग की समीक्षा की

विदेश मंत्री एस. जयशंकर और अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन ने 9 फरवरी, 20201 को व्यापक चर्चा की और हिन्द-प्रशांत विकास और क्वाड सहयोग की समीक्षा की।


Ⓒ 2019. JMS Classes Raisinghnagar
✆ 9667070111

Designed By : Satnam Gill