करेंट अफेयर्स – 5 जनवरी, 2021

राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स

नेशनल मेट्रोलॉजी कॉन्क्लेव 2021 का आयोजन किया गया

4 जनवरी 2021 को वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान-राष्ट्रीय भौतिक प्रयोगशाला परिषद ने राष्ट्रीय मेट्रोलॉजी कॉन्क्लेव का आयोजन किया। कॉन्क्लेव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेशनल एटॉमिक टाइम स्केल और भारतीय निर्देशक द्रव्य को राष्ट्र को समर्पित किया।

अंटार्कटिका के लिए 40वाँ भारतीय वैज्ञानिक अभियान लांच किया गया

4 जनवरी, 2021 को अंटार्कटिका के लिए 40वाँ भारतीय वैज्ञानिक अभियान लांच किया गया। इस अभियान को 43 सदस्यों के साथ गोवा से रवाना किया गया था।

TRIFED ने TRIFOOD पार्क स्थापित करने के लिए MoU पर हस्ताक्षर किए

TRIFED ने मध्य प्रदेश में TRIFOOD पार्क स्थापित करने के लिए अखिल भारतीय वनवासी कल्याण केंद्र के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किये।

आर्थिक करेंट अफेयर्स

विनिर्माण क्षेत्र दिसंबर में मामूली सुधार दर्ज किया गया

क्रय प्रबंधक सूचकांक के अनुसार विनिर्माण क्षेत्र की गतिविधियों में पिछले महीने की तुलना में दिसंबर में मामूली सुधार हुआ। हालांकि, रोजगार सृजन कम रहा।

अंतर्राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स

विश्व ब्रेल दिवस: 4 जनवरी

4 जनवरी, 2021 को संयुक्त राष्ट्र ने विश्व ब्रेल दिवस मनाया।

अमेरिका में मलाला यूसुफजई छात्रवृत्ति अधिनियम पारित किया गया

अमेरिकी कांग्रेस ने हाल ही में मलाला यूसुफजई छात्रवृत्ति अधिनियम पारित किया है। यह अधिनियम पाकिस्तानी महिलाओं को दी जाने वाली छात्रवृत्ति की संख्या का विस्तार करेगा।

खेल

तेमूर रादजाबोव ने Airthings मास्टर्स जीता

तेमूर रादजाबोव  ने 3 जनवरी, 2021 को एयरथिंग्स मास्टर्स ऑनलाइन रैपिड शतरंज फाइनल जीता।


Ⓒ 2019. JMS Classes Raisinghnagar
✆ 9667070111

Designed By : Satnam Gill