करेंट अफेयर्स – 24 जनवरी, 2021

राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स

डेजर्ट नाइट 21 अभ्यास

21 जनवरी, 2021 को भारत और फ्रांसीसी वायु सेना ने जोधपुर में एक्सरसाइज डेजर्ट नाइट 21 का आयोजन किया। इस अभ्यास में राफेल लड़ाकू विमान ने भाग लिया।

IIT रुड़की और सड़क परिवहन मंत्रालय ने MoU पर हस्ताक्षर किये

22 जनवरी, 2021 को सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय और आईआईटी रुड़की ने नई दिल्ली में एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। इस समझौते के तहत, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय राजमार्ग अवसंरचना के विकास के क्षेत्र में अनुसंधान और विकास पर ध्यान केंद्रित करना है।

वैज्ञानिक प्रकाशन के मामले में भारत तीसरे स्थान पर

22 जनवरी 2021 को विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग ने घोषणा की कि भारत वर्तमान में चीन और अमेरिका के बाद वैज्ञानिक प्रकाशनों में तीसरे स्थान पर है।

भजन गायक नरेंद्र चंचल का निधन

22 जनवरी, 2021 को लोकप्रिय भजन गायक नरेंद्र चंचल का 80 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

आर्थिक करेंट अफेयर्स

बीएसई सेंसेक्स 50,000 के पार

21 जनवरी ,2021 को पहली बार बीएसई सेंसेक्स 50,000 के पार गया।

श्रम शक्ति

जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने हाल ही में “श्रम शक्ति” का शुभारंभ किया। यह एक राष्ट्रीय प्रवासन सहायता पोर्टल है।

अंतर्राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स

परमाणु हथियारों के निषेध पर संधि लागू हुई

22 जनवरी, 2021 को परमाणु हथियारों पर प्रतिबंध लगाने की पहली संधि, “परमाणु हथियारों के निषेध पर संधि” नाम से लागू हुई। इस संधि को 2017 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा अनुमोदित किया गया था। यह संयुक्त राष्ट्र के 120 सदस्यों द्वारा समर्थित है।

एशिया सहयोग संवाद का आयोजन किया गया

21 जनवरी 2021 को, एशिया सहयोग संवाद को “The new Normal and Safe and Healthy Tourismन” थीम के तहत आयोजित किया गया।


Ⓒ 2019. JMS Classes Raisinghnagar
✆ 9667070111

Designed By : Satnam Gill