करेंट अफेयर्स – 17 जनवरी, 2021

राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स

विज्ञान संचार और नीति अनुसंधान संस्थान की आधारशिला रखी गयी

14 जनवरी, 2021 को केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने नई दिल्ली में CSIR- नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस कम्युनिकेशन एंड पॉलिसी रिसर्च की आधारशिला रखी। इस संस्थान का गठन CSIR-NISCAIR और CSIR-NISTADS को मिलाकर किया गया है।

सशस्त्र बल भूतपूर्व सैनिक दिवस

14 जनवरी, 2021 को सशस्त्र बल भूतपूर्व सैनिक दिवस मनाया गया। यह दिवस फील्ड मार्शल करियप्पा के सेवानिवृत्ति के दिन को चिह्नित करता है। वह 14 जनवरी, 1953 को सेवानिवृत्त हुए।

ASMI 9 मिमी मशीन पिस्टल

भारतीय सेना और रक्षा अनुसंधान विकास संगठन (DRDO) ने भारत की पहली स्वदेशी 9 mm मशीन पिस्टल ‘ASMI’  विकसित की है।

भारतीय खाद्य निगम का 75वां स्थापना दिवस

14 जनवरी, 2021 को भारतीय खाद्य निगम का 75वां स्थापना दिवस मनाया गया। भारतीय खाद्य निगम एक वैधानिक निकाय है जो उपभोक्ता मामलों, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के तहत कार्य करता है। इसकी स्थापना 14 जनवरी, 1965 को की गयी थी।

दुष्यंत दवे ने सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया

14 जनवरी, 2021 को सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दुष्यंत दवे ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को आंगनवाड़ियों को फिर से खोलने के लिए कहा

13 जनवरी, 2021 को, भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों को आंगनवाड़ी केंद्रों को फिर से खोलने का आदेश दिया, यह केंद्र लॉकडाउन के दौरान बंद किये गये थे।

2021 गणतंत्र दिवस में कोई मुख्य अतिथि नहीं होगा

14 जनवरी को विदेश मंत्रालय ने घोषणा की कि कोविड-19 के कारण इस बार गणतंत्र दिवस समारोह में कोई मुख्य अतिथि नहीं होगा। ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने महामारी के कारण गणतंत्र दिवस समारोह में भाग लेने के लिए अपनी भारत यात्रा रद्द कर दी है।

आर्थिक करेंट अफेयर्स

भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष ने खुद को सुप्रीम कोर्ट की समिति से हटाया

भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष भूपिंदर सिंह ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा नियुक्त चार सदस्यीय समिति से खुद को अलग कर लिया है। तीनों कृषि कानूनों पर किसानों और केंद्रों के बीच के मुद्दों को हल करने के लिए समिति नियुक्त की गई थी।

भारत बायोटेक ने COVID-19 वैक्सीन की आपूर्ति शुरू की

भारत बायोटेक ने कोरोना वैक्सीन की आपूर्ति शुरू कर दी है। वैक्सीन को भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के सहयोग से विकसित किया गया था। सरकार ने 55 लाख खुराक की सरकारी खरीद का आर्डर दिया है।

SWITCH ड्रोन

भारतीय सेना ने  मानव रहित हवाई वाहनों की खरीद के लिए ideaForge के साथ अनुबंध किया है। इसके लिए 20 मिलियन अमरीकी डालर के अनुबंध पर हस्ताक्षर किये गये हैं।

थेल्स और भारत डायनेमिक्स वायु रक्षा प्रणाली पर साझेदारी में काम करेंगे

14 जनवरी, 2021 को यूरोपीय रक्षा कंपनी थेल्स ने सार्वजनिक क्षेत्र की इकाई भारत डायनेमिक्स लिमिटेड के साथ एक समझौता किया। इसके साथ भारत डायनामिक्स लिमिटेड स्टार स्ट्रीक मिसाइल सिस्टम का एक हिस्सा बन जाएगा।

अंतर्राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स

डोनाल्ड ट्रम्प पर महाभियोग चलाया गया

13 जनवरी 2021 को डोनाल्ड ट्रम्प दो बार महाभियोग से गुजरने वाले अमेरिका के पहले राष्ट्रपति बने।

स्नैपचैट ने डोनाल्ड ट्रम्प को प्रतिबंधित किया

13 जनवरी 2021 को स्नैपचैट ने संयुक्त राज्य के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को अपने प्लेटफार्म से स्थायी रूप से प्रतिबंधित कर दिया।

डब्ल्यूएचओ के विशेषज्ञ वुहान पहुंचे

विश्व स्वास्थ्य संगठन के विशेषज्ञों की एक टीम कोरोनावायरस महामारी की जांच करने के लिए चीन के वुहान पहुँच गयी है।

अमेरिका ने चीन से टमाटर और कपास उत्पादों पर प्रतिबंध लगाया

13 जनवरी 2021 को संयुक्त राज्य अमेरिका ने चीन के झिंजियांग क्षेत्र से टमाटर और कपास उत्पादों के प्रवेश पर प्रतिबंध की घोषणा की।


Ⓒ 2019. JMS Classes Raisinghnagar
✆ 9667070111

Designed By : Satnam Gill