करेंट अफेयर्स – 15 जनवरी, 2021

1. ‘राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (NACO)’ का मुख्यालय कहाँ पर स्थित है?

उत्तर – दिल्ली

राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (NACO) ने अपनी पहली रेड रिबन क्लब क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन किया। राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन की स्थापना 1992 में स्वास्थ्य मंत्रालय के एक प्रभाग के रूप में की गयी थी। इसका मुख्यालय दिल्ली में स्थित है। यह NCERT के सहयोग से, स्कूलों में ‘किशोरावस्था शिक्षा कार्यक्रम’ को लागू कर रहा है। इसने कॉलेज के युवाओं में जागरूकता पैदा करने के लिए 12,500 रेड रिबन क्लबों (RRCs) की स्थापना की है।

2. भारतीय सेना की किस शाखा में अगले वर्ष से पहली बार महिलाओं को पायलट के रूप में भर्ती किया जायेगा?

उत्तर – सेना विमानन कोर

भारतीय सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवाने की हालिया घोषणा के अनुसार, अगले साल से महिलाओं को सेना विमानन कोर में पायलट के रूप में शामिल किया जाएगा। इससे पहले, आर्मी एविएशन कोर में महिलाओं को केवल ग्राउंड ड्यूटी में ही तैनात किया जाता था। महिला पायलट हेलीकॉप्टर उड़ाएंगी और सीमाओं पर ऑपरेशन का हिस्सा बनेंगी।

3. किस देश के नेता को सत्तारूढ़ वर्कर्स पार्टी के “महासचिव” की उपाधि दी गई है?

उत्तर – उत्तर कोरिया

उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन को हाल ही में सत्तारूढ़ वर्कर्स पार्टी के “महासचिव” एक नया खिताब दिया गया था। 2016 में, उन्हें ‘पार्टी अध्यक्ष’ के रूप में नामित किया गया था।

4. किस केंद्रीय मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय फेसलेस पेनल्टी सेंटर की स्थापना की जाएगी?

उत्तर – वित्त मंत्रालय

वित्त मंत्रालय के राजस्व विभाग के तहत आयकर विभाग ने एक नई “फेसलेस पेनल्टी स्कीम” शुरू की है। इसका उद्देश्य हाल ही में लॉन्च किए गए फेसलेस मूल्यांकन कार्यक्रम के तहत जारी किए गए जुर्माने के आदेशों को संभालना है।

5. अल्पसंख्यक मामले मंत्रालय ने किस भारतीय राज्य / केंद्र शासित प्रदेश में सभी वक्फ संपत्तियों को जियो-टैग करने का निर्णय लिया है?

उत्तर – पुदुचेरी

केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय ने घोषणा की कि उसने केंद्रशासित प्रदेश पुदुचेरी में सभी वक्फ संपत्तियों को जियो-टैग करने का फैसला किया है। यह कदम स्थानीय गुंडों द्वारा संपत्तियों पर अवैध कब्जे की कई शिकायतों के बाद उठाया गया है। मंत्रालय पुदुचेरी में एक वक्फ बोर्ड का गठन करने के लिए भी काम कर रहा है।


Ⓒ 2019. JMS Classes Raisinghnagar
✆ 9667070111

Designed By : Satnam Gill