करेंट अफेयर्स – 22 दिसम्बर, 2020

राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स

नेताजी की 125वीं जयंती के समारोह के लिए समिति गठित की जाएगी

भारत सरकार ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं वर्षगांठ मनाने के लिए एक उच्च स्तरीय समिति का गठन करने का निर्णय लिया है। इस समिति की अगुवाई केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे।

चेन्नई मैथमेटिकल इंस्टिट्यूट में डॉ. एफ.सी. कोहली उत्कृष्टता केंद्र की स्थापना की जाएगी

चेन्नई मैथमेटिकल इंस्टिट्यूट गणितीय और कंप्यूटिंग विज्ञान में उन्नत अनुसंधान के लिए डॉ. एफ.सी. कोहली उत्कृष्टता केंद्र स्थापित करेगा।

भारत में तेंदुए की स्थिति 2018 रिपोर्ट जारी की गयी

21 दिसंबर, 2020 को पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने भारत में 2018 में तेंदुए की स्थिति पर रिपोर्ट जारी की। इस रिपोर्ट के अनुसार भारत में अब 12852 तेंदुए हैं। 2014 में किए गए पिछले अनुमान की तुलना में तेंदुए की आबादी में 60% की वृद्धि हुई है।

कांग्रेस नेता मोतीलाल वोरा का निधन

21 दिसंबर, 2020 को कांग्रेस नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मोती लाल वोहरा का निधन हो गया। उन्होंने 1993 से 1996 के बीच उत्तर प्रदेश के राज्यपाल के रूप में कार्य किया।

आर्थिक करेंट अफेयर्स

बैंक ऑफ बड़ौदा और भारतीय रक्षा बल ने सैन्य वेतन पैकेज के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ बड़ौदा और भारतीय रक्षा बलों (भारतीय नौसेना और भारतीय तटरक्षक) ने हाल ही में एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए, जिसके तहत बैंक खाताधारकों को कस्टमाइज्ड सेवाएं प्रदान की जाएँगी।

अंतर्राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स

पीएम मोदी अपने वियतनामी समकक्ष के साथ आभासी शिखर सम्मेलन में भाग लिया

21 दिसंबर, 2020 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने वियतनामी समकक्ष के साथ एक आभासी शिखर सम्मेलन में भाग लिया। इस दौरान दोनों देशों ने वैज्ञानिक अनुसंधान, रक्षा, परमाणु और नवीकरणीय ऊर्जा, पेट्रोकेमिकल और कैंसर उपचार जैसे क्षेत्रों में सात समझौतों पर हस्ताक्षर किए।

भारत जापान संवाद सम्मेलन

21 दिसंबर, 2020 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 6वें इंडो जापान में संवाद सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पारंपरिक बौद्ध साहित्य और धर्मग्रंथों को समर्पित एक पुस्तकालय की स्थापना का प्रस्ताव भी रखा।

भारत इज़राइल हस्ताक्षर समझौते

21 दिसंबर, 2020 को भारत और इजरायल ने स्वास्थ्य और चिकित्सा के क्षेत्र में सहयोग करने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए।

भारत ने यूनाइटेड किंगडम से आने वाली सभी उड़ानों पर रोक लगाईं

21 दिसंबर, 2020 को भारत ने नए कोविड-19 स्ट्रेन पर बढ़ती वैश्विक चिंताओं के कारण यूनाइटेड किंगडम से आने वाली सभी उड़ानों पर रोक लगा दी है।


Ⓒ 2019. JMS Classes Raisinghnagar
✆ 9667070111

Designed By : Satnam Gill