Daily CA Dose : 10-10-2020

1. त्योहारों के मौसम से पहले भारतीय प्रधानमंत्री द्वारा शुरू किए गए कोविड-19 जागरूकता अभियान का क्या नाम है?

उत्तर – जन आन्दोलन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में COVID-19 उपयुक्त व्यवहार के लिए जन आंदोलन नामक एक अभियान लांच किया। त्योहारों, सर्दियों के मौसम और अर्थव्यवस्था के पटरी पर लौटने के मध्यनजर यह अभियान शुरू किया गया है। प्रधानमंत्री ने लोगों से मास्क पहनने, हाथ धोने और सामाजिक दूरी का पालन करने का आग्रह किया है।

2. विश्व कपास व्यापार में भारत के प्रीमियम कपास का नया ब्रांड नाम क्या होगा?

उत्तर – कस्तूरी कपास

केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने हाल ही में भारतीय कपास के लिए पहला ब्रांड और लोगो लॉन्च किया है। यह दूसरे विश्व कपास दिवस पर लॉन्च किया गया था, जो 7 अक्टूबर को दुनिया भर में मनाया गया। भारत के प्रीमियम कपास को विश्व कपास व्यापार में ‘कस्तूरी कपास’ के रूप में जाना जाएगा। मंत्री ने भारतीय कपास के लिए एक नया लोगो भी जारी किया।

3. नीदरलैंड्स में भारत के अगले राजदूत के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर – प्रदीप कुमार रावत

1990 बैच के भारतीय विदेश सेवा (IFS) अधिकारी प्रदीप कुमार रावत को नीदरलैंड में भारत के अगले राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया है। केंद्रीय विदेश मंत्रालय के हालिया बयान के अनुसार, प्रदीप कुमार, जो वर्तमान में इंडोनेशिया में भारत के राजदूत हैं, शीघ्र ही नया कार्यभार संभालेंगे।

4. एफआईएस की नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार, किस देश ने प्रति दिन 41 मिलियन का रियल-टाइम वित्तीय लेनदेन दर्ज किया है?

उत्तर – भारत

वैश्विक प्रौद्योगिकी प्रदाता FIS की नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार, भारत ने प्रतिदिन 41 मिलियन का रियल-टाइम वित्तीय लेनदेन दर्ज किया है। यह आंकड़ा पिछले साल की तुलना में दोगुना है और रिकॉर्ड उच्च लेनदेन का मुख्य कारण कोविड-19 महामारी है। विकास दर के संदर्भ में, बहरीन 657 प्रतिशत की वृद्धि के साथ सूची में सबसे ऊपर है।

5. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नए डिप्टी-गवर्नर के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर – एम. राजेश्वर राव

केंद्र सरकार ने एम. राजेश्वर राव को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) का नया डिप्टी-गवर्नर नियुक्त किया है। वह वर्तमान में देश के केंद्रीय बैंक के कार्यकारी निदेशक के रूप में सेवारत हैं। केंद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने उनकी नियुक्ति को मंजूरी दे दी है और वह चौथे डिप्टी-गवर्नर के रूप में एन.एस. विश्वनाथन का स्थान लेंगे।


Ⓒ 2019. JMS Classes Raisinghnagar
✆ 9667070111

Designed By : Satnam Gill