Daily CA Dose : 26-09-2020

1. किस राज्य ने गैर-संचारी रोगों से संबंधित सतत विकास लक्ष्यों में प्रदर्शन के लिए संयुक्त राष्ट्र पुरस्कार जीता है?

उत्तर – केरल

केरल को गैर-संचारी रोगों से संबंधित सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) के लिए अपने “उत्कृष्ट योगदान” के लिए संयुक्त राष्ट्र का पुरस्कार मिला है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के महानिदेशक ने गैर-संचारी रोगों की रोकथाम और नियंत्रण पर इस वर्ष के संयुक्त राष्ट्र अंतर टास्क फोर्स (UNIATF) पुरस्कार की घोषणा की।

2. किस देश ने सितंबर 2020 में जैव विविधता पर मंत्री स्तरीय गोलमेज वार्ता की मेजबानी की?

उत्तर – चीन

‘Ministerial Roundtable Dialogue on Biodiversity Beyond 2020: Building a Shared Future for All Life on Earth’ को चीन द्वारा वर्चुअली आयोजित किया गया। भारत के केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने इस मंत्री स्तरीय गोलमेज वार्ता में भाग लिया। यह जैव विविधता पर आगामी संयुक्त राष्ट्र शिखर सम्मेलन से एक सप्ताह पहले आयोजित की गयी। इसका उद्देश्य जैव विविधता संरक्षण और सतत विकास पर विचारों का आदान-प्रदान करना है।

3. पृथ्वी-2, जिसका परीक्षण रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) द्वारा किया गया था, किस श्रेणी के उपकरण से संबंधित है?

उत्तर – सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल

रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने हाल ही में सतह से सतह पर मार करने वाली पृथ्वी-2 का परीक्षण किया। यह अभ्यास भारतीय सेना द्वारा उपयोगकर्ता परीक्षण के एक भाग के रूप में किया गया है, जो ओडिशा के चांदीपुर आधार पर एकीकृत परीक्षण रेंज से किया गया।

4. किस संगठन ने ‘कृतज्ञ’ हैकाथॉन लॉन्च की है?

उत्तर – आईसीएआर

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) ने हाल ही में एक नवीन चुनौती शुरू की है जिसका नाम ‘कृतज्ञ’ (कृषि-तकनीक-ज्ञान) हैकाथॉन है। यह राष्ट्रीय कृषि उच्च शिक्षा परियोजना (एनएएचईपी) के तहत शुरू की गयी है, इसका उद्देश्य कृषि के मशीनीकरण विशेष रूप से महिलाओं के अनुकूल उपकरण को बढ़ावा देना है। विश्वविद्यालयों और संस्थानों के सभी छात्र, संकाय और उद्यमी एक समूह बना सकते हैं और इस आयोजन में भाग ले सकते हैं।

5. किस देश ने 2020 में ‘कॉन्फ्रेंस ऑन इंटरेक्शन एंड कॉन्फिडेंस-बिल्डिंग मेजर्स इन एशिया’ (CICA) का अध्यक्ष पद ग्रहण किया है?

उत्तर – कजाकिस्तान

‘कॉन्फ्रेंस ऑन इंटरेक्शन एंड कॉन्फिडेंस-बिल्डिंग मेजर्स इन एशिया’ (CICA) पर सम्मेलन वर्चुअली आयोजित किया गया, जिसमें केंद्रीय विदेश मंत्रालय डॉ. एस. जयशंकर ने भी भाग लिया था। इस बैठक के दौरान, CICA की अध्यक्षता ताजिकिस्तान से कजाकिस्तान को स्थानांतरित कर दी गई। भारत 1999 में स्थापना के वर्ष से ही CICA का सदस्य रहा है।

 


Ⓒ 2019. JMS Classes Raisinghnagar
✆ 9667070111

Designed By : Satnam Gill