Daily CA Dose : 26-07-2020

1. किस राज्य ने स्टार्ट-अप, ई-कॉमर्स और अन्य  कंपनियों को बढ़ावा देने के लिए ‘डिजिटल इकोनॉमी मिशन’ को मंजूरी दी है?
उत्तर- कर्नाटक
23 जुलाई, 2020 को कर्नाटक कैबिनेट ने कर्नाटक डिजिटल अर्थव्यवस्था मिशन के गठन को मंजूरी दे दी। ।यह मिशन कंपनी अधिनियम, 2013 की धारा 8 के प्रावधान के तहत शुरू किया जा रहा है।
शुरू किए गए मिशन के तहत, कर्नाटक सरकार कंपनियों के 49% शेयर और बाकी 51% शेयर उद्योगों और अन्य हितधारकों के पास होंगे।
2. भारत किस देश के सहयोग से कोविड -19 के लिए 30 सेकंड की रैपिड टेस्टिंग किट विकसित कर रहा है?
उत्तर – इज़राइल
भारत और इज़राइल  एक तेज COVID-19 परीक्षण विकसित करने के लिए एक सहयोग अभियान शुरू करेंगें। दोनों देशों के बीच यह सहयोग भारत के बड़े पैमाने पर उत्पादन और इजराइल की तकनीकी विशेषज्ञता का विलय करेगा। इसे हासिल करने के लिए इजरायल भारत में उच्च स्तरीय शोध प्रतिनिधि दल भेजेगा। यह टीम परीक्षण के अंतिम चरणों की श्रृंखला का संचालन करेगी।
3. भारत में राष्ट्रीय प्रसारण दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर – 23 जुलाई
प्रतिवर्ष 23 जुलाई को राष्ट्रीय प्रसारण दिवस मनाया जाता है। 23 जुलाई, 1927 को भारत में पहली बार रेडियो प्रसारण शुरू किया गया था। यह प्रसारण एक निजी कंपनी “इंडियन ब्राडकास्टिंग कंपनी” के तहत बॉम्बे स्टेशन से किया गया था।  8 जून, 1936 को आल इंडिया रेडियो अस्तित्व में आया था। आल इंडिया रेडियो का आदर्श वाक्य “ बहुजन हिताय बहुजन सुखाय” है। आल इंडिया रेडियो के 414 स्टेशन है, यह 23 भाषाओँ तथा 179 बोलियों में कार्यक्रम का प्रसारण किया जाता है।
4. यूएनईपी और आईईए की ‘शीतलन उत्सर्जन और नीति संश्लेषण रिपोर्ट’ के अनुसार, 2050 तक दुनिया में शीतलन मशीनों की अनुमानित संख्या क्या है?
उत्तर -14 बिलियन
संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम और अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी ने “शीतलन उत्सर्जन और नीति संश्लेषण” पर एक रिपोर्ट जारी की। रिपोर्ट में शीतलन दक्षता और किगाली संशोधन रिपोर्ट के लाभों का हवाला दिया गया है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि 2050 तक, दुनिया को कम से कम 14 बिलियन के शीतलन उपकरण की आवश्यकता होगी। वर्तमान में, विश्व स्तर पर उपयोग में 3.6 बिलियन उपकरण हैं। यह तापमान में वृद्धि में महत्वपूर्ण योगदान देगा।
5. डीआरडीओ का रक्षा अनुसंधान संस्थान (DIHAR) कहाँ स्थित है?
उत्तर – लेह
रक्षा अनुसंधान विकास संगठन ने लेह में एक COVID-19 परीक्षण सुविधा स्थापित की है। अनुसंधान सुविधा की स्थापना डिफेंस इंस्टीट्यूट ऑफ हाई एल्टीट्यूड रिसर्च (DIHAR) में की गई थी। यह सुविधा लद्दाख में COVID-19 मामलों की पहचान करेगी। यह सुविधा एक दिन में 50 नमूनों की जांच करने में सक्षम है। परीक्षण सुविधा का उद्घाटन लद्दाख के उपराज्यपाल आर.के  माथुर ने किया।

Ⓒ 2019. JMS Classes Raisinghnagar
✆ 9667070111

Designed By : Satnam Gill