Daily CA Dose : 05-05-2020

1. ‘मुख्यमंत्री शहरी रोजगार गारंटी योजना’ किस राज्य की पहल है, जिसके तहत शहरी निवासियों को कम से कम 120 दिनों के लिए रोजगार प्रदान किया जायेगा? 
उत्तर – हिमाचल प्रदेश
हिमाचल प्रदेश सरकार ने  ‘मुख्यलमंत्री शहरी रोजगार गारंटी’ नाम से एक कार्यक्रम शुरू करने का निर्णय लिया है, जिसका उद्देश्य शहरी निवासियों को कम से कम 120 दिनों के लिए रोजगार की गारंटी देना है।

कैबिनेट ने यह भी घोषणा की कि जो लोग कार्यरत होंगे उन्हें भी अपने कौशल को उन्नत करने के लिए प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
2. कोविड-19 के बीच लोगों को मुफ्त और कैशलेस बीमा कवर प्रदान करने वाला भारत का पहला राज्य कौन सा है?
उत्तर – महाराष्ट्र
महाराष्ट्र राज्य सरकार ने घोषणा की कि राज्य के सभी लोगों को राज्य सरकार की स्वास्थ्य योजना के तहत कवर किया जाएगा, जिससे महाराष्ट्र लोगों को मुफ्त और कैशलेस बीमा कवर प्रदान करने वाला भारत का पहला राज्य बन जाएगा। राज्य की लगभग 85 प्रतिशत आबादी पहले से ही महात्मा ज्योतिबा फुले जन आरोग्य योजना (MJPJAY) के तहत कवर की गई थी और अब इस कवर को शेष 15% आबादी तक बढ़ाया जाएगा। राज्य ने सरकारी, अर्ध-सरकारी कर्मचारियों और सफेद राशन कार्ड धारकों को योजना में शामिल करने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।
3. भारतीय प्रोफेसर थलप्पिल प्रदीप को 25वें निक्केई एशिया पुरस्कार 2020 के लिए चुना गया है। निक्केई एशिया पुरस्कार किस देश में स्थित मीडिया कॉर्पोरेशन द्वारा दिया जाता है?
उत्तर – जापान
निक्केई एशिया पुरस्कार से उन व्यक्तियों पर सम्मानित किया जाता है जिन्होंने एशिया में सतत विकास में योगदान दिया है। यह पुरस्कार जापान के सबसे बड़े मीडिया समुहों में से एक निक्केई द्वारा प्रदान किया जाता है। यह पुरस्कार तीन श्रेणियों अर्थात क्षेत्रीय विकास, विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार तथा पर संस्कृति क्षेत्र में योगदान के लिए प्रदान किया जाता है। इस वर्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में यह पुरस्कार आईआईटी-मद्रास में प्रोफेसर थलप्पिल प्रदीप को प्रदान किया गया है,  उन्हें यह सम्मान  नैनो-सक्षम पानी फिल्टर विकसित करने के लिए दिया जा रहा है जो भारत में प्रति लीटर 2 पैसे की लागत से स्वच्छ पानी दे सकता है।
4. 3 मई को दुनिया भर में मनाए जाने वाले विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस की थीम क्या है? 
उत्तर – Journalism without Fear or Favour
3 मई को प्रेस स्वतंत्रता के मौलिक सिद्धांतों का जश्न मनाने के साथ-साथ दुनिया भर में प्रेस की आजादी का मूल्यांकन करने हेतु हर साल विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है। यह दिवस मीडिया की आजादी पर हमलों से मीडिया की रक्षा करने तथा मरने वाले पत्रकारों को श्रद्धांजलि अर्पित करने का कार्य करता है। वर्ष 2020 के लिए विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस का विषय ‘Journalism Without Fear or Favour’ रखा गया है।
5. हाल ही में लोकपाल सदस्य और छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश  का निधन हुआ, उनका नाम क्या है?
उत्तर – अजय कुमार त्रिपाठी
लोकपाल के चार न्यायिक सदस्यों में से एक और छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश, न्यायमूर्ति अजय कुमार त्रिपाठी का हाल ही में 62 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे पिछले महीने कोरोनावायरस से संक्रमित हुए थे। उन्हें पिछले साल भ्रष्टाचार विरोधी लोकपाल के सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया था। उन्होंने बिहार राज्य के अतिरिक्त महाधिवक्ता और पटना उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश और बाद में इसके मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्य किया है।

Ⓒ 2019. JMS Classes Raisinghnagar
✆ 9667070111

Designed By : Satnam Gill