Daily CA Dose : 16-04-2020

1. पर्यटन मंत्रालय द्वारा शुरू की गई वेबिनार श्रृंखला ‘देखो अपना देश’ के प्रथम वेबिनार में किस शहर को कवर किया गया है?
उत्तर – दिल्ली


केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय ने ‘देखो अपना देश’ नाम से एक वेबिनार श्रृंखला शुरू की है। इस वेबिनार में देश के महत्वपूर्ण स्थलों के बारे में जानकारी दी जायेगी। इस वेबिनार श्रृंखला का उद्देश्य विभिन्न भारतीय स्थलों के इतिहास और विविध संस्कृति को उजागर करना है। इस श्रृंखला का पहला वेबिनार दिल्ली शहर के बारे में था और इसे ‘सिटी ऑफ सिटीज – दिल्लीज पर्सनल डायरी’ शीर्षक दिया गया है।
2. केंद्रीय विदेश मंत्रालय ने किस क्षेत्रीय समूह के स्वास्थ्य पेशेवरों के लिए COVID -19 पर प्रशिक्षण कार्यक्रम की घोषणा की है?
उत्तर – सार्क
केंद्रीय विदेश मंत्रालय ने सार्क देशों के स्वास्थ्य पेशेवरों के लिए COVID-19 पर प्रशिक्षण कार्यक्रम की घोषणा की है। भारतीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग (ITEC) कार्यक्रम 17 अप्रैल, 2020 से इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन करेगा। सार्क नेताओं ने 15 मार्च को एक आभासी बैठक की थी, जहां भारत द्वारा एक विचार प्रस्तावित किया गया था, जिसमें COVID-19 के विरुद्ध सभी स्वास्थ्य पेशेवरों के प्रयासों को प्रोत्साहित किया गया था।
3. ‘वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक’ किस अंतर्राष्ट्रीय संस्था की प्रमुख रिपोर्ट है, जिसने हाल ही में 2020-21 में भारत के विकास दर के अनुमान को 1.9% तक कम कर दिया है? 
उत्तर – अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष
अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपनी प्रमुख रिपोर्ट ‘वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक’ का नवीनतम संस्करण जारी किया है। इस रिपोर्ट में लॉक-डाउन के बीच वित्त वर्ष 2020-21 में भारत की सकल घरेलू उत्पाद विकास दर को 1.9 प्रतिशत तक कम कर दिया है। हालांकि अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष को उम्मीद है कि अगले वित्त वर्ष 2021-22 में भारत की जीडीपी वृद्धि दर बढ़कर 7.4 प्रतिशत हो जाएगी।
4. ‘COVID-19 नमूना संग्रह कियॉस्क’ (COVSACK), जो हाल ही में सुर्ख़ियों में था, किस संस्था की प्रयोगशाला द्वारा विकसित किया गया था? 
उत्तर – रक्षा अनुसंधान व विकास संगठन
रक्षा अनुसंधान व विकास संगठन  ने COVID-19 संक्रमित रोगियों से नमूने प्राप्त करने के लिए COVSACK का विकास किया है। COVSACK एक प्रकार का COVID-19 नमूना संग्रह कियोस्क है। COVSACK को कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) के डॉक्टरों से परामर्श करके विकसित किया गया था।
5. भारत सरकार द्वारा जारी किए गए सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में कोई व्यक्ति अधिकतम कितनी मात्रा ले सकता है? 
उत्तर – 4 किलोग्राम
वित्त मंत्रालय के एक हालिया अधिसूचना के अनुसार, भारत सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक के साथ परामर्श के बाद सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड जारी करने का निर्णय लिया है। गोल्ड बॉन्ड्स को अप्रैल 2020 से सितंबर 2020 तक छह किश्तों में जारी किया जायेगा। प्रचलित प्रथा के अनुसार, बांड में किसी व्यक्ति के लिए न्यूनतम मात्रा 1 ग्राम सोना है जबकि अधिकतम मात्रा 4 किलोग्राम है। संगठित हिन्दू परिवार और ट्रस्ट के लिए अधिकतम मात्रा क्रमशः 4 किलोग्राम और 20 किलोग्राम है।

Ⓒ 2019. JMS Classes Raisinghnagar
✆ 9667070111

Designed By : Satnam Gill