Daily CA Dose : 08-04-2020

1. कोरोनावायरस महामारी के बीच कैबिनेट ने कितने वर्षों के लिए MPLADS (सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना) को अस्थायी रूप से निलंबित किया गया है? 
उत्तर – 2
कैबिनेट ने हाल ही में अस्थायी रूप से 2020-21 और 2021-22 के दौरान MPLADS (सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना) फंड को निलंबित करने की मंजूरी दी है। इससे 7900 करोड़ रुपये की बचत होगी, इस राशि को  भारत के समेकित कोष में जमा किया जाएगा।

कैबिनेट ने सांसदों के वेतन, भत्ते और पेंशन को एक वर्ष के लिए 30% तक कम करने के लिए भी मंज़ूरी दी है। राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, राज्यों के राज्यपालों ने वेतन में कमी के लिए स्वेच्छा से कमी करने की बात कही है।
2. सरकार ने COVID-19 से संबंधित निजी क्षेत्र, गैर-सरकारी संगठनों और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के साथ समन्वय के लिए एक समिति का गठन किया है। इस समिति की अध्यक्षता किसके द्वारा की जायेगी? 
उत्तर – अमिताभ कांत
भारत सरकार ने COVID-19 से संबंधित निजी क्षेत्र, गैर सरकारी संगठनों और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के साथ समन्वय के लिए एक अधिकार प्राप्त समिति  का गठन किया है। इस समिति की अध्यक्षता नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत कर रहे हैं। इसका उद्देश्य संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों, विश्व बैंक, एडीबी के साथ मुद्दों का समाधान करना है। इस समिति के अन्य सदस्यों में प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार डॉ. विजयराघवन और CBIC, गृह मंत्रालय और विदेश मंत्रालय के सदस्य शामिल हैं।
3. भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) द्वारा अब तक का सबसे अधिक राजमार्ग निर्माण किस वित्तीय वर्ष में किया गया है? 
उत्तर – 2019-20
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने हाल ही में घोषणा की है कि उसने वित्तीय वर्ष 2019-20 में 3979 किलोमीटर राजमार्गों का निर्माण पूरा कर लिया है। यह NHAI  द्वारा किसी भी  वित्तीय वर्ष में हासिल किया गया अब तक का सबसे बड़ा राजमार्ग निर्माण का लक्ष्य है। हालांकि, NHAI वर्तमान वित्तीय वर्ष के लिए 4500 किमी के लक्ष्य को पूरा नहीं कर सका।
4. विदेशों से आपूर्ति लाइनों को खोलने के बाद भारत को 1.70 लाख व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) कवर किस देश से प्राप्त हुए हैं?
उत्तर – चीन
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की अधिसूचना के अनुसार भारत को 1.70 लाख व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) कवरल प्राप्त हुए हैं, जो चीन द्वारा दिए गए हैं। देश के अस्पताओं में  कुल 1.90 लाख उपकरण वितरित किए जाने हैं। गौरतलब है कि भारत में लगभग 3.87 लाख पीपीई उपलब्ध हैं।
5. प्रवीण राव को भारत के किस उद्योग निकाय के नए अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है? 
उत्तर- नैसकॉम
आईटी उद्योग निकाय NASSCOM ने 6 अप्रैल, 2020 को इन्फोसिस के मुख्य परिचालन अधिकारी यू.बी. प्रवीण राव को 2020-21 के लिए अपना अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसके साथ ही भारत में एक्सेंचर की अध्यक्ष और वरिष्ठ प्रबंध निदेशक रेखा एम मेनन को 2020-21 के लिए उपाध्यक्ष के रूप में नामित किया गया है।

Ⓒ 2019. JMS Classes Raisinghnagar
✆ 9667070111

Designed By : Satnam Gill