Daily CA Dose : 05-04-2020

1. इलेक्ट्रॉनिक्स व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने COVID-19 महामारी के लिए समाधान खोजने के लिए कौन सी हैकथॉन लांच की है? 
उत्तर – हैकिंग द क्राइसिस – इंडिया
COVID-19 महामारी पर काबू पाने हेतु समाधान खोजने के लिए ‘हैक द क्राइसिस- इंडिया’ नामक हैकथॉन लांच की गयी है। इस हैकथॉन का आयोजन ‘हैक ए कॉज – इंडिया’ और ‘फिक्की लेडीज ऑर्गेनाइजेशन पुणे’ द्वारा किया जा रहा है। यह इलेक्ट्रॉनिक्स व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा समर्थित है। इस हैकथॉन में 48 घंटे में 2,000 से अधिक टीमें और 15,000 प्रतिभागी भाग लेंगे।


2. किस भारतीय गैर-सरकारी संगठन (NGO) ने सामाजिक उद्यमिता के लिए प्रतिष्ठित 1.5 मिलियन डॉलर की इनामीराशि वाला स्कोल पुरस्कार जीता? 
उत्तर – ARMMAN
भारत के गैर-लाभकारी संगठन ARMMAN को सामाजिक उद्यमिता के लिए प्रतिष्ठित स्कोल अवार्ड से सम्मानित किया गया है। भारत में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य क्षेत्र में योगदान के लिए इस NGO का चयन किया गया है। यह उन पाँच संगठनों में से एक है, जिन्होंने इस पुरस्कार को जीता है, यह एशिया और अफ्रीका से चुना गया एकमात्र NGO है। यह NGO भारत सरकार के साथ साझेदारी में मोबाइल स्वास्थ्य कार्यक्रमों को लागू कर रहा है।
3. COVID-19 के कारण लॉकडाउन के बाद फिच रेटिंग्स की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, चालू वित्त वर्ष में भारत की अनुमानित विकास दर कितनी रहेगी? 
उत्तर – 2%
फिच रेटिंग्स ने भारत के वित्त वर्ष 2020-21 के लिए भारत की विकास दर के अनुमान को 2% कर दिया है। पहले फिच रेटिंग्स ने वित्त वर्ष 2020-21 में विकास दर 5.1% रहने का अनुमान लगाया था। इसका मुख्य कारण कोरोनावायरस प्रकोप के कारण धीमी आर्थिक गतिविधियाँ है।
4. ऑपरेशन संजीवनी के तहत भारत ने किस देश को आवश्यक दवाएं और खाद्यान्न की आपूर्ति की है? 
उत्तर – मालदीव
भारतीय वायु सेना के हरक्यूलिस विमान ने हाल ही में COVID 19 से निपटने के लिए सहायता के रूप में मालदीव को लगभग 6.2 टन आवश्यक दवाइयाँ मुहैया करवाई। यह दवाएँ विभिन्न शहरों से पड़ोसी देश में पहुँचाने के लिए खरीदी गई थीं। भारत ने इससे पहले एक चिकित्सा दल को आवश्यक दवाओं के साथ मालदीव भेजा है। मालदीव ज्यादातर भारत से आयात पर निर्भर है, इसलिए आवश्यक खाद्य अनाज और उपभोग्य सामग्रियों की आपूर्ति भी मालदीव को की गई है।
5. कांगकॉन्ग, लियानलियन और चेन्चेन किस अंतर्राष्ट्रीय खेल आयोजन के शुभंकर हैं? 
उत्तर – एशियाई खेल
2022 एशियाई खेलों के आधिकारिक शुभंकर हाल ही में चीन में एक डिजिटल लॉन्च समारोह में जारी किए गए। कांग्कोंग, लियानलियन और चेनचेन को 19वें एशियाई खेलों के शुभंकर के रूप में नामित किया गया है, इन खेलों का आयोजन चीन के हांगझोऊ में किया जाएगा।

Ⓒ 2019. JMS Classes Raisinghnagar
✆ 9667070111

Designed By : Satnam Gill