Daily CA Dose : 03-04-2020

1. भारत और किस देश के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 70वीं वर्षगांठ 1 अप्रैल को मनाई गई? 
उत्तर – चीन


भारत और चीन ने COVID-19 महामारी के कारण अपने राजनयिक संबंधों की 70वीं वर्षगांठ मनाने के लिए निर्धारित सभी इवेंट्स को स्थगित कर दिया है। हालांकि दोनों देशों के नेताओं ने बधाई संदेशों का आदान-प्रदान किया। भारत एशिया का पहला गैर-साम्यवादी देश था जिसने पीपल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना के साथ राजनयिक संबंध स्थापित किए। आज सीमा मुद्दों जैसी समस्याओं के बावजूद दोनों देशों के मजबूत व्यापारिक संबंध हैं। 2019 में भारत-चीन व्यापार 90.1 बिलियन अमरीकी डॉलर तक पहुंच गया था। इसके अलावा, भारत चीन पर भारतीय दवाइयों और आईटी कंपनियों के लिए अपने बाजार खोलने का दबाव बना रहा है। यह चीन के साथ 57 बिलियन अमरीकी डालर के व्यापार घाटे को कम करने के लिए किया जा रहा है।
2. किस राज्य/केंद्र शासित प्रदेश का अधिवासी बनने के लिए न्यूनतम समय सीमा 15 वर्ष का निवास अथवा 7 वर्षों का अध्ययन निश्चित की गयी है? 
उत्तर – जम्मू और कश्मीर
जम्मू-कश्मीर सिविल सेवा (विकेंद्रीकरण और भर्ती) अधिनियम के तहत नए गजट अधिसूचना के अनुसार, एक व्यक्ति जो कम से कम 15 वर्षों से जम्मू और कश्मीर में रहता है, वह जम्मू-कश्मीर  का अधिवासी होने के योग्य होगा। वह व्यक्ति जिसने सात वर्ष की अवधि तक अध्ययन किया है और जम्मू-कश्मीर में स्थित एक शैक्षणिक संस्थान में कक्षा 10 या 12 परीक्षा में उपस्थित हुआ है, वह भी अधिवास होने के लिए पात्र होगा।
3. राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) किस देश में स्थित गुरुद्वारा पर हुए आतंकवादी हमले के अपने पहले विदेशी मामले की जांच कर रही है?
उत्तर – अफगानिस्तान
राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने अपना पहला विदेशी मामला दर्ज कर लिया है और अफगानिस्तान के काबुल में एक गुरुद्वारे पर हुए आतंकवादी हमले की जांच शुरू कर दी है। 25 मार्च, 2020 को कुछ बंदूकधारियों ने काबुल के एक गुरुद्वारे में प्रवेश किया और गोलीबारी की, जिसमें 27 श्रद्धालु मारे गए और कई अन्य घायल हो गए। एनआईए अधिनियम में हालिया संशोधनों ने एनआईए को अन्य देशों में भारतीय नागरिकों के खिलाफ मामलों की जांच करने या भारत के हित को प्रभावित करने वाले मामलों की जांच की अनुमति दी है।
4. COVID-19 के लिए भारत की पहली स्वदेशी परीक्षण किट का नाम क्या है, जिसे पुणे में लॉन्च किया गया?  
उत्तर – पैथो डिटेक्ट
पुणे स्थित मायलैब डिस्कवरी की अनुसंधान और विकास टीम ने COVID-19 रोग के लिए पहली बार भारत में निर्मित परीक्षण किट तैयार की है। यह पहली स्वदेशी किट है,  इसे छह सप्ताह के रिकॉर्ड समय में विकसित किया गया है, इसे ‘पाथो डिटेक्ट’ नाम दिया गया है। आमतौर पर इस तरह की परीक्षण किट विकसित करने में तीन से चार महीने लगते हैं।
5. भारतीय रिज़र्व बैंक की हालिया अधिसूचना के अनुसार, निर्यातकों के लिए 31 जुलाई तक किए गए निर्यात के लिए अपने निर्यात आय का प्राप्त करने के लिए नई समय सीमा क्या है? 
उत्तर – 15 महीने
भारतीय रिजर्व बैंक ने हाल ही में कोरोनोवायरस महामारी से निपटने के लिए कुछ उपाय जारी किए हैं। नए निर्यात मानदंडों के अनुसार, निर्यातकों को अपनी निर्यात आय प्राप्त करने के लिए 15 महीने लग सकते हैं,  पहले यह आय 9 महीनों में मिल जाती थी। RBI ने राज्य सरकारों और केंद्रशासित प्रदेशों के लिए तरीके और साधन अग्रिम (Ways and Means Advances) सीमा को 30 सितंबर तक 30% तक बढ़ा दिया।

Ⓒ 2019. JMS Classes Raisinghnagar
✆ 9667070111

Designed By : Satnam Gill