Reasoning Quiz : 22-09-2020


निर्देश (1-4): दिए गए प्रश्नों का उत्तर देने के लिए निम्नलिखित जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें:
1-8 अंकित संख्या वाली आठ बक्सों को एक दूसरे के ऊपर व्यवस्थित किया गया है लेकिन जरूरी नहीं कि उसी क्रम में हो। बक्सों की स्थिति नीचे से ऊपर तक 1-8 अंकित थे।
बॉक्स 7, बॉक्स 1 के ठीक ऊपर व्यवस्थित किया गया है। बॉक्स 1 और बॉक्स 4 के बीच दो बॉक्स की व्यवस्था की गई है। बॉक्स 3 और बॉक्स 8 के बीच एक बॉक्स की व्यवस्था की गई है। केवल दो बॉक्सों की संख्या और उनकी स्थिति समान है। बॉक्स 7 सम संख्या वाली स्थिति में है। बॉक्स 3 को बॉक्स 8 के ऊपर व्यवस्थित किया गया है। सम संख्या वाले बक्से एक दूसरे के ऊपर लगातार व्यवस्थित किए जाते हैं, लेकिन समान क्रम में नहीं। बॉक्स 1 को सबसे नीचे की स्थिति में नहीं रखा गया है।

1) बॉक्स 5 और बॉक्स 2 के बीच कितने बॉक्स की व्यवस्था है?
a) दो
b) एक
c) कोई नहीं
d) तीन
e) इनमें से कोई नहीं
निर्देश (1-4):
बॉक्स 7 बॉक्स 1 के ठीक ऊपर व्यवस्थित है। बॉक्स 7 सम संख्या वाली स्थान में है। बॉक्स 1 और बॉक्स 4 के बीच दो बॉक्स व्यवस्थित किए गए हैं। बॉक्स 1 को सबसे नीचे की स्थिति में नहीं रखा गया है।
सम संख्या वाले बॉक्स को एक के बाद एक लगातार क्रम में रखा जाता है, लेकिन उसी क्रम में नहीं।
स्थिति 2 समाप्त हो जाती है; चूँकि हम निरंतर रूप से सम संख्या वाले बॉक्स के स्थान को ठीक नहीं कर सकते हैं।
एक बॉक्स को बॉक्स 3 और बॉक्स 8 के बीच व्यवस्थित किया जाता है। बॉक्स 3 को बॉक्स 8 के ऊपर व्यवस्थित किया जाता है।
स्थिति 1 और स्थिति 2a समाप्त हो जाती है; चूँकि हम बॉक्स 8 और बॉक्स 3 के स्थान को ठीक नहीं कर सकते हैं।
केवल दो बॉक्स की संख्या और उनके स्थान समान हैं।
1) उत्तर: D

2) निम्नलिखित पांच में से चार व्यवस्था के आधार पर एक निश्चित तरीके से एक जैसे हैं और इसलिए एक समूह बनाते हैं। निम्नलिखित में से कौन सा उस समूह से संबंधित नहीं है?
a) बॉक्स 8
b) बॉक्स 3
c) बॉक्स 1
d) बॉक्स 6
e) बॉक्स 4
2) उत्तर: E

3) बॉक्स 1 के ऊपर कितने बॉक्स की व्यवस्था है?
a) एक
b) तीन
c) पाँच
d) सात
e) इनमें से कोई नहीं
3) उत्तर: A

4) यदि सभी बॉक्स नीचे से ऊपर तक अवरोही क्रम में व्यवस्थित हैं तो एक ही स्थिति में कितने बक्से की व्यवस्था है?
a) कोई नहीं
b) तीन
c) एक
d) दो
e) इनमें से कोई नहीं
4) उत्तर: C

निर्देश (5-6): निम्नलिखित जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें और नीचे दिए गए प्रश्नों को उत्तर दें।
तीन विवाहित जोड़ों वाले परिवार में दस व्यक्ति हैं। P, C का पिता है, जो J का पति है। A, C की एकमात्र बेटी है। Z, G की माँ है और P की पत्नी है। G का विवाह I से हुआ है।  H, I का पिता है। B, G का एकमात्र बेटा है। Q और A, J के  बच्चे है।
5) G, P से कैसे संबंधित है?
a) बेटा
b) बेटी
c) दामाद
d) बहू
e) निर्धारित नहीं किया जा सकता
निर्देश (5-6):
5)उत्तर: E

6) Q, G से कैसे संबंधित है?
a) बेटा
b) भतीजा
c) भतीजी
d) बेटी
e) निर्धारित नहीं किया जा सकता
6)उत्तर: B

निर्देश (7-8): निम्नलिखित जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें और नीचे दिए गए प्रश्नों को उत्तर दें।
बिंदु A, बिंदु B के 9 मीटर दक्षिण में स्थित है। बिंदु G, बिंदु D के 1 मीटर उत्तर की ओर है। बिंदु E, बिंदु D के 15 मीटर पूर्व में स्थित है। बिंदु F, बिंदु E के 8 मीटर उत्तर की ओर है। बिंदु A और G के बीच की दूरी बिंदु D और E के बराबर है। बिंदु D, बिंदु B के उत्तर में है। बिंदु C, बिंदु B से 12 मीटर पश्चिम में है।
7) बिंदु C और D के बीच की सबसे छोटी दूरी क्या है?
a) √179 मीटर
b) 14 मीटर
c) 15 मीटर
d) 13 मीटर
e) निर्धारित नहीं किया जा सकता
निर्देश (7-8):
7) उत्तर: D
बिंदु C और D के बीच की सबसे छोटी दूरी = √144 + √25 = √169 = 13 मीटर

8) यदि बिंदु X बिंदु A से 8 मी पूर्व में है, तो बिंदु G और X के बीच की सबसे छोटी दूरी और बिंदु A और C के बीच की सबसे छोटी दूरी का योग क्या है?
a) √386 मीटर
b) 30 मीटर
c) निर्धारित नहीं किया जा सकता
d) 34 मीटर
e) 32 मीटर
8) उत्तर: E
बिंदु G और X के बीच की सबसे छोटी दूरी = √225 + √64 = √289 = 17 मीटर
बिंदु A और C के बीच की सबसे छोटी दूरी = √144 + √81 = √225 = 15 मीटर
इसलिए, 15 + 17 = 32 मीटर

9) ‘UNPREDICTABLE’ शब्द में अक्षरों के ऐसे कितने जोड़े हैं, जिनमें प्रत्येक के बीच  उतने ही अक्षर हैं जितने अंग्रेजी वर्णमाला में हैं?
a) पाँच
b) दो
c) तीन
d) सात
e) इनमें से कोई नहीं
9) उत्तर: E (Six)

10) उत्तर दिशा की ओर मुख किए लड़कों की एक पंक्ति में, कातिर दाहिने छोर से 21 वें और मणि बाएं छोर से 19 वें स्थान पर है। रागु, कातिर के बायें से 8 वें और मणि के दायें से 5 वें स्थान पर है। पंक्ति में कितने लड़के हैं?
a) 53
b) 51
c) 52
d) 50
e) निर्धारित नहीं किया जा सकता
10) उत्तर: C
रागु का रैंक बाएं से 24 वें और दाईं ओर से 29 वें स्थान पर है, उसकी रैंक दो बार गिना जाता है। इसलिए, उत्तर से एक रैंक घटाएं।
24 + 29 = 53
रागु का रैंक दो बार है, इसलिए 53-1 = 52

Ⓒ 2019. JMS Classes Raisinghnagar
✆ 9667070111

Designed By : Satnam Gill