Daily CA Dose : 01-03-2020

1. रितेश अग्रवाल, जिन्हें हाल ही में दुनिया के दूसरे सबसे युवा अरबपति के रूप में नामित किया गया, किस भारतीय स्टार्ट-अप कंपनी के संस्थापक हैं?
उत्तर – ओयो होटल्स
हाल ही में जारी हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट 2020 के अनुसार, ओयो होटल्स के संस्थापक रितेश अग्रवाल दुनिया के दूसरे सबसे कम उम्र के अरबपति हैं।
24 साल की उम्र में उनकी संपत्ति 1.1 बिलियन डॉलर आंकी गई है। वैश्विक सूची में, काइली जेनर केवल 22 साल की उम्र में रितेश अग्रवाल से आगे हैं। रितेश भी सबसे कम उम्र के स्व-निर्मित भारतीय अरबपति हैं, उनके बाद जीरोधा, फ्लिपकार्ट और बायजूज के संस्थापक हैं।
2. हाल ही में किस राज्य ने जाति आधारित जनगणना करने के लिए प्रस्ताव पारित किया है?
उत्तर – बिहार
बिहार विधानसभा ने हाल ही में राज्य में जाति आधारित जनगणना करने के लिए प्रस्ताव पारित किया। बिहार के मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार ने विधानसभा में जाति आधारित जनगणना का प्रस्ताव रखा और इसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। अब इस प्रस्ताव को केंद्र सरकार को भेजा जाएगा।
3. 2020 तक, भारत में कितनी भाषाओं को ‘शास्त्रीय भाषा’ (Classical Language) का दर्जा दिया गया है?
उत्तर – 6
भारत में छह भाषाओं अर्थात् तमिल, तेलुगु, संस्कृत, कन्नड़, मलयालम और ओडिया को शास्त्रीय भाषा का दर्जा दिया गया है। हाल ही में, महाराष्ट्र की विधानपालिका के दोनों सदनों ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया, जिसमें केंद्र से मराठी को ‘शास्त्रीय भाषा’ का दर्जा देने के लिए अनुरोध किया गया है। शास्त्रीय घोषित की गई भाषाओं के अध्ययन के लिए केंद्र स्थापित किये जाते हैं तथा उनके विद्वानों के लिए अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किये जाते हैं, इसके अलावा शास्त्रीय भाषाओँ को कई अन्य लाभ भी प्राप्त होते हैं।
4. ‘राष्ट्रीय विज्ञान दिवस’ 2020 की थीम क्या है?
उत्तर – विज्ञान में महिलाएँ
प्रतिवर्ष 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाता है, इसका उद्देश्य लोगों में विज्ञान के महत्व और इसके अनुप्रयोग का संदेश फैलाना है। 28 फरवरी, 1928 को भौतिक विज्ञानी सी.वी. रमन द्वारा ‘रमन प्रभाव’ की खोज को चिह्नित करने के लिए इस दिवस को मनाया जाता है। इस खोज के लिए सी.वी. रमन को 1930 में भौतिकी में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
5. हाल ही में किस भुगतान बैंक ने दो करोड़ ग्राहकों का आंकड़ा पार किया है?
उत्तर – इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक
इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) ने हाल ही में दो करोड़ ग्राहकों का आंकड़ा पार किया है। IPPB को प्रधानमंत्री द्वारा 1 सितंबर, 2018 को वित्तीय समावेशन के मुख्य उद्देश्य के साथ लॉन्च किया गया था। सितंबर 2019 में इस भुगतान बैंक ने आधार-सक्षम भुगतान प्रणाली (AePS) सेवाओं का शुभारंभ किया। इसके साथ ही यह किसी भी बैंक के ग्राहकों को इंटर-ऑपरेबल बैंकिंग सेवाएं प्रदान करने वाला देश का सबसे बड़ा प्लेटफार्म बन गया है।

Ⓒ 2019. JMS Classes Raisinghnagar
✆ 9667070111

Designed By : Satnam Gill