Daily CA Dose : 9-10 फरवरी, 2020

1. अंटार्कटिका प्रायदीप के एस्पेरान्ज़ा बेस पर हाल ही में तापमान 18.3 डिग्री सेल्सियस पहुंचा, अब यह अंटार्कटिका का सबसे गर्म स्थान बन गया है, एस्पेरान्ज़ा बेस अंटार्कटिका में किस देश का अनुसन्धान स्टेशन है?

उत्तर – अर्जेंटीना
एस्पेरान्ज़ा बेस (होप बेस) अंटार्कटिका के ट्रिनिटी प्रायदीप की होप बे में स्थित अर्जेंटीना का स्थायी अनुसन्धान स्टेशन है।
2. भारतीय रक्षा क्षेत्र से संबंधति ‘प्रणाश’ क्या है?
उत्तर – मिसाइल
‘प्रणाश’ भारत की सामरिक बैलिस्टिक मिसाइल है, इसका निर्माण रक्षा अनुसन्धान व विकास संगठन (DRDO) द्वारा किया जा रहा है। इस मिसाइल की स्ट्राइक रेंज लगभग 200 किलोमीटर है। यह 150 किलोमीटर की स्ट्राइक रेंज वाली प्रहार मिसाइल का एडवांस्ड संस्करण है। प्रणाश एक सतह से सतह तक मार कर सकने वाली मिसाइल है, इसका उपयोग थलसेना तथा वायुसेना द्वारा किया जाएगा।
3. नसीम शाह टेस्ट क्रिकेट में हैट्रिक लेने वाले सबसे युवा गेंदबाज़ बने, वे किस देश से हैं?
उत्तर – पाकिस्तान
पाकिस्तानी क्रिकेटर नसीम शाह हाल ही में टेस्ट क्रिकेट में हैट्रिक लेने वाले सबसे युवा गेंदबाज़ बने गये हैं, उन्होंने यह कारनामा 16 वर्ष तथा 359 दिन की आयु में किया। उन्होंने 9 फरवरी, 2020 को बांग्लादेश के विरुद्ध यह कारनामा किया।
4. ई-गवर्नेंस पर राष्ट्रीय सम्मेलन 2020 का आयोजन किस शहर में किया गया?
उत्तर – मुंबई
हाल ही में मुंबई में ई-गवर्नेंस पर राष्ट्रीय सम्मेलन 2020 का समापन हुआ। इस सम्मेलन में सार्वजनिक सेवाओं को प्रदान करने के लिए डिजिटल प्लेटफार्म के उपयोग को बढ़ावा देने पर फोकस किया गया।
5. किस अमेरिकी अंतरिक्षयात्री ने हाल ही में महिला वर्ग में अन्तरिक्ष में सबसे अधिक समय व्यतीत करने का रिकॉर्ड बनाया?
उत्तर – क्रिस्टीना कोच
अमेरिकी अन्तरिक्षयात्री क्रिस्टीना कोच ने महिला वर्ग में अन्तरिक्ष में सबसे अधिक समय व्यतीत करने का रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय अन्तरिक्ष स्टेशन पर कुल 328 दिन बिताये। वे 6 फरवरी को पृथ्वी पर वापस लौटीं।

Ⓒ 2019. JMS Classes Raisinghnagar
✆ 9667070111

Designed By : Satnam Gill