Daily CA Dose : 14-02-2020

1. द्वितीय बिम्सटेक आपदा प्रबंधन अभ्यास 2020 का आयोजन किस शहर में किया जाएगा?
उत्तर – भुबनेश्वर
राष्ट्रीय आपदा अनुक्रिया बल (NDRF) द्वारा द्वितीय बिम्सटेक आपदा प्रबंधन अभ्यास-2020 (BIMSTEC DMEx-2020) का आयोजन ओडिशा के भुबनेश्वर में किया जा रहा है। इस अभ्यास का आयोजन 11 फरवरी, 2020 से 13 फरवरी, 2020 के बीच किया जा रहा है।

इस अभ्यास में बाढ़, भूकंप और तूफ़ान के दौरान आपदाओं के लिए मौजूदा आपातकालीन प्रक्रियाओं का परीक्षण किया जायेगा। इस अभ्यास में आपदाओं के कारण क्षतिग्रस्त धरोहर स्थलों के जीर्णोंधार पर भी बल दिया जाएगा। इस अभ्यास में बांग्लादेश, भारत, म्यांमार, श्रीलंका और नेपाल हिस्सा ले रहे हैं। इस अभ्यास में दो बिम्सटेक देश थाईलैंड और भूटान इस बार हिस्सा नहीं ले रहे हैं।
2. नव गठित सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यम ‘न्यू स्पेस इंडिया लिमिटेड’ का चेयरमैन किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर – जी. नारायणन
जाने-माने अंतिरक्ष वैज्ञानिक जी. नारायणन को ‘न्यू स्पेस इंडिया लिमिटेड’ का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। ‘न्यू स्पेस इंडिया लिमिटेड’ इसरो की वाणिज्यिक इकाई है। इससे पहले जी. नारायणन तिरुवनंतपुरम में इसरो की एक इकाई LPSC (Liquid Propulsion Systems Centre) में डिप्टी डायरेक्टर के रूप में कार्यरत थे। ‘न्यू स्पेस इंडिया लिमिटेड’ एक सार्वजनिक क्षेत्र की इकाई है, इसका गठन इसरो के अधीन किया गया है, इसके द्वारा स्पेस मार्केट में वाणिज्यिक अवसरों का उपयोग किया जाएगा। ‘न्यू स्पेस इंडिया लिमिटेड’ छोटे उपग्रहों को लांच करने के लिए SSLV (Small Satellite Launch Vehicle) का निर्माण करेगा।
3. ‘पहले सेफ्टी’ किस टेक कंपनी की इन्टरनेट सुरक्षा पहल है?
उत्तर – गूगल
गूगल इंडिया ने हाल ही में ‘पहले सेफ्टी’ नामक सार्वजनिक जागरूकता पहल की घोषणा की है। इस पहल के द्वारा लोगों को इन्टरनेट का उपयोग करते समय सुरक्षा उपायों के बारे में बताया जाएगा। गूगल इंडिया ने ‘सिक्यूरिटी चेक अप’ और ‘पासवर्ड चेक अप’ नामक शक्तिशाली टूल भी लांच किये हैं।
4. गुलमर्ग में राष्ट्रीय शीतकालीन खेलों का आयोजन किया जायेगा, गुलमर्ग किस राज्य/केंद्र शासित प्रदेश में स्थित है?
उत्तर – जम्मू-कश्मीर
राष्ट्रीय शीतकालीन खेलों का आयोजन जम्म-कश्मीर के गुलमर्ग में किया जाएगा। इन खेलों का आरम्भ 7 मार्च को होगा, यह खेल स्पर्धा पांच दिन तक चलेगी। इन खेलों का आयोजन खेलो इंडिया के तहत किया जा रहा है। पर्यटन विभाग इस इवेंट के बारे में रोडशो के माध्यम से जागरूकता उत्पन्न करेगा। इस इवेंट में लगभग 30 स्पर्धाओं का आयोजन किया जाएगा। इसमें स्नो स्कींग, स्नोबोर्डिंग, स्नो शो तथा क्रॉस कंट्री श्रेणियों में खेलों का आयोजन किया जाएगा।
5. ‘वी थिंक डिजिटल’ किस टेक कंपनी की डिजिटल साक्षरता पहल है?
उत्तर – फेसबुक
‘वी थिंक डिजिटल’ अमेरिकी कंपनी फेसबुक का डिजिटल साक्षरता अभियान है। इसे फेसबुक द्वारा 2019 में लांच किया गया था। इसका उद्देश्य इन्टरनेट पर लैंगिक असमानता को कम करना है। हाल ही में फेसबुक ने उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय महिला आयोग और साइबर पीस फाउंडेशन के साथ मिलकर ‘वी थिंक डिजिटल’ अभियान शुरू किया है। इस कार्यक्रम के तहत भारत के 7 राज्यों में लगभग एक लाख महिलाओं को डिजिटल साक्षरता प्रदान की जायेगी।

Ⓒ 2019. JMS Classes Raisinghnagar
✆ 9667070111

Designed By : Satnam Gill