Reasoning Quiz : 18-01-2020

प्रश्न 1   कृष्णा उत्तर की ओर 30 मीटर गया, फिर दाएं मुड़ा और 40 मीटर चला। फिर वह दाएं मुड़ा और 20 मीटर चला। वह फिर से दाएं मुड ़ा और 40 मीटर चला। अब वह अपने प्रारंभिक बिंदु से कितन े मीटर दूर है?

 (अ) 20
 (ब) 30
 (स) 10
 (द) 40
 उत्तर  
प्रश्न 2   बिंदु ‘A’ से शुरू होकर श्री X उत्तर की ओर बिंदु‘B’ के पास पहुंचने के लिए 15 किलोमीटर की दूरी तय करता है। फिर वह बाएं मुड़ता है, और बिंदु ‘C’ तक पहुंचने के लिए 10 किलोमीटर चलता है। फिर वह दाएं मुड ़ जाता है, और बिंदु ‘D’ तक पहुंचने के लिए 10 किलोमीटर चलता है। फिर दाएं मुड़ जाता है और अंत में बिंदु ‘E’ तक पहुंचने के लिए 30 किलोमीटर चलता है। बिंदु ‘C’ और बिंदु ‘E’ के बीच में न्यूनतम दूरी (किलोमीटर में) कितनी है ?
 (अ) 5√10
 (ब) 10√10
 (स) 10√5
 (द) 10√2
 उत्तर  
प्रश्न 3   रामबाबू सुबह पूर्व की ओर टहल रहे हैं। 4 किलोमीटर चलने के बाद वह दाएं मुड़ कर 3 किलोमीटर चलते हैं। उस बिंदु से वे अपने आरंभिक बिंदु की दिशा की ओर चलते हैं। तो, अभी वे किस दिशा में चल रहे हैं और उन्हें आरंभिक बिंदु तक पहुँचने के लिए कितनी दूरी तय करनी होगी?
 (अ) उत्तर-पूर्व, 5 किलोमीटर
 (ब) दक्षिण-पूर्व, 5 किलोमीटर
 (स) उत्तर-पश्चिम, 5 किलोमीटर
 (द) दक्षिण-पश्चिम, 5 किलोमीटर
 उत्तर  
प्रश्न 4   प्रणीता उत्तर दिशा की ओर चल रही है। वह बाएं मुड़ती है और फिर से बाएं मुड़ती है, अंत में वह दाएं जाती है। अभी वह किस दिशा में चल रही है?
 (अ) उत्तर
 (ब) पूर्व
 (स) पश्चिम
 (द) दक्षिण
 उत्तर  
प्रश्न 5   एक आदमी ने अपने घर से दक्षिण की ओर चलना शुरू किया। 6 किमी चलेन के पश्चात वह अपनी बायीं ओर मुड़ा और 5 किमी चला फिर वह बायीं ओर मुड़कर 3 किमी चला। वह फिर अपनी बायीं ओर मुड़ा और 9 किमी तक चलता रहा। अपने घर से वह कितनी दूर है -
 (अ) 3 किमी
 (ब) 4 किमी
 (स) 5 किमी
 (द) 6 किमी
 उत्तर  
प्रश्न 6   प्रकाश पूर्व दिशा की ओर चल रहा है। वह पहले बायीं ओर, फिर दायीं ओर, फिर बायीं ओर, फिर दायीं ओर मुड़ता है। वह अब किस दिशा में चल रहा है -
 (अ) उत्तर
 (ब) दक्षिण
 (स) पूर्व
 (द) पश्चिम
 उत्तर  
प्रश्न 7   सौरभ पश्चिम की ओर 20 किमी चला तथा दायीं ओर मुड़ा एवं 30 किमी चला फिर बायीं ओर मुड़ा एवं 20 किमी चला। प्रारम्भिक बिंदु से वह कितनी दूरी पर है -
 (अ) 40 किमी
 (ब) 50 किमी
 (स) 60 किमी
 (द) 70 किमी
 उत्तर  
प्रश्न 8   एक लडका उत्तर की ओर अपनी साईकिल चलाता है, फिर वह बायीं ओर मुड़ता है और 1 किमी चलता है और दुबारा बायीं ओर मुड़ता है और 2 किमी चलता है। वह अपने आप को प्रारम्भिक बिन्दु से 1 किमी की दूरी पर पाता है। उसने शुरूआत में उत्तर की ओर कितने किमी साईकिल चलाई -
 (अ) 1 किमी
 (ब) 3 किमी
 (स) 2 किमी
 (द) 5 किमी
 उत्तर  
प्रश्न 9   सुरेश अपने घर से निकल कर 10 किमी दक्षिण की ओर चलता है उसके बाद वह दायीं ओर मुड़ कर 5 किमी की दूरी तय करता है, फिर दायीं ओर मुड़ कर 10 किमी की दूरी तय करता है और अंत में बायीं ओर मुड़ कर 10 किमी की दूरी तय करता है तो वह अपने घर से न्यूनतम कितनी दूरी पर है -
 (अ) 25 किमी
 (ब) 20 किमी
 (स) 15 किमी
 (द) 10 किमी
 उत्तर  
प्रश्न 10   यदि दक्षिण-पूर्व दिशा उत्तर हो जाये, उत्तर-पूर्व दिशा पश्चिम हो जाये और आगे भी यही प्रक्रिया चलती रहें, तो पश्चिम क्या कहलाएगा -
 (अ) दक्षिण-पश्चिम
 (ब) दक्षिण-पूर्व
 (स) उत्तर-पूर्व
 (द) उत्तर-पश्चिम
 उत्तर  

Ⓒ 2019. JMS Classes Raisinghnagar
✆ 9667070111

Designed By : Satnam Gill