Daily CA Dose : 18-01-2020

1. हाल ही में दूसरी तेजस एक्सप्रेस को शुरू किया गया, यह मुंबई को किस शहर के साथ जोड़ेगी?
उत्तर – अहमदाबाद
गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपानी ने मुंबई-अहमदाबाद रूट पर 17 जनवरी, 2020 को तेजस एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस ट्रेन को वाणिज्यिक रूप से 18 जनवरी, 2020 से चलाया जाएगा।
यह ट्रेन हफ्ते में 6 दिन (वीरवार को छोड़कर) चलेगी। इस ट्रेन का संचालन IRCTC द्वारा किया जायेगा। यह भारत की पहली सेमी-हाई स्पीड तथा फुल्ली एयर-कंडिशन्ड ट्रेन है।


2. हाल ही में किस संगठन ने ‘World Economic Situation and Prospects’ रिपोर्ट जारी की?
उत्तर – संयुक्त राष्ट्र
संयुक्त राष्ट्र ने हाल ही में ‘World Economic Situation and Prospects’ रिपोर्ट जारी की। इस रिपोर्ट के अनुसार मौजूदा वित्त वर्ष में भारत की जीडीपी विकास दर 5.7% रहेगी। अगले वित्त वर्ष में भारत की जीडीपी विकास दर 6.6% रहने के आसार हैं। इस रिपोर्ट के मुताबिक पूर्वी एशिया विश्व का सबसे तेज़ गति से प्रगति करने वाला क्षेत्र है। इस रिपोर्ट में वैश्विक वृद्धि दर 1.8% रहने का अनुमान लगाया गया है।
3. ‘कृषि मंथन’ के पहले संस्करण का आयोजन किस राज्य में किया जा रहा है?
उत्तर – गुजरात
‘कृषि मंथन’ के पहले संस्करण का आयोजन गुजरात के अहमदबाद में किया जा रहा है। यह एशिया का सबसे बड़ा ‘खाद्य-कृषि व्यापार ग्रामीण विकास’ शिखर सम्मेलन है। इसका आयोजन भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम), अहमदाबाद की खाद्य व कृषि व्यापार समिति द्वारा किया जा रहा है। इस प्लेटफार्म पर व्यापार, उद्योग, शिक्षा, नीति निर्माण तथा अन्य हितधारक अपना ज्ञान और अनुभव साझा करेंगे। इस दो दिवसीय इवेंट में लगभग 1500 लोग हिस्सा लेंगे।
4. 29वें सरस्वती सम्मान के लिए किसे चुना गया है?
उत्तर – वासदेव मोही
सिन्धी लेखक वासदेव मोही को 29वें सरस्वती सम्मान के लिए चुना गया है। उन्हें उनकी लघुकथाओं के संग्रह ‘चेकबुक’ के लिए यह सम्मान प्रदान किया जा रहा है। इन लघु कथाओं में समाज के वंचित वर्ग के दुःख-दर्द का वर्णन किया गया है। वासदेव मोही अब तक 25 पुस्तकें लिख चुके हैं, इसमें कवितायेँ, कहानियां और अनुदित पुस्तकें शामिल हैं। उन्हें साहित्य अकादमी पुरस्कार से सभी सम्मानित किया जा चुका है।
5. हाल ही में फ्रेंच गिनी से किस भारतीय उपग्रह को लांच किया गया?
उत्तर – GSAT 30
17 जनवरी, 2020 को भारत के GSAT-30 उपग्रह को फ्रेंच गुयाना से लांच किया गया, इसे एरियनस्पेस द्वारा लांच किया गया। इस उपग्रह की सहायता से INSAT-4A को रीप्लेस किया जायेगा।
GSAT-30 उपग्रह एक संचार उपग्रह है। यह सैटेलाइट 15 वर्षों तक कार्य करेगा। इसका निर्माण इसरो ने किया है। इस उपग्रह का उपयोग DTH टेलीविज़न सेवाओं, सेलुलर कनेक्टिविटी, टेलीविज़न अपलिंक इत्यादि में किया जायेगा। इस सैटेलाइट को एरियन 5 राकेट की सहायता से लांच किया गया।

Ⓒ 2019. JMS Classes Raisinghnagar
✆ 9667070111

Designed By : Satnam Gill