Daily CA Dose : 03-01-2020

1. किस सिख गुरु के जन्म दिवस को प्रकाश पर्व के रूप में मनाया जाता है?
उत्तर – गुरु गोबिंद सिंह
सिख संप्रदाय के 10वें गुरु, गुरु गोबिंद सिंह जी के जन्म दिवस को प्रकाश पर्व के रूप में मनाया जाता है। पारंपरिक सिख कैलेंडर के अनुसार गुरु गोबिंद सिंह का जन्म दिवस इस बार 2 जनवरी को मनाया गया। वे 9 वर्ष की आयु में 10वें सिख गुरु बने थे। वे गुरु तेग बहादुर की हत्या के बाद गुरु बनाये गये थे।
2. वित्त वर्ष 2019-20 की पहली छमाही में भारत में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश का सबसे बड़ा स्त्रोत कौन सा देश था?
उत्तर – सिंगापुर
हाल ही में सरकार द्वारा जारी डाटा के मुताबिक वित्त वर्ष 2019-20 की पहली छमाही में सिंगापुर भारत में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश का सबसे बड़ा स्त्रोत था, इस अवधि में सिंगापुर से 8 अरब डॉलर का निवेश आया। इस सूची में दूसरे स्थान पर मॉरिशस है, मॉरिशस से 6.36 अरब डॉलर का निवेश आया है। इसके बाद अमेरिका, नीदरलैंड्स और जापान का स्थान है। इस वर्ष प्रत्यक्ष विदेशी निवेश के मामले में भारत विश्व के सबसे लोकप्रिय स्थानों में एक रहा। सरकार ने हाल ही में कोयला उत्खनन तथा अनुबंधन विनिर्माण के क्षेत्र में छूट दी है।
3. इसरो तमिलनाडु में SSLV के लिए दूसरा लांच पोर्ट स्थापित करेगा, SSLV का पूर्ण स्वरुप क्या है?
उत्तर –  स्माल सैटेलाइट लांच व्हीकल
इसरो दक्षिण तमिलनाडु में तूतिकोड़ी में दूसरा लांच पोर्ट स्थापित करेगा। इसके लिए तमिलनाडु सरकार लगभग 2300 एकड़ भूमि की व्यवस्था करेगी। इस नए पोर्ट से स्माल सैटेलाइट लांच व्हीकल (SSLV) लांच किये जायेंगे। SSLV की सहायता से 500 किलोग्राम तक के पेलोड को अन्तरिक्ष में ले जाया जा सकता है।

4. इसरो द्वारा की गयी घोषणा के मुताबिक चंद्रयान-3 परियोजना की अनुमानित लागत कितनी है?
उत्तर – 600 करोड़ रुपये
भारतीय अंतिरक्ष अनुसन्धान संगठन ने हाल ही में देश के तीसरे चन्द्रमा मिशन “चंद्रयान-3” की पुष्टि की है। सरकार ने “चंद्रयान-3” को मंज़ूरी दे दी है, इस परियोजना की कुल लागत 600 करोड़ रुपये से अधिक आएगी। इस मिशन को इस वर्ष के अंत तक अथवा अगले वर्ष के आरम्भ में लांच किया जा सकता है।
5. 17 जनवरी, 2020 को इस वर्ष का प्रथम उपग्रह लांच किया जाएगा, इस उपग्रह का नाम क्या है?
उत्तर –  GSAT-30
इसरो के चेयरमैन ने हाल ही में घोषणा की है कि 17 जनवरी, 2020  को भारत एक भारी उपग्रह GSAT-30 को लांच करेगा। यह उपग्रह 2020 में भारत द्वारा लांच किया जाने वाला प्रथम उपग्रह होगा। इस उपग्रह को फ्रेंच गुयाना से एरियन 5ECA लांच व्हीकल की सहायता से लांच किया जाएगा। यह एक संचार उपग्रह है।

Ⓒ 2019. JMS Classes Raisinghnagar
✆ 9667070111

Designed By : Satnam Gill