Quant Quiz


प्रश्न 1   किसी मोटर बोट की शान्त जल में चाल 45 किमी/घंटा है। यदि धारा के अनुकूल 80 किमी की दूरी तय करने में मोटर बोट 1 घंटा 20 मिनट का समय लेती हो, तो उतनी की दूरी धारा की विपरीत दिशा में तय करने में वह कितना समय लेगी -
 (अ) 2 घंटे 55 मिनट
 (ब) 1 घंटे 25 मिनट
 (स) 3 घंटे
 (द) 2 घंटे 40 मिनट
 उत्तर  
प्रश्न 2   एक बोट शांत जल में 36 किमी प्रति घंटा की गति से चलती है। यह उर्ध्वप्रवाह में 56 किमी जाने में 1 घटां 45 मिनट लेती है। अनुप्रवाह में समान दूरी जाने में इसे समय लगेगा -
 (अ) 2 घंटे 25 मिनट
 (ब) 1 घंटे 24 मिनट
 (स) 2 घंटे 21 मिनट
 (द) 3 घंटे
 उत्तर  
प्रश्न 3   15% तथा 40% सांद्रता वाले दो चीनी के घोलों को किस अनुपात में मिलाया जाए, ताकि 30% सांद्रता वाला घोल प्राप्त हो -
 (अ) 9 : 8
 (ब) 8 : 9
 (स) 3 : 2
 (द) 2 : 3
 उत्तर  
प्रश्न 4   300 ग्राम चीनी के घोल में 40% चीनी है।इसमें कितनी चीनी और मिलाई जानी चाहिए जिससे वह इस घोल का 50% हो जाए -
 (अ) 60 ग्राम
 (ब) 40 ग्राम
 (स) 10 ग्राम
 (द) 80 ग्राम
 उत्तर  
प्रश्न 5   24 सेमी किनारे के एक घन को 27 एकसमान छोटे घनों में काटा जाता है तब प्रत्येक छोटे घन का पृष्ठीय क्षेत्रफल है -
 (अ) 512 सेमी²
 (ब) 216 सेमी²
 (स) 384 सेमी²
 (द) 864 सेमी²
 उत्तर  
प्रश्न 6   एक वृत्त का व्यास उसकी परिधि से 105 सेमी कम है, तो वृत्त की त्रिज्या है -
 (अ) 22 सेमी
 (ब) 23 सेमी
 (स) 24 सेमी
 (द) 24.5 सेमी
 उत्तर  
प्रश्न7   लक्ष्मण 6 किमी की दूरी 45 मिनट में तय करता है। यदि वह आधी दूरी 2/3 समय में तय करता है, तो शेष दूरी को शेष समय में तय करने के लिए उसकी गति क्या होनी चाहिए -
 (अ) 12 किमी./घंटा
 (ब) 14 किमी./घंटा
 (स) 8 किमी./घंटा
 (द) 10 किमी./घंटा
 उत्तर  
प्रश्न 8   दो शहर A और B 500 किमी की दूरी पर है। एक गाडी 8 बजे प्रातः A से B की ओर 70 किमी/घंटा की गति से चलती है। 10 बजे एक अन्य गाडी B से 110 किमी/घंटा की गति से A की ओर चलती है। दोनो गाडियां आपस में कब मिलेंगी -
 (अ) 12 बजे दोपहर
 (ब) 1:30 बजे अपराह्न
 (स) 12:30 बजे अपराह्न
 (द) 1 बजे अपराह्न
 उत्तर  
प्रश्न 9   एक व्यक्ति ने किसी यात्रा को एक कार के द्वारा पूरा किया। यदि उसने 30% दूरी 20 किमी/घंटा की चाल से, 60% दूरी 40 किमी/घंटा की चाल से तथा शेष दूरी 10 किमी/घंटा की चाल से तय की हो, तो पूरी यात्रा के लिए उसकी औसत चाल थी -
 (अ) 25 किमी/घंटा
 (ब) 33 किमी/घंटा
 (स) 30 किमी/घंटा
 (द) 28 किमी/घंटा
 उत्तर  

Ⓒ 2019. JMS Classes Raisinghnagar
✆ 9667070111

Designed By : Satnam Gill