Hindi Quiz : मुहावरे


प्रश्न 1   ‘निन्यान्वें के फेर में पड़ना’ मुहावरे का सही अर्थ है -
 (अ) धन जोड़ने में लगे रहना
 (ब) मूर्खता के कार्य कर बैठना
 (स) किसी चक्कर में पड़ जाना
 (द) परिवार के झंझटों में फंसे रहना
 उत्तर  


प्रश्न 2   ‘चिराग तले अन्धेरा’ लोकोक्ति का सही अर्थ है -
 (अ) अपनी बुराई नहीं दीखना।
 (ब) काम न जानना और बहाने बनाना।
 (स) न कारण होगा न कार्य होगा।
 (द) परिश्रम का फल अन्धेरे से उजाला लाता है।
 उत्तर  


प्रश्न 3   ‘अन्धा होना’ मुहावरे का अभिप्राय है -
 (अ) आंखों से दिखाई न देना
 (ब) आंख से काना
 (स) विवेक भ्रष्ट होना
 (द) जहां धांधली का बोलबाला हो
 उत्तर  


प्रश्न 4   ‘एक पंथ दो काज’ मुहावरे का उचित अर्थ है -
 (अ) एक साथ दो-दो दोष।
 (ब) समय पर कार्य करना।
 (स) एक प्रयत्न से दो काम हो जाना।
 (द) एक राह पर दो लोग साथ होना।
 उत्तर  


प्रश्न 5   ‘घर में नहीं दाने अम्मा चली भुनाने’ लोकोक्ति का सही अर्थ होगा -
 (अ) सामथ्र्य से बाहर कार्य करना
 (ब) शेखी मारना
 (स) व्यर्थ के कामों में समय नष्ट करना
 (द) ना होने पर भी ढोंग करना
 उत्तर  


प्रश्न 6   निम्नलिखित में से लोकोक्ति का चयन कीजिए -
 (अ) आंखे दिखाना
 (ब) दांत खट्टे करना
 (स) अंगारे उगलना
 (द) कौआ चले हंस की चाल
 उत्तर  


प्रश्न 7   ‘ईद का चांद होना’ मुहावरे का सही अर्थ है -
 (अ) ईद का त्योहार होना
 (ब) ईद पर चांदी काटना
 (स) बहुत दिनों बाद दिखाई देना
 (द) ईद पर चांद को लाना
 उत्तर  


प्रश्न 8   निम्नलिखित में से लोकोक्ति चुनिए -
 (अ) कमर कसना
 (ब) दम भरना
 (स) टांग अड़ाना
 (द) एक पंथ दो काज
 उत्तर  


प्रश्न 9   लोकोक्ति व मुहावरे में सही अन्तर है -
 (अ) मुहावरा पूर्ण वाक्य होता है, लोकोक्ति वाक्यांश मात्र होती है।
 (ब) लोकोक्ति और मुहावरा, दोनों ही वाक्यांश मात्र होते हैं।
 (स) लोकोक्ति पूर्ण वाक्य होती है, जबकि मुहावरा वाक्यांश मात्र होता है।
 (द) लोकोक्ति और मुहावरा, दोनों ही पूर्ण वाक्य होते हैं।
 उत्तर  


प्रश्न 10   ‘स्थिति दयनीय होने पर भी घमंड न छोड़ना’ के लिए उपयुक्त लोकोक्ति है -
 (अ) रस्सी जल गयी पर ऐंठन न गयी
 (ब) चोर की दाढ़ी में तिनका
 (स) गरजै पर बरसे नहीं
 (द) ऊँट के मुँह में जीरा
 उत्तर  


प्रश्न 11   ‘अक्ल पर पत्थर पड़ना’ मुहावरे का अर्थ है -
 (अ) प्रतिभावान होना
 (ब) बुद्धिमान होना
 (स) बुद्धिभ्रष्ट होना
 (द) मूर्ख होना
 उत्तर  


प्रश्न 12   ‘मांग अधिक आपूर्ति कम’ आशय के लिए उपयुक्त लोकोक्ति है -
 (अ) एक अनार सौ बीमार
 (ब) ऊंट के मुँह में जीरा
 (स) एक पंथ दो काज
 (द) ऊँची दुकान फीके पकवान
 उत्तर  


प्रश्न 13   ‘जैसी बहे बयार पीठ तब तैसी दीजे’ लोकोक्ति का अर्थ है -
 (अ) राजनीति में दलबदल करते रहना चाहिए।
 (ब) ऐसा काम करना चाहिए, जिससे संकट में न फंसा जाए।
 (स) समय का रूख देखकर काम करना चाहिए।
 (द) पवन की तरह कभी शीतल और कभी उष्ण होना।
 उत्तर  


प्रश्न 14   ‘अरहर की टट्टी गुजराती ताला’ लोकोक्ति का उपयुक्त अर्थ है -
 (अ) कम मूल्यवाल वस्तु की सुरक्षा हेतु अधिक खर्च करना
 (ब) गरीब होने पर भी धनवान होने का दिखावा करना
 (स) बिना सोचे समझे काम करना
 (द) सामान्य चीज को भी अच्छा सजाना
 उत्तर  


प्रश्न 15   ‘बांछे खिलना’ से आशय है -
 (अ) फसल में फलियां आ जाना
 (ब) अत्यन्त प्रसन्न होना
 (स) काम पूरा हो जाना
 (द) खिलखिलाकर हँसना
 उत्तर  


प्रश्न 16   ‘काम बिगड़ जाने के बाद पश्चात्ताप करना व्यर्थ है’ हेतु उपयुक्त लोकोक्ति है -
 (अ) का वर्षा जब कृषि सुखाने
 (ब) एक पापी सारी नाव डुबोता है
 (स) नाहि विष बेल अमिय फल पूरही
 (द) अब पछताए होत क्या जब चिड़िया चुग गई खेत
 उत्तर  


प्रश्न 17   ‘नानी कुंआरी मर गयी नवासे के नौ नौ व्याह’ लोकोक्ति का अर्थ है -
 (अ) व्यर्थ शेखी बधारने वाला।
 (ब) एक आदमी अपराध करे और दूसरा दंड भुगते।
 (स) अधिक जानने वाले को उपदेश देने वाला।
 (द) दूसरों की सम्पत्ति से लाभ उठाने वाला।
 उत्तर  


प्रश्न 18   ‘बालू से तेल निकालना’ मुहावरे का अर्थ है -
 (अ) शीघ्र नष्ट होने वाली वस्तु
 (ब) असंभव काम करना
 (स) पूर्णतः स्वस्थ होना
 (द) बहुत साधन संपन्न होना
 उत्तर  


प्रश्न 19   ‘कुछ न कुछ बुराई सब जगह होती है’ अभिप्राय की वाचक लोकोक्ति है -
 (अ) कड़ाई से गिरा चूल्हे में पड़ा
 (ब) करम से बलिया, पकाई खीर हो गया दलिया
 (स) काबुल में क्या गधे नहीं होते
 (द) दान की बछिया के दांत नहीं देखे जाते
 उत्तर  


प्रश्न 20   ‘गले के नीचे उतरना’ मुहावरे का अर्थ है -
 (अ) पचाना
 (ब) खो जाना
 (स) हजम करना
 (द) समझ में आना
 उत्तर  

Ⓒ 2019. JMS Classes Raisinghnagar
✆ 9667070111

Designed By : Satnam Gill