Hindi Quiz


Directions (1-10): नीचे विविध प्रकार के प्रश्न दिए गये हैं। निम्नलिखित प्रत्येक प्रश्न के नीचे उसके पांच विकल्प दिए गए हैं। दिए गए विकल्पों में से सही विकल्प चुनिए। 
   


Q1. ‘सेना के ठहरने का स्थान’ के लिए एक शब्द है-    
(a) छावनी
(b) अलौकिक
(c) स्वंयभू
(d) टकसाल 
(e) इनमें से कोई नहीं 


Ans. (a):       
Sol. ‘सेना के ठहरने का स्थान’ के लिए एक शब्द ‘छावनी’ है। 

Q2. ‘आलोचना करने वाला’ के लिए एक शब्द है-
(a) अभिव्यक्त
(b) रूपक 
(c) आलोचक
(d) शाकाहारी
 (e) इनमें से कोई नहीं 


Ans. (c):       
Sol. ‘आलोचना करने वाला’ के लिए एक शब्द ‘आलोचक’ है। 

Q3. ‘जिसकी समानता न प्रकट की जा सके’ के लिए एक शब्द है-
(a) अनुपम
(b) अनुभूत
(c) भाष्य
(d) यायावार 
 (e) इनमें से कोई नहीं  


Ans. (a):       
Sol. ‘जिसकी समानता न प्रकट की जा सके’ के लिए एक शब्द ‘अनुपम’ है। 

Q4. ‘आवश्यकता से अधिक खर्च करने वाला’ के लिए एक शब्द है-
(a) शाश्वत 
(b) अपव्ययी
(c) मितव्ययी
(d) मृदुभाषी
 (e) इनमें से कोई नहीं  


Ans. (b):         
Sol. ‘आवश्यकता से अधिक खर्च करने वाला’ के लिए एक शब्द ‘अपव्ययी’ है। 

Q5. ‘एकाग्र’ शब्द का विलोम है-
(a) तीक्ष्ण
(b) कनिष्ठ
(c) चंचल
(d) ख़ारिज 
(e) इनमें से कोई नहीं  


Ans. (c):         
Sol. ‘एकाग्र’ शब्द का विलोम ‘चंचल’ है।  

Q6.  ‘घना’ शब्द का विलोम है-     
(a) तट 
(b) निडर
(c) सम्पन्न
(d) छितरा
(e) इनमें से कोई नहीं 


Ans. (d):          
Sol. ‘घना’ शब्द का विलोम ‘छितरा’ है।

Q7.  ‘प्रवेश’ शब्द का विलोम है-
(a) सार्थक
(b) निकास
(c) प्रौढ़
(d) दुर्बल
(e) इनमें से कोई नहीं 


Ans. (b):         
Sol. ‘प्रवेश’ शब्द का विलोम ‘निकास’ है। 

Q8. ‘परतंत्र’ शब्द का विलोम है-
(a) स्वतंत्र 
(b) अंधकार
(c) पक्ष
(d) सौम्य 
(e) इनमें से कोई नहीं   


Ans. (a):          
Sol. ‘परतंत्र’ शब्द का विलोम ‘स्वतंत्र’ है।

Q9. ‘एक अनार सौ बीमार’ मुहावरे का अर्थ -    
(a) विवेक खो देना   
(b) अथक परिश्रम
(c) आवश्यकता से अधिक मांग
(d) घबरा जाना 
(e) इनमें से कोई नहीं


Ans. (c):           
Sol. ‘एक अनार सौ बीमार’ मुहावरे का अर्थ ‘आवश्यकता से अधिक मांग’ है।

Q10. ‘हाथ-पाँव बचाना’ मुहावरे का अर्थ -     
(a) बनावटी
(b) सावधान होकर काम करना   
(c) परिवर्तन होना 
(d) मृत्युदंड पाना
(e) इनमें से कोई नहीं


Ans. (b):           
Sol. ‘हाथ-पाँव बचाना’ मुहावरे का अर्थ ‘सावधान होकर काम करना’ है। 

Ⓒ 2019. JMS Classes Raisinghnagar
✆ 9667070111

Designed By : Satnam Gill