Hindi Quiz


प्रश्न 1   ‘क्या वे लिखेंगे’ ? वाक्य का भाववाच्य में परिवर्तित रूप है -
 (अ) क्या उनसे लिखा जाएगा ?
 (ब) क्या वे लिख सकते हैं ?
 (स) क्या वह लिखेगा ?
 (द) क्या वे लिख सकेंगे ?
 उत्तर  
प्रश्न 2   ‘महात्मा गांधी का देश सदा आभारी रहेगा’ वाक्य में किस प्रकार की अशुद्धि है?
 (अ) संज्ञा संबंधी
 (ब) क्रिया संबंधी
 (स) पदक्रम संबंधी
 (द) अधिकपदत्व संबंधी
 उत्तर  
प्रश्न 3   किस वाक्य में ‘कर्मवाच्य’ नहीं है -
 (अ) उससे खाना नहीं खाया गया।
 (ब) छात्र द्वारा पुस्तक पढ़ी गई।
 (स) बालक खिलखिलाकर हंस रहा था।
 (द) दोषी व्यक्ति द्वारा क्षमायाचना की गई।
 उत्तर  
प्रश्न 4   इनमें से कौनसा वाक्य शुद्ध है -
 (अ) उसने मुझे खाने को बुलायाा।
 (ब) उसकी ससुराल जयपुर में है।
 (स) रास्तों को चौड़ी करना जरूरी है।
 (द) मेरे को उससे एक बात कहना है।
 उत्तर  
प्रश्न 5   इनमें अशुद्ध वाक्य है -
 (अ) सभी बच्चों को दस-दस रूपए दें।
 (ब) अधिकतर लोगों की यही राय है।
 (स) प्रत्येक बच्चे को दो-दो पुस्तकें दी दाएँ।
 (द) यह सुनकर बहुत दुःख हुआ।
 उत्तर  
प्रश्न 6   इनमें से कौनसा वाक्य अशुद्ध है -
 (अ) उसने मुझे पुस्तक दी।
 (ब) तुम तुम्हारे गाँव कब जाओगे?
 (स) मुझे तुमसे कुछ भी लेना-देना नहीं।
 (द) वे सच्चे इंसान हैं।
 उत्तर  
प्रश्न 7   व्याकरण की दृष्टि से अशुद्ध वाक्य है -
 (अ) विंध्याचल पर्वत भारत के मध्य में स्थित है।
 (ब) वह मंगलवार को व्रत रखता है।
 (स) मैंने गुरूजी के दर्शन किए।
 (द) वर्षाकाल में बीमारियाँ बढ़ जाती हैं।
 उत्तर  
प्रश्न 8   इनमें व्याकरण की दृष्टि से अशुद्ध वाक्य है -
 (अ) यह दवा रोग को समूल नष्ट कर देगी।
 (ब) उसने बड़े ध्यान के साथ मेरी बात सुनी।
 (स) कार्यकर्ता दृढ़ता से संगठित रहे।
 (द) मैं वहां पहुंचा ही था कि आप आ गये।
 उत्तर  
प्रश्न 9   व्याकरण की दृष्टि से अशुद्ध वाक्य है -
 (अ) यहाँ गाय का शुद्ध दूध मिलता है।
 (ब) यद्यपि वह मोटा है, फिर भी तेज दौड़ता है।
 (स) कृपया शीघ्र उत्तर दें।
 (द) हमें परस्पर में सहयोग करना चाहिए।
 उत्तर  
प्रश्न 10   व्याकरण की दृष्टि से शुद्ध वाक्य है -
 (अ) ग्रीष्मकाल में दिन बड़े होते हैं।
 (ब) रविवार के दिन अवकाश रहता है।
 (स) प्रातःकाल के समय घूमने जाना चाहिए।
 (द) सारे विश्वभर में आज उथल-पुथल मची हुई है।
 उत्तर  

Ⓒ 2019. JMS Classes Raisinghnagar
✆ 9667070111

Designed By : Satnam Gill