Hindi Quiz : पर्यायवाची शब्द

प्रश्न 1   ‘बादल’ का पर्यायवाची शब्द कौन सा है -

 (अ) पयोधि
 (ब) नीरज
 (स) पयोद
 (द) अब्ज
 उत्तर  
प्रश्न 2   ‘हरिण’ का पर्यायवाची शब्द है -
 (अ) विहग
 (ब) खग
 (स) हंस
 (द) मृग
 उत्तर  
प्रश्न 3   ‘संन्यासी’ का पर्यायवाची शब्द नहीं है -
 (अ) परिव्राजक
 (ब) वैरागी
 (स) यति
 (द) महीपति
 उत्तर  
प्रश्न 4   कौन सा शब्द ‘कुबेर’ का पर्यायवाची नहीं है -
 (अ) किन्नरेश
 (ब) कोविद
 (स) धनाधिप
 (द) यक्षराज
 उत्तर  
प्रश्न 5   निम्नलिखित शब्द में से ‘चपला’ का अर्थ नहीं है -
 (अ) तरंग
 (ब) चंचल स्त्री
 (स) विद्युत
 (द) लक्ष्मी
 उत्तर  
प्रश्न 6   निम्नलिखित में से ‘समुद्र’ का पर्यायवाची शब्द नहीं है -
 (अ) नदीश
 (ब) जलद
 (स) उदधि
 (द) अर्णव
 उत्तर  
प्रश्न 7   निम्नलिखित में से ‘अमृत’ का समानार्थक शब्द है -
 (अ) नीर
 (ब) सुधा
 (स) क्षीर
 (द) पयोधर
 उत्तर  
प्रश्न 8   ‘पर्वत’ का पर्यायवाची शब्द है -
 (अ) नग
 (ब) खग
 (स) जग
 (द) उरग
 उत्तर  
प्रश्न 9   ‘चन्द्रमा’ का सही पर्यायवाची है -
 (अ) विधु
 (ब) पद्माकर
 (स) मधवा
 (द) सुरपति
 उत्तर  
प्रश्न 10   किस विकल्प के सभी शब्द परस्पर पर्यायवाची नहीं हैं -
 (अ) गलत, अशुचि, लुप्त
 (ब) व्याल, उरग, पन्नग
 (स) रजनी, यामिनी, निशि
 (द) रश्मि, अंशु, मयूख
 उत्तर  

Ⓒ 2019. JMS Classes Raisinghnagar
✆ 9667070111

Designed By : Satnam Gill