Hindi Quiz : मुहावरे

प्रश्न 1   ‘लाख प्रयत्न करो तब भी कुटिल व्यक्ति अपनी कुटिलता नहीं छोड़ता’ अर्थ के लिए उपयुक्त लोकोक्ति है -
 (अ) कै हंसा मोती चुगे कै भूखा मर जाय।
 (ब) कोई माल मस्त कोई हाल मस्त।
 (स) गधा धोने से बछड़ा नहीं हो जाता।
 (द) कुत्ते की दुम बारह बरस नली में रखो तो भी टेढ़ी की टेढ़ी।

 उत्तर  
प्रश्न 2   ‘बहुत ऊधम मचाना’ के लिए उपयुक्त मुहावरा है -
 (अ) सिर पर उठा लेना
 (ब) मारधाड़ करना
 (स) सिर पर भूत सवार होना
 (द) सिर मारना
 उत्तर  
प्रश्न 3   ‘सब्जबाग दिखाना’ मुहावरे का सही अर्थ है -
 (अ) अच्छी बातें कहकर बहकाना
 (ब) मीठी बातें करना
 (स) बहलाना
 (द) भ्रमित करना
 उत्तर  
प्रश्न 4   किस वाक्य में लोकोक्ति का सही प्रयोग नहीं हुआ है -
 (अ) उसे इन्टरनेट और ई-मेल समझाकर क्या करोगी; उसके लिए तो काला अक्षर भैंस बराबर है।
 (ब) पिता ने बेटे को समझाया कि अपने भ्रष्ट अधिकारी के विरूद्ध जब तक प्रमाण न हो उससे झगड़ा मोल न लेना; जल में रहकर मगर से बैर नहीं करते।
 (स) नीम के पेड़ के नीचे बैठकर इलाज करने वाले डाॅक्टर से बचना चाहिए; नीम हकीम खतरे जान होता है।
 (द) भ्रष्ट और स्वार्थी राजनेता राष्ट्रीय हितों को भूलकर अपनी-अपनी ढपली अपना-अपना राग अलापने में लगे हुए हैं।
 उत्तर  
प्रश्न 5   किस वाक्य में लोकोक्ति का सही प्रयोग नहीं हुआ है -
 (अ) सेठजी तो चमड़ी जाए पर दमड़ी न जाए पर विश्वास करते हैं ; उनसे दान की उम्मीद न रखो।
 (ब) बुजुर्गों ने ठीक ही कहा है कि विवाह ऐसी मिठाई है जो खाए तो पछताए, न खाए तो पछताए।
 (स) बहू ने भी कुछ कहा होगा, तभी तो सास ने झगड़ा किया ; एक हाथ से तो ताली नहीं बजती।
 (द) गेहूँ हमेशा साफ़ करके पिसवाना चाहिए; नहीं तो गेहूँ के साथ घुन भी पिस जाते हैं।
 उत्तर  
प्रश्न 6   किस वाक्य में मुहावरे का सही प्रयोग हुआ है -
 (अ) वह कई वर्षों से जगह-जगह की खाक छान रहा है; परंतु कहीं नौकरी नहीं मिली।
 (ब) कच्चे काम खाने से दाँत खट्टे हो जाते हैं।
 (स) बाढ़ के कारण चारों ओर पानी-पानी हो गया।
 (द) यज्ञ करते समय हवन-सामग्री के साथ-साथ आग में घी भी डालना पड़ता है।
 उत्तर  
प्रश्न 7   किस वाक्य में मुहावरे का सही प्रयोग नहीं हुआ है -
 (अ) चुनाव के दिनों में नेता एक - दुसरे पर कीचड़ उछालते रहते हैं।
 (ब) घाव पर नमक छिड़कने से बहुत जलन होती है।
 (स) पुलिस की गाड़ी देखते ही दंगाई दुम दबाकर भाग गए।
 (द) चौकीदार के शोर मचाते ही चोर नौ-दो ग्यारह हो गए।
 उत्तर  
प्रश्न 8   किस वाक्य में लोकोक्ति का सही प्रयोग नहीं हुआ है -
 (अ) उस जैसे मक्कारों पर समझाने का असर नहीं होता ; लातों के भूत बातों से नहीं मानते।
 (ब) चन्द्रमोहन मकान बनाकर क्या करेगा ; वह तो बहता पानी रमता जोगी है।
 (स) अनुभवी पशुपालक भी नहीं बता पाएगा कि ऊंट किस करवट बैठता है।
 (द) संदीप ने बीमार भाई को समझाया ‘सब काम छोड़कर पहले अपना इलाज कराओ ; जान है तो जहान है।’
 उत्तर  
प्रश्न 9   निम्नांकित में से किस विकल्प में मुहावरे का सही प्रयोग हुआ है -
 (अ) बेटे ने संदूक में पगड़ी रख ली।
 (ब) मां मेरे लिए पराठा बनाती है तब उसकी पांचों उंगलियां घी में भरी हुई होती हैं।
 (स) भूखा कुत्ता दरवाजे पर रखे जूते चाटने लगा।
 (द) धन के आगे ईमान का भी आसन डोल जाता है।
 उत्तर  
प्रश्न 10   कौनसे वाक्य में लोकोक्ति का सही प्रयोग नहीं हुआ है -
 (अ) बेईमान साझेदार से जितना मिल रहा है ले लो ; भागते भूत की लंगोटी ही भली।
 (ब) ढोंगी बाबाओं के तो मुंह में राम बगल में छूरी होती है।
 (स) हथेली पर सरसों थोड़े ही उगती है ; वह तो खेतों में उगाई जाती है।
 (द) गुमराह युवाओं को रोजगार मिल जाए तो देश में शांति हो जाए ; खाली दिमाग शैतान का घर होता है।
 उत्तर  
प्रश्न 11   इनमें से किस वाक्य में मुहावरे का सही प्रयोग हुआ है -
 (अ) उसने मेरा हाथ जोर से खींच दिया।
 (ब) शादी के कारण उसके हाथों में मेहंदी लगी हुई है।
 (स) वह जिस काम के पीछे हाथ धोकर पड़ जाता है उसे पूरा करके रहता है।
 (द) होम करते समय उसके हाथ जल गए।
 उत्तर  
प्रश्न 12   किस विकल्प में मुहावरे का भावार्थ गलत है -
 (अ) कन्नी काटना - पेंच लड़ाकर पतंग काटना
 (ब) कान खड़े होना - सतर्क हो जाना
 (स) पत्थर की लकीर - अमिट या पक्की बात
 (द) सिर धुनना - पश्चात्ताप करना
 उत्तर  
प्रश्न 13   ‘नौ दिन चले अढ़ाई कोस’ लोकोक्ति का भावार्थ है -
 (अ) काम करने की बहुत धीमी गति
 (ब) पैदल चलने की आदत होनी चाहिए चाहे बहुत धीर-धीरे ही चलें
 (स) व्यक्ति को नौ दिन तक प्रतिदिन अढ़ाई कोस पैदल चलना चाहिए
 (द) पैदल चलने में बहुत समय लगता है, इसलिए पैदल न चलें, समय की बचत करें
 उत्तर  
प्रश्न 14   ‘दाल मेें कुछ काला होना’ - मुहावरे का भावार्थ है -
 (अ) दाल जल जाना
 (ब) दाल में कुछ गिर जाना
 (स) दाल का छौंक जल जाना
 (द) आशंका या संदेह होना
 उत्तर  
प्रश्न 15   मुहावरे के भावार्थ की दृष्टि से कौनसा विकल्प सही नहीं है -
 (अ) बाल की खाल निकालना - बहुत परिश्रम करना
 (ब) कलेजा ठंडा होना - शांति या संतोष प्राप्त होना
 (स) कमर कसना - अच्छी तरह तैयार होना
 (द) फटेहाल होना - बहुत गरीब होना
 उत्तर  
प्रश्न 16   इनमें से किस लोकोक्ति का भावार्थ सुसंगत नहीं है -
 (अ) मन चंगा तो कठौती में गंगा - यदि मन शुद्ध है तो घर में ही तीर्थाटन का फल मिल सकता है
 (ब) आ बैल मुझे मार - जान-बूझकर विपत्ति में पड़ना
 (स) काला अक्षर भैंस बराबर - बिलकुल अनपढ़
 (द) आंख के अंधे, नाम नयनसुख - दृष्टिबाधित को अपना नाम सोच-विचार कर ही रखना चाहिए
 उत्तर  
प्रश्न 17   किस विकल्प में मुहावरे का भावार्थ सही नहीं है -
 (अ) अंगारे उगलना - बहुत कठोर बातें कहना
 (ब) अल्लाह को प्यारा होना - ईश्वर का प्रिय भक्त होना
 (स) भंडा फूटना - रहस्य प्रकट हो जाना
 (द) आंखे तरेरना - क्रोध से देखना
 उत्तर  
प्रश्न 18   किस विकल्प में मुहावरे का भावार्थ सही है -
 (अ) पेट पर लात मारना - बरी तरह पीटना
 (ब) पहाड़ टूटना - अतिवृष्टि होना
 (स) बगलें झांकना - इधर-उधर देख कर चलना
 (द) नाक का बाल होना - अत्यधिक घनिष्ठ या प्रिय व्यक्ति होना।
 उत्तर  
प्रश्न 19   ‘कलई खुलना’ मुहावरे का भावार्थ है -
 (अ) कपड़े की सिलाई खुल जाना
 (ब) बर्तन की कलई उतर जाना
 (स) रहस्य प्रकट हो जाना
 (द) कली का खिल कर फूल बन जाना
 उत्तर  
प्रश्न 20   ‘सीधी उंगली से घी नहीं निकलता’ लोकोक्ति का भावार्थ है -
 (अ) उंगली टेढ़ी करके घी निकालना चाहिए
 (ब) कभी उंगली से घी नहीं निकालना चाहिए
 (स) बहुत सीधा होने से काम नहीं चलता
 (द) घी हमेशा चम्मच से ही निकालना चाहिए
 उत्तर  

Ⓒ 2019. JMS Classes Raisinghnagar
✆ 9667070111

Designed By : Satnam Gill