Hindi Quiz

IBPS RRB के लिए आपकी सफलता सुनिश्चित करने के लिए हम आपके लिए हिंदी की प्रश्नोतरी लाये है. अपनी तैयारी को तेज करते हुए अपनी सफलता सुनिश्चित कीजिये...




Directions (1-5): नीचे दिए गए प्रत्येक प्रश्न में एक रिक्त स्थान छूटा हुआ है और उसके पांच विकल्प सुझाए गए हैं। इनमें से कोई दो उन रिक्त स्थानों पर रख देने से वह वाक्य एक अर्थपूर्ण वाक्य बन जाता है। सही शब्द ज्ञात कर उसके विकल्प को उत्तर के रूप में अंकित कीजिए, दिए गए शब्दों में से सर्वाधिक उपयुक्त शब्दों का चयन कीजिए।

Q1. आज तो गुरु-शिष्य का सम्बन्ध घिनौने.............से भरता जा रहा है।

कुकर्मों
कर्मों
कृत-कृत्यों
कार्यों
इनमें से कोई नहीं

Q2. चलचित्रों के माध्यम से समाज में ...........बुराइयों को दूर किया जा सकता है।
रोपित
स्थापित
व्याप्त
रंजित
इनमें से कोई नहीं

Q3. राष्ट्र की .......... के लिए शहीदों ने अपना बलिदान दिया।
दान
शान
बान
इनमें से कोई नहीं
आन

Q4. उसने अपने सभी साथियों को अपनी योजना में ...........किया।
भागी
साथी
सम्मिलित
स्थापित
इनमें से कोई नहीं

Q5. यह शुभ समाचार सुनकर हमारे मन को ........... संतोष की अनुभूति हुई है।
अपार
अधिकाधिक
महान
इनमें से कोई नहीं
अपरिमित

Directions (6-10) नीचे दिया गया प्रत्येक वाक्य चार भागों में बांटा गया है जिन्हें (a), (b), (c), (d) विकल्प दिए गए हैं। आपको यह देखना है कि वाक्य के किसी भाग में व्याकरण, भाषा, वर्तनी, शब्दों के गलत प्रयोग या इसी तरह की कोई त्रुटी तो नहीं है। त्रुटी अगर होगी तो वाक्य के किसी एक भाग में ही होगी। उस भाग का क्रमांक ही उत्तर है। यदि वाक्य त्रुटी रहित है तो उत्तर (e) अर्थात ‘त्रुटीरहित’ दीजिए।

Q6. प्रत्येक देशवासियों को (a)/ देश की सेवा में (b)/ तन, मन, धन (c)/ अर्पण करना चाहिए (d)/ त्रुटीरहित (e)
a
b
c
d
e
Solution:
यहाँ ‘प्रत्येक देशवासियों को’ के स्थान पर ‘प्रत्येक देशवासी को’ का प्रयोग उचित है।

Q7. संस्मरण लेखक अपने संस्मरणों में (a)/ विस्मरणीय क्षणों एवं घटनाओं का (b)/ लेखा-जोखा (c)/ अंकित करता है (d)/ त्रुटीरहित (e)
a
b
c
d
e
Solution:
यहाँ ‘विस्मरणीय क्षणों एवं घटनाओं का’ के स्थान पर ‘अविस्मरणीय क्षणों एवं घटनाओं का’ का प्रयोग उचित है।

Q8. मेरी समझ में (a)/ अभी तक यही नहीं आया (b)/ कि इस बात का (c)/ मेरे से क्या संबंध है।(d)/ त्रुटीरहित (e)
a
b
c
d
e
Solution:
यहाँ ‘मेरे से क्या संबंध है’ के स्थान पर ‘मुझ से क्या संबंध है’ का प्रयोग उचित है।

Q9. गुणी मनुष्य कहता है (a)/ कि मैं विविध प्रकार के (b)/ दु:खों को (c)/ सहन करके भी दुःखी नहीं हूँ। (d)/ त्रुटीरहित (e)
a
b
c
d
e
Solution:
यहाँ ‘गुणी मनुष्य कहता है’ के स्थान पर ‘साहसी मनुष्य करता है’ का प्रयोग उचित है।

Q10. आप ही (a)/ यह बताने की कृपा करें (b)/ की दिल्ली कब (c)/ चलना है (d)/ त्रुटीरहित (e)
a
b
c
d
e
Solution:
  यहाँ ‘की’ के स्थान पर ‘कि’ का प्रयोग करना उचित है।           

Directions (11-15): निम्नलिखित प्रश्नों में दिए गए अनुच्छेदों के पहले और अन्तिम वाक्यों को क्रमशः (1) और (6) की संज्ञा दी गई है। इनके मध्यवर्ती वाक्यों को चार भागों में बाँटकर य, र, ल, व की संज्ञा दी गई है। ये चारों वाक्य व्यवस्थित क्रम में नहीं है। इन्हें ध्यान से पढ़कर दिए गए विकल्पों में से उचित क्रम चुनिए, जिससे सही अनुच्छेद का निर्माण हो।

Q11. (1) यद्यपि वे सबसे मिलते-जुलते और हँसते-बोलते थे पर उनका मन एकान्त में कहीं विषाद में डूबा रहता था।

(य) रात में सोते समय अक्सर जाग जाते थे और घंटों छत पर या बरामदे में टहला करते थे।
(र) अपनी कन्या सरोज की मृत्यु से उन्हें गहरा धक्का लगा था।
(ल) जीवन में लगातार विरोध होने से उनकी चेतना में कहीं क्षोभ का घुन लग चुका था।
(व) उस समय उनका मन किस दुःख सागर में डूबा रहता था, इसे उनके सिवाय कोई नहीं जानता था।
(6) जिस समय उन्हें समाचार मिला, वे अपनी समस्त वेदना हृदय में दबाने का प्रयास करते हुए कमरे में टहलते रहे।
ल र य व
र य ल व
ल य व र
र य व ल
इनमें से कोई नहीं

Q12. (1) निस्संदेह आज का युग विज्ञान का युग है। 
(य) किन्तु उसने अनेक विडम्बनाओं को भी जन्म दिया है।
(र) इसे अध्यात्म द्वारा हल किया जा सकता है।
(ल) उसने मानवीय जीवन को सुविधाजनक बनाया है।
(व) इन विडम्बनाओं का निराकरण आवश्यक है।
(6) वस्तुतः विज्ञान और आध्यात्म का समन्वय ही श्रेयस्कर है।
ल य व र
व ल र य
ल व र य
य व र ल
इनमें से कोई नहीं

Q13. (1) युद्ध में अंग्रेजों से लड़ते-लड़ते महारानी लक्ष्मीबाई की मृत्यु हो गई।
(य) और उनका शव उस पर रख दिया गया।
(र) जान पड़ता है कि घोडे़ की सवारी के बदले
(ल) अंतिम संस्कार करने के लिए चिता सजाई गई
(व) अब वे चिता पर सवार होकर स्वर्ग जा रही हैं।
(6) रानी का तेज चिता की अग्नि के तेज में मिल गया।
य ल र व
य र ल व
व र ल य
इनमें से कोई नहीं
ल य र व

Q14. (1) आज विज्ञान मनुष्यों के हाथों में अद्भुत और अतुल शक्ति दे रहा है।
(य) इसलिए हमें उस भावना को जागृत रखना है और उसे जागृत रखने के लिए कुछ ऐसे साधनों को भी हाथ में रखना होगा जो उस अहिंसात्मक त्याग-भावना को प्रोत्साहित करें और भोग-भावना को दबाए रखें।
(र) नैतिक अंकुश के बिना शक्ति मानव के लिए हितकर नहीं होती।
(ल) उसका उपयोग एक ओर व्यक्ति और समूह के उत्कर्ष में ओर दूसरी ओर व्यक्ति और समूह के गिराने में होता रहेगा।
(व) वह नैतिक अंकुश चेतना या भावना ही दे सकती है।
(6) वही उस शक्ति को परिमित भी कर सकती है और उसके उपयोग को नियंत्रित भी।
य र व ल
य ल र व
र य ल व
ल य र व
इनमें से कोई नहीं

Q15. (1) आचार्य रामचन्द्र शुक्ल गम्भीर विचारक थे।
(य) परिणामतः उन्होंने अपने निबंधों में जिस भी विषय को उठाया, उसके नए आयामों का उद्घाटन किया।
(र) उन्होंने अपने निबंधों में इन तीनों का समंजित रूप में उपयोग किया।
(ल) उनका अध्ययन गहन और विस्तृत था।
(व) उनका जीवन का अनुभव और निरीक्षण भी ठोस था।
(6) ‘भाव या मनोविकार’ निबंध इसका स्पष्ट प्रमाण है।
य ल व र
व ल र य
य व ल र
इनमें से कोई नहीं
ल व र य



Ⓒ 2019. JMS Classes Raisinghnagar
✆ 9667070111

Designed By : Satnam Gill