Hindi Quiz for RRB Exams

IBPS RRB के लिए आपकी सफलता सुनिश्चित करने के लिए हम आपके लिए हिंदी की प्रश्नोतरी लाये है. अपनी तैयारी को तेज करते हुए अपनी सफलता सुनिश्चित कीजिये...




Directions (1-5): नीचे दिए गए गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़िए और उस पर आधारित प्रश्नों के उत्तर दीजिए। गद्यांश के अनुसार, दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए। 


हमें हमारे देश और हमारी संस्कृति पर हमेशा गर्व रहा है। हजारों वर्षों से हमारे देश ने किसी दूसरे देश पर आक्रमण नहीं किया। हम शांतिप्रिय रहे हैं। जिन लोगों को दुनिया में कहीं स्थान नहीं मिला, चाहे यहूदी हो या पारसी, उन्हें भारत ने गले लगाया। ऐसी महान सांस्कृतिक विरासत होने के बावजूद हमारे समाज में एक ऐसी बुराई है जो आज पूरे संसार के सामने हमें हमारी नजरें नीची करने के लिए मजबूर कर देती हैं। वो बुराई है पुरुषों की तुलना में स्त्री को दोयम दर्जे का स्थान देना। हमारा समाज इतना ज्यादा पुरुषप्रधान हो गया है कि आज देश की जनसँख्या का बड़ा हिस्सा बेटी पैदा ही नहीं करना चाहता। इसीका नतीजा है कि हमारे देश में पुरुषों के मुकाबले स्त्रियों की संख्या घटती जा रही है। 0-6 साल की उम्र के बीच प्रति 1000 लड़कों के अनुपात में लड़कियों की संख्या में वर्ष 1961 से लगातार गिरावट आ रही है। वर्ष 1991 में लड़कियों की संख्या जहाँ 945 थी वहीँ 2001 में यह घटकर 927 और 2011 में 918 हो गई। यह हम सब के लिए एक गम्भीर चिंता का विषय है। इसी वजह से हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने “बेटी बचाओ, बेटी पढाओ” योजना की शुरुआत 22 जनवरी 2015 को हरियाणा के पानीपत से की। “बेटी बचाओ, बेटी पढाओ” योजना को एक राष्ट्रीय अभियान के माध्यम से कार्यान्वित किया जाएगा। सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में से उन 100 जिलों का चयन किया जाएगा जहाँ बाल लिंग अनुपात सबसे कम है और फिर वहां विभिन्न क्षेत्रों पर ध्यान केन्द्रित कर कार्य किया जाएगा। यह योजना महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय और मानव संसाधन विकास मंत्रालय की संयुक्त पहल है। इसका मुख्य उद्देश्य है कन्या भ्रूण हत्या की रोकथाम, बालिकाओं के अस्तित्व को बचाना, उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा बालिकाओं की शिक्षा और भागीदारी सुनिश्चित करना। यह योजना न केवल लड़कियों बल्कि पूरे समाज के लिए एक वरदान साबित हो सकती है। इतना ही नहीं, “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” योजना ऐसे वक्त आई है जब देश महिलाओं की सुरक्षा से जुड़ी समस्याओं जैसे- दुष्कर्म और अन्य तरह के हमलों का सामना कर रहा है। इसलिए इस योजना का महत्व और भी बढ़ जाता है। वर्तमान समय में अजन्मे बच्चे के लिंग का पता लगाने की सुविधा आसानी से उपलब्ध है। इस वजह से कन्या भ्रूण हत्या के मामलों में तेजी से वृद्धि हुई है। लोग सोचते हैं कि लड़का बड़ा होकर पैसा कमाएगा। लड़की इसके विपरीत, दहेज़ लेकर घर से जाएगी। इस तरह के आर्थिक कारणों से लड़कियों के विरुद्ध सामाजिक पक्षपात होता रहा है। समाज में गहरे तक यह बात बैठी हुई है कि लड़कियाँ पैदा होते ही बड़ी जिम्मेदारी गले आ जाती है। इन कारणों से लिंगानुपात को नुकसान पहुँचा है। महिलाओं के जन्म से पहले ही उनके अधिकारों का हनन शुरू हो जाता है तथा जन्म के बाद भी उनके साथ भेदभाव नहीं थमता। स्वास्थ्य, पोषण और शिक्षा की जरूरतों को लेकर उनके साथ कई तरह से पक्षपात होता है। लड़कियों को बोझ की तरह देखा जाता है जबकि वास्तविकता इसके विपरीत है। महिला सशक्तिकरण से समाज को पिछड़ेपन से मुक्ति मिलती है। एक शिक्षित महिला अपने साथ अपने पूरे परिवार को आगे ले जाती है। इसलिए आज के समय में यह जरूरी है कि लड़कियों को लेकर शहरी तथा ग्रामीण भागों के लोगों के बीच फैली अंधविश्वासी मान्यताओं और प्रथाओं को ख़त्म किया जाए। इसके लिए मीडिया और संचार के नए तरीकों का पूरी तरह से इस्तेमाल करने की आवश्यकता है। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान इसी लक्ष्य को हासिल करने, इसके बारे में जागरूकता फैलाने और लोगों की मानसिकता में बदलाव लाने के लिए शुरू किया गया है । 

Q1. गद्यांश के अनुसार, किस कारण से कन्या भ्रूण हत्या के मामलों में तेजी से वृद्धि हुई है?

आर्थिक कारण से,
अजन्मे बच्चे के लिंग का पता लगाने की सुविधा के कारण,
सामाजिक प्रतिष्ठा के कारण से,
पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं को दोयम दर्जे का समझने के कारण,
इनमें से कोई नहीं
Solution:
अजन्मे बच्चे के लिंग का पता लगाने की सुविधा के कारण, कन्या भ्रूण हत्या के मामलों में तेजी से वृद्धि हुई है।

Q2. “बेटी बचाओ, बेटी पढाओ” योजना को किस माध्यम से कार्यान्वित किया जाएगा?
पंचायत अभियान
जिला अभियान
राज्य अभियान
राष्ट्रीय अभियान
इनमें से कोई नहीं
Solution:
“बेटी बचाओ, बेटी पढाओ” योजना को ‘राष्ट्रीय अभियान’ के माध्यम से कार्यान्वित किया जाएगा।

Q3. गद्यांश के अनुसार, महिलाओं के अधिकारों का हनन कब से आरंभ हो जाता है?
विवाह से पहले,
विवाह के बाद,
जन्म से पहले ही,
शिक्षा आरंभ होने से पहले,
इनमें से कोई नहीं
Solution:
महिलाओं के अधिकारों का हनन उनके जन्म से पहले ही आरंभ हो जाता है।

Q4. गद्यांश के अनुसार, महिला सशक्तिकरण से क्या होता है?
महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है,
पुरुषों की मानसिकता में बदलाव आता है,
समाज को पिछड़ेपन से मुक्ति मिलती है,
समाज शिक्षित होता है,
इनमें से कोई नहीं
Solution:
महिला सशक्तिकरण से, समाज को पिछड़ेपन से मुक्ति मिलती है।

Q5. गद्यांश के अनुसार, किस कारण से लड़कियों के विरुद्ध सामाजिक पक्षपात हो रहा है?
राजनैतिक कारणों से,
शैक्षणिक कारणों से,
आर्थिक कारणों से,
सामाजिक कारणों से,
इनमें से कोई नहीं
Solution:
आर्थिक कारणों से, लड़कियों के विरुद्ध सामाजिक पक्षपात हो रहा है।

Directions (6-10): नीचे दिया गया प्रत्येक वाक्य चार भागों में बांटा गया है जिन्हें (A), (B), (C), (D) विकल्प दिए गए हैं। आपको यह देखना है कि वाक्य के किसी भाग में व्याकरण, भाषा, वर्तनी, शब्दों के गलत प्रयोग या इसी तरह की कोई त्रुटी तो नहीं है। त्रुटी अगर होगी तो वाक्य के किसी एक भाग में ही होगी। उस भाग का क्रमांक ही उत्तर है। यदि वाक्य त्रुटी रहित है तो उत्तर (E) अर्थात ‘त्रुटीरहित’ दीजिए।  

Q6. मेहनत- मजूरी करके (A)/ ईमानदारी से दो रोटी (B)/ कमाने ढिमकाने वाले लोगों(C)/ की हमें इज्जत करनी चाहिए।(D)/ त्रुटिरहित है (E)

A
B
C
D
E
Solution:
यहाँ ‘कमाने ढिमकाने वाले लोगों’ के स्थान पर ‘कमाने-खाने वाले लोगों’ का प्रयोग उचित है।

Q7. यदि सार्वजनिक तौर पर बोलते (A)/समय शब्दों को सावधानीपूर्वक सिंचन (B)/न किया जाए तो अर्थ का(C)/अनर्थ होते देर नहीं लगती।(D)/ त्रुटिरहित है (E)
A
B
C
D
E
Solution:
यहाँ ‘समय शब्दों को सावधानीपूर्वक सिंचन’ के स्थान पर ‘समय शब्दों का सावधानीपूर्वक चिंतन’ का प्रयोग उचित है।

Q8. कोहरे के कारण (A)/ रेलगाड़ियों का देर से पहुँचना(B)/ अथवा रद्द होना अब (C)/ आम – ख़ास बात हो गई है। (D)/ त्रुटिरहित है (E)
A
B
C
D
E
Solution:
यहाँ ‘आम– ख़ास बात हो गई है’ के स्थान पर ‘आम बात हो गई है’ का प्रयोग उचित है।

Q9. मेरे चौहरे पर गाड़ी बंद (A)/ पड़ गई तो ट्रैफिक पुलिस वाले ने (B)/ मुझे डांटने के बजाए गाड़ी को धक्का(C)/ लगाकर मेरा मन जीत लिया। (D)/ त्रुटिरहित है (E)
A
B
C
D
E
Solution:
यहाँ ‘मेरे चौहरे पर गाड़ी बंद’ के स्थान पर ‘चौराहे पर मेरी गाड़ी बंद’ का प्रयोग उचित है।

Q10. आजकल शाम ढलते ही (A)/ ठंड इतनी अधिक बढ़ जाती (B)/ है कि ठीक से गर्म कपड़े न(C)/ पहने हों तो दांत किटकिटाने लग जाते हैं। (D)/ त्रुटिरहित है (E)
A
B
C
D
E
Solution:
यहाँ ‘है कि ठीक से गर्म कपड़े न’ के स्थान पर ‘है कि गर्म कपड़े न’ का प्रयोग उचित है।

Directions (11-15): नीचे दिए गए प्रत्येक प्रश्न में दो रिक्त स्थान छूटे हुए हैं और उसके पांच विकल्प सुझाए गए हैं। इनमें से कोई दो उन रिक्त स्थानों पर रख देने से वह वाक्य एक अर्थपूर्ण वाक्य बन जाता है। सही शब्द ज्ञात कर उसके विकल्प को उत्तर के रूप में अंकित कीजिए, दिए गए शब्दों में से सर्वाधिक उपयुक्त शब्दों का चयन कीजिए। 

Q11. हमारे जीवन में सबसे _______ इंसान हमारी माँ होती है जो एक वास्तविक प्रकृति की तरह हमेशा हमारी ________ करती है, वो हमेशा हमारे साथ रहती है और हर पल हमारा ध्यान रखती है।

महत्वपूर्ण, परवरिश
पहला, सेवा
अनमोल, प्रशंसा
सुनियोजित, वृद्धि
इनमें से कोई नहीं

Q12 समय प्रबंधन से तात्पर्य समय को सही तरीके से उपयोग करने की _______ और प्रबंध की तकनीक है, किसी भी क्षेत्र में सफलता हासिल करने के लिए अपने समय की ठीक से _______ करना आवश्यक है।
सोच, कल्पना
प्रक्रिया, स्थापना
योजना, व्यवस्था
स्थिति, संरचना
इनमें से कोई नहीं

Q13. जैव विविधता अलग-अलग तरह की _______ एवं जानवरों का संग्रह है जो एक ही विशेष क्षेत्र में रहते या फैले हुए है, जैव विविधता जितनी समृद्ध होगी उतना ही सुव्यवस्थित और संतुलित हमारा ______ होगा।
जनजातियों, घर
वनस्पतियों, वातावरण
प्रकृति, परिवेश
पत्तियाँ, देश
इनमें से कोई नहीं

Q14. संगीत योग की तरह होता है, यह हमें _______ रखता है और हमारे शरीर में हार्मोन्स को सन्तुलित रखने, शरीर व मस्तिष्क को राहत देने में मदद करता है, और इस तरह से शारीरिक और मानसिक रुप से _______ रखता है।
खुश, स्वस्थ
मंत्रमुग्ध, प्रसन्न
तनावमुक्त, स्थिर
भारमुक्त, समृद्ध
इनमें से कोई नहीं

Q15. पृथ्वी पर मानव जाति का अस्तित्व, आदमी और औरत दोनों की समान ______ के बिना असंभव है, दोनो ही पृथ्वी पर मानव जाति के अस्तित्व के साथ ही साथ किसी भी देश के विकास के लिये समान रुप से _______ है।
चेतना, सक्षम
भागीदारी, जिम्मेदार
उपयोगिता, महत्वपूर्ण
आवश्यकता, विकसित
इनमें से कोई नहीं




Ⓒ 2019. JMS Classes Raisinghnagar
✆ 9667070111

Designed By : Satnam Gill