Daily CA Dose : 10-06-2019


1. हाल ही में किस भारतीय को “निशान इज्जुद्दीन” पुरस्कार से सम्मानित किया गया?

नरेन्द्र मोदी
भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को मालदीव के सर्वोच्च सम्मान “रूल ऑफ़ निशान इज्जुद्दीन” से सम्मानित किया जायेगा। दरअसल प्रधानमंत्री मोदी की मालदीव यात्रा 8 जून से शुरू हो रही है, गौरतलब है कि दूसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद यह श्री मोदी की पहली विदेश यात्रा है। हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी को विभिन्न देशों द्वारा सम्मानित किया गया है।

2. “गाँधी साइकिल रैली फॉर पीस” का आयोजन हाल ही में किस देश में किया गया?
 सऊदी अरब
सऊदी अरब में भारतीय दूतावास ने “गाँधी साइकिल रैली फॉर पीस” का आयोजन किया गया। इस इवेंट में 150 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया। इस रैली को सऊदी अरब में भारत के एम्बेसडर डॉ. औसफ सईद ने हरी झंडी दिखाई।

3. विश्व महासागर दिवस कब मनाया जाता है?
8 जून
प्रतिवर्ष 8 जून को विश्व महासागर दिवस मनाया जाता है, इसका उद्देश्य महासागरों के महत्व तथा उनके संरक्षण के बारे में जागरूकता फैलाना है। महासागर पृथ्वी की लगभग 70% ऑक्सीजन का उत्पादन करते हैं। विश्व का तापमाप व जलवायु को नियमित करने में महासागरों की भूमिका काफी महत्वपूर्ण है। महासागर भोजन तथा औषधियों के महत्वपूर्ण स्त्रोत हैं। महासागर तथा समुद्री जीवन पर प्रदूषण तथा मछलियों के अत्याधिक शिकार के कारण खतरा उत्पन्न हो गया है। इस वर्ष विश्व महासागर दिवस की थीम “जेंडर एंड ओशन” है, इस थीम का उद्देश्य समुद्री क्षेत्र में लैंगिक समानता को बढ़ावा देना है और महासागरों का प्रभावशाली संरक्षण सुनिश्चित करना है।

4. भारत ने किस देश के साथ स्पाइस बम खरीद के लिए किस देश के साथ 300 करोड़ रुपये के सौदे पर हस्ताक्षर किये हैं?
इजराइल
भारतीय वायुसेना ने इजराइल ने 100 से अधिक स्पाइस बम खरीदने के लिए 300 करोड़ रुपये के सौदे पर हस्ताक्षर किये हैं। गौरतलब है कि भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के बालाकोट में 26 फरवरी, 2019 को जैश-ए-मुहम्मद के प्रशिक्षण शिविरों पर की गयी एयरस्ट्राइक में स्पाइस बम का उपयोग किया था। इस करार के मुताबिक भारतीय वायुसेना को अगले तीन महीने में एडवांस्ड स्पाइस बम उपलब्ध करवाए जायेंगे, यह सौदे आपातकालीन शक्तियों के तहत किया गया है। स्पाइस बम की स्टैंडऑफ रेंज 60 किलोमीटर है, यह अपने लक्ष्य के अनुसार अपने मार्ग को निर्धारित करता है। इस बम का निर्माण इसरायली रक्षा कंपनी राफेल एडवांस्ड डिफेन्स सिस्टम्स द्वारा किया जाता है।

5. संयुक्त राष्ट्र इक्वेटर प्राइज 2019 किस भारतीय NGO को प्रदान किया गया?
डेक्कन डेवलपमेंट सोसाइटी
तेलंगाना के महिला संगठन डेक्कन डेवलपमेंट सोसाइटी को संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम का इक्वेटर प्राइज 2019 प्रदान किया गया। यह महिला किसान स्वयं का बीज भंडार तैयार कर रही हैं। इस पुरस्कार के विजेता को 10,000 डॉलर (लगभग 7 लाख रुपये) प्रदान किये जाते हैं।

6. हाल ही में थाईलैंड के नए प्रधानमंत्री कौन बने?
प्रयुत चान ओचा
प्रयुत चान ओचा को हाल ही में थाईलैंड का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया है, उन्होंने फ्यूचर फॉरवर्ड पार्टी के थानाथोर्न जुआंगरूंगरुआंगकित को पराजित किया। प्रयुत सेना के समर्थन वाली पलांग प्रचारत पार्टी के नेतृत्व में गठबंधन सरकार का नेतृत्व करेंगे।

7. हाल ही में किस पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति को जॉर्ज एच. डब्ल्यू. बुश अवार्ड फॉर स्टेट्समैनशिप प्रदान किया गया?
जिम्मी कार्टर
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जिम्मी कार्टर को जॉर्ज एच. डब्ल्यू. बुश अवार्ड फॉर स्टेट्समैनशिप प्रदान किया जायेगा। उन्हें यह सम्मान अमेरिका और चीन के बीच संबंधों को मज़बूत करने के लिए 12 जून को दिया जायेगा।

8. किस केन्द्रीय मंत्रालय ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मीडिया सम्मान का गठन किया?
केन्द्रीय सूचना व प्रसारण मंत्रालय
केन्द्रीय सूचना व प्रसारण मंत्रालय ने हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मीडिया सम्मान का गठन किया है, यह सम्मान प्रिंट अथवा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया हाउस को दिया जायेगा जिसे योग के प्रचार-प्रसार के लिए कार्य किया है। इस पुरस्कार के तहत तीन श्रेणियों में 33 अवार्ड दिए जायेंगे। इस पुरस्कार में एक विशेष पदक, प्लाक, ट्राफी तथा प्रशस्ति पत्र दिए जायेंगे। इस पुरस्कार के लिए कवरेज की अवधि 10 जून से 25 जून है।


Ⓒ 2019. JMS Classes Raisinghnagar
✆ 9667070111

Designed By : Satnam Gill