Daily CA Dose : 14-06-2019


1. विश्व बाल श्रम निषेध दिवस कब मनाया जाता है?

 12 जून
बाल श्रम के खिलाफ वैश्विक स्तर पर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष 12 जून को विश्व बाल श्रम निषेध दिवस मनाया जाता है। पिछले साल, ‘विश्व बाल श्रम निषेध दिवस’ (WDACL) और ‘काम पर सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए विश्व दिवस’ (SafeDay) द्वारा युवा श्रमिकों की सुरक्षा और स्वास्थ्य में सुधार और बाल श्रम के अंत के लिए एक संयुक्त अभियान शुरू किया गया था। इस संयुक्त अभियान का उदेश्य सतत विकास लक्ष्यों के अंतर्गत निर्धारित लक्ष्य 8.7 के अनुसार 2025 तक बाल श्रम के सभी रूपों को समाप्त किया जाना और निर्धारित लक्ष्य 8.8 के अनुसार 2030 तक सभी श्रमिकों के लिए सुरक्षित कामकाजी वातावरण उपलब्ध करवाना है।

2. 16वें एशियाई मीडिया शिखर सम्मेलन का आयोजन किस देश में किया जा रहा है?
कंबोडिया
कंबोडिया के सीएम रीप में 16वां एशिया मीडिया शिखर सम्मेलन 2019 शुरू हुआ, इसका उद्घाटन 12 जून को किया गया। इसकी थीम मीडिया के डिजिटलीकरण पर आधारित है। इस तीन दिवसीय इवेंट में 42 देशों के 600 से अधिक प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं। इस शिखर सम्मेलन का आयोजन कंबोडिया के सूचना मंत्रालय द्वारा एशियाई प्रशांत प्रसारण विकास संस्थान (AIBD) के साथ मिलकर किया जा रहा है। इस शिखर सम्मेलन की एक प्रमुख घटना प्रसारण नेटवर्क्स के सीईओ का गोलमेज़ सम्मेलन है। एशिया मीडिया शिखर सम्मेलन अग्रणी अंतर्राष्ट्रीय प्रसारण इवेंट्स में से एक है। इस शिखर सम्मेलन में सूचना मंत्री, प्रसारक, मीडिया के कमर्चारी, उद्योग के लीडर, शिक्षाविद, अनुसंधानकर्ता, विशेषज्ञ तथा मीडिया के नीति-निर्माता हिस्सा लेते हैं। इसमें मीडिया के गुणवत्ता को बेहतर बनाने तथा चुनौतियों का सामना करने पर चर्चा की जाती है।

3. चीन ने भारत के लिए अपना नया एम्बेसडर किसे नियुक्त किया है?
सुन वेईदोंग
चीन ने अनुभवी राजनयिक सुन वेईदोंग को भारत में अपना दूत नियुक्त किया है। सुन वेईदोंग दक्षिण एशियाई मामलों के विशेषज्ञ माने जाते हैं। उन्होंने भारत के मौजूदा विदेश मंत्री एस. जयशंकर के 2009 से 2014 के बीच कार्य किया है। सुन वेईदोंग पाकिस्तान में चीन के एम्बेसडर के रूप में कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे विदेश मंत्रालय के नीति व नियोजन विभाग में महानिदेशक के रूप में कार्यरत्त हैं। वे लुओ झाओहुई की जगह लेंगे। झाओहुई को विदेश मंत्रालय का उप-मंत्री नियुक्त किया गया है।

4. अमासेबैलू कर्नाटक की पहली सौर-उर्जा चलित ग्राम पंचायत बनीं, यह किस जिले में स्थित है?
उडुपी
अमासेबैलू कर्नाटक के उडुपी जिले के कुंडापाड़ा तालुक में स्थित है, यह सौर उर्जा से चलने वाली कर्नाटक की पहली ग्राम पंचायत बन गयी है। इस ग्राम पंचायत के 1800 से अधिक घरों को 2.13 करोड़ रुपये की लागत से सोलर लैंप प्रदान किये गये हैं। इस योजना के लिए केंद्र तथा राज्य सरकारों ने 30:20 के अनुपात में योगदान दिया। शेष राशी का वहन पंचायत तथा कल्याणकारी संस्थाओं द्वारा किया गया। इन सोलर लैंप की पांच वर्ष की गारंटी है, यदि कोई लैंप गारंटी की अवधि में ख़राब होता है तो उसे कंपनी द्वारा अविलम्ब बदला जायेगा।

5. हाल ही में राज्य सभा का नेता किसे नियुक्त किया गया?
थावरचंद गहलोत
केन्द्रीय सामाजिक न्याय व सशक्तिकरण मंत्री थावरचंद गहलोत को राज्यसभा का नेता चुना गया है। राज्यसभा के नेता का चयन केंद्र में सत्ताधारी दल द्वारा किया जाता है। 2014-19 में राज्यसभा के नेता अरुण जेटली थे।
थावरचंद गहलोत
71 वर्षीय थावरचंद गहलोत मध्य प्रदेश से हैं। वे भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख दलित नेता हैं। सांसद होने के अलावा वे भारतीय जनता पार्टी के सदस्य तथा महासचिव भी हैं। इससे पहले वे विधानसभा, राज्यसभा तथा लोकसभा के सदस्य रह चुके हैं। वे 2012 में राज्यसभा के सदस्य बने थे, बाद में 2018 में उन्हें पुनः मध्य प्रदेश से चुना गया था। उनका कार्यकाल 2024 में समाप्त होगा। गौरतलब है कि राज्यसभा के सदस्य का कार्यकाल वर्ष का होता है।

6. हाल ही में सुर्ख़ियों में रही “सशक्त समिति” के अध्यक्ष कौन हैं?
सुनील मेहता
“सशक्त समिति” का गठन पंजाब नेशनल बैंक के गैर-कार्यकारी चेयरमैन सुनील मेहता की अध्यक्स्था में किया गया है, इस समिति ने इन्टर-क्रेडिटर अग्रीमेंट (ICA) में बदलाव करने की अनुशंसा की है। इससे दबाव वाली परिसंपत्तियों पर नए फ्रेमवर्क को प्रभावशाली तरीके से लागु किया जा सकता है।

7. फ्रेंच ओपन 2019 में महिला एकल वर्ग का खिताब किसने जीता?
एश्ले बार्ती
हाल ही में फ्रेंच ओपन का समापन हुआ, इसके विजेताओं की सूची निम्नलिखित है :
पुरुष एकल वर्ग : राफेल नडाल ने डोमिनिक थिएम को 6-3, 5-7, 6-1, 6-1 से पराजित किया।
महिला एकल वर्ग : एश्ले बार्ती ने मर्केता वोंद्रूसोवा को 6-1, 6-3 से पराजित किया।
पुरुष युगल वर्ग : केविन क्राविएट्ज़ और अन्द्रियास मिएस की जोड़ी ने जेरेमी चार्दी और फ्राबिस मार्टिन को 6-2, 7-6 से हराया।

8. फोर्ब्स द्वारा जारी की गयी सबसे अधिक कमाई करने वाले खिलाड़ियों की सूची में पहले स्थान पर कौन हैं?
लिओनेल मेसी
हाल ही में फोर्ब्स पत्रिका ने सर्वाधिक कमाई करने वाले खिलाड़ियों की सूची जारी की है, इस सूची में शामिल एकमात्र भारतीय विराट कोहली हैं, कोहली को इस सूची में 100वां स्थान मिला है। विराट कोहली की कुल कमाई 25 मिलियन डॉलर हैं, इसमें 21 मिलियन डॉलर विज्ञापन की कमाई जबकि शेष 4 मिलियन डॉलर उनका वेतन है।
टॉप 10 सबसे अधिक कमाई करने वाले खिलाड़ी
1. लिओनेल मेसी : अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर इस सूची में प्रथम स्थान पर है, उनकी कुल कमाई 127 मिलियन डॉलर है। मेसी ला लीगा में विश्व प्रसिद्ध बार्सिलोना फुटबॉल क्लब के लिए खेलते हैं।
2. क्रिस्टियानो रोनाल्डो : पुर्तगाल के शानदार फुटबॉलर रोनाल्डो इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं, उनकी कुल कमाई 109 मिलियन डॉलर है। रोनाल्डो वर्तमान में इटालियन फुटबॉल लीग “सीरी आ” में युवेंतस नामक फुटबॉल क्लब के लिए खेलते हैं।
3. नेमार : इस सूची में तीसरे स्थान पर भी फुटबॉलर ही है, ब्राज़ील के नेमार की कमाई 105 मिलियन डॉलर है।
4. कानेलो अल्वारेज़ : मेक्सिको के मुक्केबाज़ कानेलो अल्वारेज़ की कुल कमाई 94 मिलियन डॉलर है।
5. रॉजर फेडरेर : टेनिस के मशहूर खिलाड़ी रॉजर फेडरेर इस सूची में पांचवें स्थान पर हैं, उनकी कुल कमाई 93.4 मिलियन डॉलर।
6. रसल विल्सन : रसल विल्सन एक अमेरिकी खिलाड़ी हैं, वे अमेरिकन फुटबॉल खेलते हैं, उनकी कुल कमाई 89.5 मिलियन डॉलर है।

9. हाल ही में भारत के उपराष्ट्रपति का नया सचिव किसे नियुक्त किया गया?
डॉ. आई.वी. सुब्बाराव
1979 के आंध्र प्रदेश के आईएएस अफसर डॉ. आई. वी. सुब्बा राव उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू के सचिव बने रहेंगे। उनका कार्यकाल उपराष्ट्रपति के कार्यकाल के सामानांतर होगा।

10. हाल ही में मेला खीर भवानी का आयोजन किस राज्य में किया गया?
जम्मू-कश्मीर
मेला खीर भवानी का आयोजन हाल ही में जम्मू-कश्मीर में किया गया, इस मेले को विस्थापित कश्मीरी पंडित समुदाय द्वारा माता राग्न्या देवी के सम्मान में मनाया जाता है। यह उत्सव मुख्य रूप से जम्मू-कश्मीर के गांदरबल और कुपवाड़ा जिले में मनाया जाता है।

Ⓒ 2019. JMS Classes Raisinghnagar
✆ 9667070111

Designed By : Satnam Gill