अनीता भाटिया को संयुक्त राष्ट्र महिला में उप कार्यकारी निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने भारतीय मूल की अनिता भाटिया को संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी यूएन-वुमन की उप कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया है। यह एजेंसी महिला सशक्तिकरण और लिंग समानता की दिशा में काम करती है।

अनिता भाटिया (Anita Bhatiya) को रणनीतिक साझेदारी, संसाधन जुटाने और प्रबंधन का खासा अनुभव है।
भाटिया ने कलकत्ता विश्वविद्यालय से इतिहास में स्नातक तक की पढ़ाई की। उसके बाद उन्होंने येल विश्वविद्यालय से राजनीति शास्त्र में एमए और जॉर्जटाउन विश्वविद्यालय से ज्यूरिस डॉक्टर इन लॉ की उपाधि हासिल की है।
भाटिया ने विश्व बैंक समूह में भी विभिन्न पदों पर काम किया है।
संयुक्त राष्ट्र के बारे में
संयुक्त राष्ट्र (United Nations) एक अंतरराष्ट्रीय संगठन है, जिसके उद्देश्य में उल्लेख है कि यह अंतरराष्ट्रीय कानून को सुविधाजनक बनाने के सहयोग, अन्तर्राष्ट्रीय सुरक्षा, आर्थिक विकास, सामाजिक प्रगति, मानव अधिकार और विश्व शांति के लिए कार्यरत है।
संयुक्त राष्ट्र की स्थापना 24 अक्टूबर 1945 को संयुक्त राष्ट्र अधिकारपत्र पर 50 देशों के हस्ताक्षर होने के साथ हुई।

Ⓒ 2019. JMS Classes Raisinghnagar
✆ 9667070111

Designed By : Satnam Gill