Daily CA dose : 31-05-2019


1. हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के नए प्रधानमंत्री कौन बने?

स्कॉट मॉरिसन
स्कॉट मॉरिसन ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। उनके साथ उप-प्रधानमंत्री माइकल मैककोरमैक ने भी शपथ ली। मॉरिसन के साथ उनके मंत्रीमंडल ने भी शपथ ली, गौरतलब है कि उनके मंत्रीमंडल में सात महिलाएं शामिल हैं, जो कि एक रिकॉर्ड है। स्कॉट मॉरिसन ने मैल्कम टर्नबुल की जगह प्रधानमंत्री पद संभाला है।
स्कॉट मॉरिसन
स्कॉट मॉरिसन ऑस्ट्रेलियाई राजनेता हैं, वे लिबरल पार्टी के नेता हैं। उनका जन्म 13 मई, 1968 को ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स में हुआ था। वे 18 सितम्बर, 2013 से 23 दिसम्बर, 2014 तक आप्रवासन व सीमा सुरक्षा मंत्री रहे। इसके बाद 23 दिसम्बर, 2014 से 21 सितम्बर, 2015 के बीच में सामाजिक सेवा मंत्री रहे। 21 सितम्बर, 2015 से 24 अगस्त, 2018 तक वे ऑस्ट्रेलिया के कोषाध्यक्ष रहे।

2. किस भारतीय लेखक ने हाल ही में नाइन डॉट्स प्राइज 2019 जीता?
एनी जैदी
भारतीय लेखक एनी जैदी को हाल ही में नाइन डॉट्स प्राइज 2019 का विजेता घोषित किया गया।
नाइन डॉट्स प्राइज
यह एक वैश्विक पुस्तक पुरस्कार है। इसका उद्देश्य नवीन सोच को बढ़ावा देना है। इस पुरस्कार के लिए उमीदवारों से कुछ सवाल पूछे जाते हैं, जिसका जवाब 3000 दिया जाना चाहिए। इस पुरस्कार के लिए उमीदवार की उम्र कम से 18 वर्ष होनी चाहिए।
इस पुरस्कार के विजेता को 1 लाख डॉलर इनामस्वरुप प्रदान किये जाते हैं। इस पुरस्कार का प्रायोजन कदास प्राइज फाउंडेशन द्वारा किया जाता है।

3. अंतर्राष्ट्रीय एवेरेस्ट दिवस कब मनाया जाता है?
29 मई
प्रतिवर्ष 29 मई को अंतर्राष्ट्रीय एवेरेस्ट दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिवस माउंट एवेरेस्ट पर प्रथम सफल चढ़ाई की याद में मनाया जाता है। 29 मई, 2019 को सर एडमंड हिलेरी तथा तेनजिंग नोर्गे ने सफलतापूर्वक माउंट एवेरेस्ट पर चढ़ाई की थी। नेपाल ने 2008 में इस दिवस को अंतर्राष्ट्रीय एवेरेस्ट दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया था।

4. अंतर्राष्ट्रीय संयुक्त राष्ट्र शान्ति सैनिक दिवस कब मनाया जाता है?
29 मई
प्रतिवर्ष 29 मई को अंतर्राष्ट्रीय संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिक दिवस मनाया जाता है, इसके द्वारा संयुक्त राष्ट्र के शांति सैनिकों के योगदान के लिए सम्मान व्यक्त किया जाता है। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिक दिवस की “नागरिकों की सुरक्षा, शांति की सुरक्षा” है। 29 मई, 1948 को प्रथम संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन ने फिलिस्तीन में कार्य करना शुरू किया था। अब 72 संयुक्त राष्ट्र शांति ऑपरेशन में 10 लाख से अधिक लोग कार्य कर चुके हैं।

5. हाल ही में स्वतंत्रता सेनानी ज्ञान चंद का निधन हुआ, वे किस राज्य के निवासी थे?
हिमाचल प्रदेश
स्वतंत्रता सेनानी ज्ञान चंद का निधन 93 वर्ष की आयु में हिमाचल प्रदेश के चंबा में हुआ। उनका जन्म 26 अक्टूबर, 1926 को हुआ था। वे आजाद हिन्द फ़ौज के सदस्य थे।

6. हाल ही में सुर्ख़ियों में रहे सौरभ चौधरी किस खेल से सम्बंधित हैं?
निशानेबाजी
भारत के 17 वर्षीय युवा शूटर सौरभ चौधरी ने जर्मनी के म्युनिक में 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में स्वर्ण पदक जीता। गौरतलब है कि इस इवेंट में उन्होंने अपना ही विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया। उन्होंने इसी वर्ष दिल्ली में ISSF विश्व कप में 246 अंक का विश्व रिकॉर्ड बनाया था। इस बार सौरभ ने 246.3 अंक का नया रिकॉर्ड स्कोर बनाया है। सौरभ चौधरी 2020 टोक्यो ओलिंपिक के लिए पहले ही क्वालीफाई कर चुके हैं।

7. इवो कार्लोविच हाल ही में फ्रेंच ओपन में मैच जीतने वाले सबसे उम्रदराज़ खिलाड़ी बनें, वे किस देश से हैं?
क्रोएशिया
क्रोएशिया के 40 वर्षीय इवो कार्लोविच ने फ्रेंच ओपन में मैच जीत कर इतिहास रचा, वे फ्रेंच ओपन में मैच जीतने वाले सबसे उम्रदराज़ खिलाड़ी बन गये हैं। इवो कार्लोविच ने फ्रेंच ओपन के पहले राउंड में स्पेन के फेलिसियानों लोपेज़ को पराजित किया।

8. किस राज्य सरकार ने भारत के पहले “ब्लॉकचेन जिले” की स्थापना की है?
तेलंगाना
तेलंगाना सरकार ने हैदराबाद में भारत के पहले ब्लॉकचेन जिले की स्थापना करने का निर्णय लिया है। इसका उद्देश्य स्टार्टअप्स तथा संस्थानों के लिए इकोसिस्टम तैयार करना है। इस जिले में बैंकिंग, वित्तीय सेवा व बीमा, फार्मास्यूटिकल व स्वास्थ्य, लॉजिस्टिक्स व सप्लाई चेन इत्यादि विभिन्न क्षेत्रों से सम्बंधित कार्य किया जाएगा। इससे ब्लॉकचेन से सम्बंधित कार्य व अनुसन्धान व विकास कार्य को बढ़ावा मिलेगा।

9. औषधीय पौधों को बढ़ावा देने के लिए किस राज्य ने “अरोमा मिशन” लांच किया है?
मेघालय
मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा ने राज्य के री-भोई जिले के बिरवा में अरोमा मिशन लांच किया, इस मिशन की लागत लगभग 18 करोड़ रुपये है। इसका उद्देश्य किसानों की आजीविका की स्थिति में सुधार करना है तथा राज्य में रोज़गार के अवसरों का सृजन करना है। इस मिशन के द्वारा राज्य में औषधीय व सुगन्धित पौधों की कृषि में वृद्धि होगी। औषधीय तथा सुगन्धित पौधों पर मिलकर कार्य करने के लिए मेघालय बेसिन डेवलपमेंट अथॉरिटी और केन्द्रीय औषधीय व सुगन्धित पौधा संस्थान (CIMAP) ने समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं। मेघालय सरकार ने 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राज्य में एक मिलियन पौधों को रोपित करने का लक्ष्य रखा है।

10. हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी के शपथ ग्रह समारोह के लिए किस समूह के देशों को आमंत्रित किया गया है?
बिम्सटेक
प्रधानमंत्री मोदी 30 मई, 2019 को पद व गोपनीयता की शपथ लेंगे। उनके शपथ ग्रहण समारोह के लिए बिम्सटेक देशों के नेताओं, किर्गिज़ गणराज्य के राष्ट्रपति तथा मॉरिशस के प्रधानमंत्री को आमंत्रित किया गया है।
शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रपति भवन में शाम को 7 बजे किया जाएगा। उन्हें यह शपथ राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा दिलाई जायेगी। भाजपा के नेतृत्व में NDA के पास 353 सांसदों का समर्थन प्राप्त है। अकेले भारतीय जनता पार्टी के पास कुल 303 सीटें हैं।
बिम्सटेक (Bay of Bengal Initiative for Multi-Sectoral, Technical and Economic Cooperation)
बिम्सटेक दक्षिण एशिया तथा दक्षिण पूर्वी एशिया के 7 देशों का समूह है, जो बंगाल के खाड़ी के निकट स्थित हैं। बिम्सटेक की स्थापना 6 जून, 1997 को बैंकाक घोषणा के द्वारा की गयी थी। बिम्सटेक का मुख्यालय बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित है।
बिम्सटेक के सदस्य देश भारत, नेपाल, बांग्लादेश, भूटान, श्रीलंका, म्यांमार और थाईलैंड हैं। इन सभी देशों की जनसँख्या लगभग 1.5 अरब है जो कि विश्व की कुल जनसँख्या का 22% है।

Ⓒ 2019. JMS Classes Raisinghnagar
✆ 9667070111

Designed By : Satnam Gill