Daily CA Dose : 28-05-2019


1. स्टार लिंक प्रोजेक्ट किस अन्तरिक्ष एजेंसी से सम्बंधित है?

स्पेस एक्स
हाल ही में अमेरिका की निजी अन्तरिक्ष एजेंसी स्पेस एक्स ने राकेट के द्वारा 60 उपग्रहों को अन्तरिक्ष में स्थापित किया गया, यह उपग्रह स्पेस एक्स की “स्टार लिंक” परियोजना का हिस्सा हैं। इन उपग्रहों को अमेरिका के फ्लोरिडा के केप कैनवेरल से फाल्कन 9 राकेट की सहायता से लांच किया गया। इस राकेट ने उपग्रहों को 550 किलोमीटर की ऊंचाई पर स्थापित किया। इन संचार उपग्रहों की सहायता से अन्तरिक्ष से इन्टरनेट की सुविधा प्रदान की जायेगी। प्रत्येक उपग्रह का भार लगभग 500 पौंड (227 किलोग्राम) है। इनका निर्माण अमेरिका के सीएटल के रेडमोंड में किया गया था।
जब स्टार लिंक समूह में 800 से अधिक उपग्रह एक्टिवेट हो जायेगा, तब यह ऑपरेशनल हो जायेगा। स्टार लिंक प्रोजेक्ट के अंतर्गत स्पेस-एक्स ने अन्तरिक्ष में 12,000 संचार उपग्रह स्थापित करने की योजना बनाई है। इसके द्वारा विश्व भर में हाई-स्पीड इन्टरनेट की सुविधा प्रदान की जायेगी।

2. हाल ही में किस भारतीय ने सार्वजनिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में डॉ. ली जोंग वुक प्राइज 2019 जीता?
प्रोफेसर बलराम भार्गव
हाल ही में कार्डियोलॉजिस्ट प्रोफेसर बलराम भार्गव को डॉ. ली जोंग वुक मेमोरियल प्राइज फॉर पब्लिक हेल्थ से सम्मानित किया गया, उन्हें यह सम्मान 72वीं विश्व स्वास्थ्य सभा में स्विट्ज़रलैंड के जिनेवा में प्रदान किया गया। प्रोफेसर भार्गव भारतीय मेडिकल अनुसन्धान परिषद् के महानिदेशक हैं।

3. शंघाई सहयोग संगठन मास मीडिया फोरम 2019 का आयोजन किस शहर में किया गया?
 बिश्केक
शंघाई सहयोग संगठन मास मीडिया फोरम के दूसरे संस्करण का आयोजन 23 से 26 मई, 2019 के दौरान किर्गिजस्तान के बिश्केक में किया गया। इस फोरम में केन्द्रीय सूचना व प्रसारण मंत्रालय के प्रतिनिधिमंडल ने भारत का प्रतिनिधित्व किया। इस फोरम का उद्घाटन किर्ज़िग गणराज्य के राष्ट्रपति एस. जीनबेको ने किया।

4. किस भारतीय को हाल ही में UNSDG इन्फ़्लुएन्शियल पीपल इन हेल्थ केयर अवार्ड से सम्मानित किया गया?
आचार्य बालकृष्ण
हाल ही में पतंजलि आयुर्वेद के मैनेजिंग डायरेक्टर आचार्य बालकृष्ण को UNSDG इन्फ़्लुएन्शियल पीपल इन हेल्थ केयर अवार्ड से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान स्विट्ज़रलैंड के जिनेवा में प्रदान किया गया।
आचार्य बालकृष्ण
आचार्य बालकृष्ण एक आयुर्वेदाचार्य हैं, उनका जन्म 4 अगस्त,1972 को नेपाल के स्यांगजा जिले में हुआ था। उनके पास पतंजलि आयुर्वेद के 98.6% शेयर हैं। वे योग गुरु स्वामी रामदेव के साथ काफी समय से कार्य कर रहे हैं। उनकी कुल परिसंपत्ति लगभग 6.8 अरब डॉलर है।

5. विश्व थाइरोइड दिवस कब मनाया जाता है?
25 मई
थायराइड स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता फैलाने और थायराइड रोगों के उपचार के बारे में शिक्षित करने के लिए हर साल 25 मई को विश्व थायराइड दिवस मनाया जाता है।
यह पांच प्रमुख लक्ष्यों को केन्द्रित करता है:
1.थायराइड स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता।
2.थायराइड रोगों के इलाज में समझ को बढ़ावा देना।
3.थायराइड रोगों के प्रसार पर जोर देना।
4.शिक्षा और रोकथाम कार्यक्रमों के लिए तत्काल आवश्यकता पर ध्यान केंद्रित करना।
5.नए उपचार के तरीकों के बारे में जागरूकता का विस्तार करना।
थाइरॉयड ग्रंथि
थायराइड ग्रंथि, जिसे अक्सर थायराइड के रूप में जाना जाता है, सबसे बड़ा अंतःस्रावी ग्रंथियों में से एक है। यह गर्दन में स्थित तितली के आकार का ग्रंथि है। थायरॉइड स्वास्थ्य बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसके द्वारा उत्पादित हार्मोन महत्वपूर्ण शरीर के कार्यों को प्रभावित करते हैं।

6. “पैसिफिक वैनगार्ड” नामक नौसैनिक अभ्यास का आयोजन किस देश में किया जा रहा है?
अमेरिका
हाल ही में अमेरिका के गुआम में “पैसिफिक वैनगार्ड” नामक नौसैनिक अभ्यास का आरम्भ हुआ। इस नौसैनिक अभ्यास में अमेरिका, जापान, दक्षिण कोरिया तथा ऑस्ट्रेलिया हिस्सा ले रहे हैं। इस नौसैनिक अभ्यास में इन चार देशों से 3000 से अधिक सैनिक हिस्सा ले रहे हैं। इस नौसैनिक अभ्यास में यह सैनिक अपने कौशल में वृद्धि करेंगे, इससे समुद्र में व्यवहारिक सहयोग में वृद्धि होगी।

7. डाईलन थॉमस प्राइज 2019 किसने जीता?
गाए गुनारत्ने
ब्रिटिश-श्रीलंकाई मानवाधिकार डाक्यूमेंट्री मेकर तथा उपन्यासकार गाए गुनारत्ने को हाल ही में डाईलन थॉमस प्राइज 2019 प्रदान किया गया, उन्हें यह पुरस्कार उनके पहले उपन्यास “इन आवर मैड एंड फ्युरिअस सिटी” के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया है। इस पुरस्कार के विजेता को 30,000 पौंड इनामस्वरूप प्रदान किये जाते हैं। यह पुरस्कार अंग्रेजी भाषा में प्रकाशित सर्वश्रेष्ठ रचना के लिए प्रदान किया जाता है, इसके लेखक की उम्र 39 वर्ष अथवा इससे कम होनी चाहिए।

8. हाल ही में वीरू देवगन का निधन हुआ, वे किस क्षेत्र से जुड़े हुए थे?
 फिल्म
हाल ही में वीरू देवगन का निधन हुआ, वे एक एक्शन कोरियोग्राफर थे। गौरतलब है कि वे प्रसिद्ध अभिनेता अजय देवगन के पिता थे। उनका निधन 27 मई, 2019 को मुंबई में हुआ। उन्होंने हिंदुस्तान की कसम, मिस्टर इंडिया तथा मिस्टर नटवरलाल जैसी फिल्मों में एक्शन सीन्स को कोरियोग्राफ किया है। उन्होंने क्रान्ति, सौरभ और सिंहासन जैसी फिल्मों में अभिनय भी किया।


Ⓒ 2019. JMS Classes Raisinghnagar
✆ 9667070111

Designed By : Satnam Gill