Daily CA Dose : 25-05-2019


1. हाल ही में दक्षिण अफ्रीका का नया राष्ट्रपति किसे चुना गया है?

सायरिल रामफोसा
दक्षिण अफ्रीका में सायरिल रामफोसा को पुनः राष्ट्रपति चुना गया है। 8 मई को हुए चुनावों अफ्रीकन नेशनल कांग्रेस (ANC) को 400 में से 230 सीटें मिली हैं। अफ्रीकन नेशनल कांग्रेस को 57.5% मत प्राप्त हुए हैं।

2. प्रतिवर्ष वार्ता व विकास के लिए विश्व सांस्कृतिक विविधता दिवस कब मनाया जाता है?
21 मई
वार्ता व विकास के लिए विश्व सांस्कृतिक विविधता दिवस प्रतिवर्ष 21 मई को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य विकास तथा सांस्कृतिक विविधता को बढ़ावा देना है। 2001 में अफ़ग़ानिस्तान के बामियान बुद्ध की प्रतिमा को तोड़ा गया था, उसके पश्चात् वार्ता व विकास के लिए विश्व सांस्कृतिक विविधता दिवस मनाया जाने लगा।

3. विश्व हाइपरटेंशन दिवस कब मनाया जाता है?
17 मई
प्रतिवर्ष 17 मई को उच्च विश्व हाइपरटेंशन (उच्च रक्तचाप) दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य इस रोग के बारे में जागरूकता फैलाना है। हाइपरटेंशन को साइलेंट किलर भी कहा जाता है। इस वर्ष विश्व उच्च रक्तचाप दिवस की थीम “नो योर नंबर्स” है, इसका उद्देश्य लोगों को उच्च रक्तचाप के बारे में जागरूक करना है। इसके द्वारा लोगों को नियमित रूप से रक्तचाप की जांच करवाने के लिए प्रेरित करने का उद्देश्य है। उच्च रक्तचाप वह अवस्था है जब रक्त धमनियों की दीवारों पर लम्बे समय तक अधिक दबाव डालता है। इससे ह्रदय रोग तथा स्ट्रोक जैसी गंभीर स्वास्थ्य स्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं।

4. हाल ही में चित्रकार सूर्य प्रकाश का निधन हुआ, वे किस राज्य से थे?
तेलंगाना
सूर्य प्रकाश एक प्रसिद्ध चित्रकार थे। हाल ही में उनका निधन हैदराबाद में 21 मई, 2019 को हुआ। उनका जन्म 23 मार्च, 1940 को खम्मम जिले के मधिरा में हुआ था। उन्हें कला विभूषण के पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।

5. हाल ही में विजया मुले का निधन हुआ, वे किस क्षेत्र से सम्बंधित थीं?
 फिल्म निर्माण
विजया मुले एक जानी-मानी फिल्ममेकर तथा फिल्म इतिहासकार थीं। हाल ही में उनका निधन दिल्ली में 19 मई, 2019 को हुआ। उनका जन्म 16 मई, 1921 को हुआ था। उन्होंने 1959 में दिल्ली फिल्म सोसाइटी की स्थापना की थी। उन्हें “एक अनेक और एकता” नामक एनीमेशन फिल्म के जाना जाता है।

6. हाल ही में सुर्ख़ियों में रहीं शाहीन-2 मिसाइल किस देश से सम्बंधित है?
पाकिस्तान
पाकिस्तान ने हाल ही में शाहीन-2 नामक मिसाइल का परीक्षण किया, यह परीक्षण सफल रहा। गौरतलब है कि इस मिसाइल की मारक क्षमता 1500 किलोमीटर है। इस मिसाइल की ज़द में भारत के अधिकतर शहर आ गये हैं। पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी तथा प्रधानमंत्री इमरान खान ने वैज्ञानिकों को शुभकामनाएं दी हैं। गौरतलब है कि इससे एक दिन पहले भारत ने सुपरसोनिक मिसाइल ब्रह्मोस का सफल परीक्षण किया था। पिछले कुछ समय से भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्ते काफी तल्ख़ रहे हैं।

7. चांसी चितेते को हाल ही में संयुक्त राष्ट्र के सर्वोच्च शांति मिशन पुरस्कार से सम्मानित किया गया, वे किस देश से सम्बंधित थे?
मलावी
हाल ही में मलावी के सैनिक चांसी चितेते को मरणोपरांत संयुक्त राष्ट्र के सर्वोच्च शांति मिशन पुरस्कार “कैप्टेन एमबाए डायने मैडल” से सम्मानित किया गया। चांसी चितेते की मृत्यु नवम्बर, 2018 में डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ़ कांगो में हुई थी, यहाँ पर वे ADF नामक बंदूकधारी संगठन के विरुद्ध ऑपरेशन में हिस्सा ले रहे थे। कैप्टेन एमबाए डायने मैडल की स्थापना संयुक्त राष्ट्र के शांति सैनिक कैप्टेन डायने की स्मृति में की गयी थी, उन्होंने 1994 में रवांडा में मरने से पहले सैंकड़ों लोगों के जीवन की रक्षा की।

8. किड्स राईट इंडेक्स 2019 में भारत को कौन सा स्थान प्राप्त हुआ?
 117वां
किड्स राईट इंडेक्स 2019 में भारत को 180 देशों की सूची में 117वां स्थान प्राप्त हुआ है। इस सूचकांक के द्वारा विभिन्न देशों में बच्चों के अधिकार की स्थिति का मूल्यांकन किया जाता है। इस सूची में पहले स्थान पर आइसलैंड है। इसके बाद पुर्तगाल तथा स्विट्ज़रलैंड का स्थान है। यह सूचकांक किड्स राईट फाउंडेशन तथा रॉटरडैम के इरेस्मस विश्वविद्यालय की पहल है। यह सूचकांक प्रतिवर्ष तैयार किया जाता है। इस सूचकांक में पांच श्रेणियां होती है : जीवन का अधिकार, स्वास्थ्य का अधिकार, शिक्षा का अधिकार, सुरक्षा का अधिकार तथा बच्चों के अधिकारों के लिए उचित माहौल।

9. कॉम्बैट मिशन के लिए क्वालीफाई करने वाली भारत की पहली महिला पायलट कौन हैं?
भावना कंठ
फ्लाइट लेफ्टिनेंट भावना कंठ इतिहास रचते हुए भारतीय वायुसेना की पहली महिला पायलट बन गयी हैं जिन्होंने लड़ाकू विमान में कॉम्बैट मिशन के लिए क्वालीफाई कर लिया है।
भावना कंठ
• भावना कंठ भारतीय वायुसेना का पहले महिला फाइटर पायलट के बैच से हैं, उन्होंने नवम्बर, 2017 में फाइटर स्क्वाड्रन को ज्वाइन किया था।
• उन्होंने मार्च 2018 में मिग-21 बाईसन को उड़ाया था। उन्होंने यह उड़ान अम्बाला एयर फ़ोर्स स्टेशन से भरी थी।
• दिन में उड़ान भरने के लिए पायलट को “ऑपरेशनल बाय डे” का सिलेबस पूरा करना पड़ता है। उन्होंने यह सिलेबस पूरा कर लिया है। अब वे दिन में फाइटर एयरक्राफ्ट पर मिशन पर जा सकती हैं। अभी उन्हें रात्रि में उड़ान भरने के लिए अपना सिलेबस पूरा करना पड़ेगा, तत्पश्चात वे रात्री में लड़ाकू विमान के द्वारा ऑपरेशन पर कार्य कर सकती हैं।

10. भारत में रेलवे ट्रैक के विद्युतीकरण के लिए किस अंतर्राष्ट्रीय संगठन ने भारत के लिए 750 मिलियन डॉलर के ऋण की घोषणा की है? 
एशियाई विकास बैंक
एशियाई विकास बैंक ने हाल ही में भारत में रेलवे ट्रैक के विद्युतीकरण के लिए 750 मिलियन डॉलर के ऋण की घोषणा की है। यह भारत में रेलवे के विद्युतीकरण के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इस ऋण राशि से भारत में 3,378 किलोमीटर लम्बी रेलवे लाइन का विद्युतीकरण किया जाएगा।

Ⓒ 2019. JMS Classes Raisinghnagar
✆ 9667070111

Designed By : Satnam Gill