Daily Ca Dose : 23-05-2019


1. भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग की स्थापना किस अधिनियम के तहत की गयी है?

प्रतिस्पर्धा अधिनियम, 2002
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने 20 मई, 2019 को अपना 10वां वार्षिक दिवस मनाया। हालांकि भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग की स्थापना अक्टूबर, 2003 में की गयी थी, परन्तु इसने पूर्ण रूप से 20 मई, 2009 से कार्य करना शुरू किया।
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (Competition Commission of India)
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग एक अर्ध-न्यायिक संवैधानिक संस्था है, इसकी स्थापना प्रतिस्पर्धा अधिनियम, 2002 के तहत की गयी थी। इसकी स्थापना अक्टूबर, 2003 में हुई थी, इसने मई, 2009 में पूर्ण रूप से कार्य करना शुरू किया था। प्रतिस्पर्धा अधिनियम, 2002 के अनुसार इस आयोग का एक अध्यक्ष तथा न्यूनतम दो तथा अधिकतम 6 सदस्य होंगे। वर्तमान में भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग के 4 सदस्य तथा एक अध्यक्ष हैं। यह आरम्भ से कॉलेजियम के रूप में कार्य कर रहा है। यह आयोग कॉर्पोरेट मामले मंत्रालय के अधीन कार्य करता है।
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग का उद्देश्य प्रतिस्पर्धा को बुरे तरीके से प्रभावित करने वाले कारकों को रोकथाम, ग्राहकों के हितों की सुरक्षा तथा मुक्त व्यापार सुनिश्चित करना है। यह किसी संवैधानिक संस्था को प्रतिस्पर्धा सम्बन्धी मामले में अपनी राय भी प्रदान करता है। यह आयोग प्रतिस्पर्धा सम्बन्धी मामले में जागरूकता फैलाने का कार्य भी करता है।

2. जोखा अल्हार्थी ने 2019 मैन बुकर इंटरनेशनल प्राइज जीता, वे किस देश से हैं?
ओमान
जोखा अल्हार्थी ओमान की लेखिका हैं, उन्होंने हाल ही में 2019 मैन बुकर इंटरनेशनल प्राइज जीता है। उन्हें यह पुरस्कार उनके उपन्यास “सेलेशियल बॉडीज” के लिए प्रदान किया गया है। इस उपन्यास में उपनिवेशिक काल के बाद ओमान में हुए परिवर्तन का विवरण किया गया है। जोखा अल्हार्थी इस पुरस्कार को जीतने वाले पहली अरबी भाषा लेखक बन गयी हैं। इस पुरस्कार के विजेता को 50,000 पौंट इनामस्वरुप प्रदान किये जाते हैं। अल्हार्थी के इस उपन्यास का अंग्रेजी में मेरिलिन बूथ द्वारा किया गया है, वे ऑक्सफ़ोर्ड विश्वविद्यालय में अरबी साहित्य पढ़ाती हैं। पुरस्कार की यह इनामी राशि लेखक तथा अनुवादक दोनों के बीच आधी-आधी बांटी जायेगी।

3. इसरो ने हाल ही में राडार इमेजिंग सैटेलाइट RISAT-2B को किस लांच व्हीकल के द्वारा लांच किया?
 PLSV C-46
भारतीय अन्तरिक्ष अनुसन्धान संगठन (ISRO) ने आज राडार इमेजिंग सैटेलाइट “RISAT 2B” को लांच किया। पहले इस सैटेलाइट को 2020 में RISAT-2A के बाद लांच करने की योजना थी। यह उपग्रह दिन तथा रात में पृथ्वी के हाई रेजोल्यूशन चित्र ले सकता है। यह उपग्रह आसमान में बादल होने के बावजूद भी चित्र ले सकता है। यह एक जासूसी उपग्रह है, यह भारत की सुरक्षा के लिए बेहद ज़रूरी है। इसके द्वारा पाकिस्तान में आतंकी संगठनों के कैंप पर नजर रखी जा सकती है।

4. आठवीं भारत-म्यांमार समन्वित गश्त का आयोजन किस स्थान पर किया जा रहा है?
पोर्ट ब्लेयर
भारत और म्यांमार के बीच समन्वयित गश्त (IMCOR) 20 मई, 2019 को शुरू हो गयी, यह गश्त 28 मई, 2019 को समाप्त होगी।
मुख्य बिंदु
इस समन्वयित गश्त (CORPAT) का क्रियान्वयन भारतीय नौसेना तथा म्यांमार नौसेना द्वारा किया जा रहा है। इसका उद्देश्य आतंकवाद, मानव तस्करी, अवैध शिकार, मादक पदार्थों की तस्करी तथा अन्य अवैध कार्यों पर रोक लगाना है। इस CORPAT श्रृंखला का आरम्भ मार्च, 2013 में हुआ था। इससे समुद्री इंटरओपेराबिलिटी के क्षेत्र में दोनों नौसेनाओं के बीच आपसी समझ में वृद्धि हुई है।

5. प्रियंका मोहिते मकालू पर्वत पर सफलतापूर्वक चढ़ाई करने वाली पहली भारतीय महिला बनीं, वे किस राज्य से हैं?
महाराष्ट्र
26 वर्षीय प्रियंका मोहिते ने विश्व के पांचवें सबसे ऊँचे पर्वत माउंट मकालू पर सफलतापूर्वक चढ़ाई की, माउंट मकालू की ऊंचाई 8,481 मीटर है। वे माउंट मकालू पर चढ़ाई करने वाली पहली भारतीय महिला हैं। इससे पहले मई, 2018 में प्रियंका ने विश्व के चौथे सबसे ऊँचे पर्वत माउंट ल्होत्से पर भी सफलतापूर्वक चढ़ाई की थी। 2013 में प्रियंका मोहिते ने विश्व के सबसे ऊँचे पर्वत माउंट एवेरेस्ट पर सफलतापूर्वक चढ़ाई की थी, वे यह उपलब्धि प्राप्त करने वाली युवा महाराष्ट्रियन हैं। माउंट मकालू माउंट एवेरेस्ट के दक्षिण-पूर्व में 19 किलोमीटर दूर स्थित है। यह नेपाल-चीन सीमा के करीब स्थित है। सर्वप्रथम 1954 में राईली कीगन के नेतृत्व में अमेरिकी दल ने माउंट मकालू पर चढ़ाई की थी।

6. किस देश ने हाल ही में स्थायी निवास प्रणाली के लिए “गोल्डन कार्ड” लांच किया है?
संयुक्त अरब अमीरात
संयुक्त अरब अमीरात के प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मक्तूम ने हाल ही में विदेशी निवेशकों, उद्यमियों, प्रतिभाशाली तथा अनुसन्धानकर्ताओं के लिए “गोल्डन कार्ड” नामक स्थायी निवास प्रणाली लांच की है। इसका उद्देश्य अधिक भारतीय प्रोफेशनल्स तथा उद्यमियों को संयुक्त अरब अमीरात की ओर आकर्षित करना है। इस नए स्थायी वीजा से विदेशी निवेश में वृद्धि होगी तथा उद्यमिता को बढ़ावा मिलेगा, इससे टॉप इंजिनियर्स, वैज्ञानिक तथा छात्रों को आकर्षित किया जाएगा। गोल्डन कार्ड धारक तथा उनके परिवार काफी लाभ मिलेगा। इससे संयुक्त अरब अमीरात को प्रतिस्पर्धात्मकता में वृद्धि होगी तथा यह ग्लोबल इनक्यूबेटर के रूप में उभरेगा। इस नई प्रणाली के तहत पहले 6,800 योग्य विदेशी प्रवासियों को चिन्हित किया जा चुका हैं, इन लोगों को गोल्डन कार्ड योजना से लाभ मिलेगा।

7. किस भारतीय राजनयिक को जापान के दूसरे सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार “आर्डर ऑफ़ द राइजिंग सन” से सम्मानित किया जाएगा?
श्याम सरन
भारत के राजनयिक श्याम सरन को जापान के दूसरे सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार “ऑर्डर ऑफ़ द राइजिंग सन, गोल्ड एंड सिल्वर स्टार” से सम्मानित किया जाएगा। उन्हें यह सम्मान 2019 स्प्रिंग इम्पीरियल डेकोरेशन्स के दौरान प्रदान किया जाएगा। उन्हें यह सम्मान भारत और जापान के बीच संबंधों को मज़बूत बनाने के लिए प्रदान किया जा रहा है। श्याम सरन 2004-2006 के बीच भारत के विदेश सचिव थे। उनके कार्यकाल में पांच वर्षों में पहली बार तत्कालीन जापानी प्रधानमंत्री जुनिचिरो कोइज़ुमी भारत की यात्रा पर आये थे। 1988 में जब जापान में “इंडिया फेस्टिवल” का आयोजन किया गया, तब श्याम सरन जापान में भारतीय दूतावास में डिप्टी चीफ थे। 2017 के बाद से श्याम सरन दोनों देशों के बीच आपसी समझ को मज़बूत करने के लिए कार्य कर रहे हैं। उन्होंने “इंडिया-जापान कोलोकियम” की मेजबानी भी की थी।

8. किस भारतीय शांति सैनिक को डेग हैमर्सकोल्ड मैडल से सम्मानित किया जाएगा?
जितेंदर कुमार
भारतीय पुलिस अफसर जितेंदर कुमार को कांगो में संयुक्त राष्ट्र मिशन के लिए तैनात किया गया था। उनका निधन इथियोपियन एयरलाइन क्रेश में हुआ था।
मुख्य बिंदु
उन्हें उनकी वीरता तथा बलिदान के लिए यह सम्मान प्रदान किया जायेगा। उनके स्थान पर यह सम्मान संयुक राष्ट्र में भारत के स्थायी एम्बेसडर सैय्यद अकबरुद्दीन ग्रहण करेंगे। इस सम्मेलन का आयोजन न्यूयॉर्क में किया जाएगा।
जितेंदर कुमार को कांगो के लोकतान्त्रिक गणराज्य में स्थायित्व मिशन (MONUSCO) में नियुक्त किया गया था। उनका निधन जनवरी, 2019 में हुआ।
भारत संयुक्त राष्ट्र शान्ति बल में सैनिक भेजने वाला चौथा सबसे बड़ा देश है। वर्तमान में भारत के 6400 से अधिक सैनिक सायप्रस, कांगो, हैती, लेबनान, पश्चिम एशियाई, दक्षिण सूडान तथा पश्चिमी सहारा में तैनात हैं।

9. भारत में आतंकवाद विरोधी दिवस कब मनाया जाता है?
21 मई
प्रतिवर्ष 21 मई को आतंकवाद विरोधी दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसका उद्देश्य लोगों में हिंसा और आतंकवाद के बारे में लोगों में जागरूकता फैलाना है।
मुख्य बिंदु
21 मई भारत के पूर्व राष्ट्रपति राजीव गाँधी की मृत्यु वर्षगाँठ है। 21 मई, 1991 को चेन्नई में एक चुनावी रैली के दौरान लिट्टे (श्रीलंकाई तमिल अलगाववादी संगठन) की महिला सुसाइड बॉम्बर ने राजीव गांधी की हत्या की थी। इस वर्ष राजीव गाँधी की मृत्यु की 28वीं वर्षगाँठ है।
हाल ही में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने विश्वविद्यालयों तथा उच्च शिक्षण संस्थानों को 21 मई को आतंकवादी विरोधी दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया है, इसका उद्देश्य युवाओं को आतंकवाद से दूर रखना है। UGC ने उच्च शिक्षण संस्थानों को संगोष्ठी, विचार विमर्श इत्यादि गतिविधियाँ आयोजित करने का निर्देश दिया है।

10. हाल ही में किस पर्वतारोही ने रिकॉर्ड 24वीं बार माउंट एवेरेस्ट की चढ़ाई की?
कामी रीता
49 वर्षीय नेपाली शेरपा कामी रीता ने रिकॉर्ड 24वीं बार माउंट एवेरेस्ट की चढ़ाई करते हुए अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ दिया। वे 24वीं बार विश्व के सबसे ऊँचे पर्वत के शिखर पर पहुंचे। पिछले हफ्ते ही उन्होंने माउंट एवेरेस्ट पर रिकॉर्ड 23वीं बार चढ़ाई की थी।
कामी रीता शेरपा
कामी रीता शेरपा नेपाल के सोलुखुम्बू जिले के थामे गाँव के निवासी हैं। उन्होंने नेपाल की तरफ से माउंट एवेरेस्ट पर चढ़ाई की। रीता ने 1994 में माउंट एवेरेस्ट पर चढ़ाई का कार्य शुरू किया था। 2017 में कामी रीता माउंट एवेरेस्ट पर 21वीं बार सफलतापूर्वक चढ़ाई करने वाले तीसरे व्यक्ति बने थे, इसके साथ उन्होंने फुरबा ताशी शेरपा तथा अपा शेरपा के रिकॉर्ड के बराबरी कर ली थी। 2018 में उन्होंने 22वीं बार माउंट एवेरेस्ट पर सफलतापूर्वक चढ़ाई की और सबसे अधिक बार माउंट एवेरेस्ट पर सफलतापूर्वक चढ़ाई करने का रिकॉर्ड बनाया।
शेरपा
शेरपा हिमालय तथा नेपाल में निवास करने वाला एक समूह है। शेरपा का शाब्दिक अर्थ “पूर्व के लोग” है। आरम्भ इस शब्द को उपयोग पूर्वी तिब्बत से नेपाल में प्रवास करने वाले लोगों के लिए किया जाता था।

Ⓒ 2019. JMS Classes Raisinghnagar
✆ 9667070111

Designed By : Satnam Gill