Daily CA Dose : 19-05-2019


1. हाल ही में भारत की पहली इंजनलेस ट्रेन ने 1 लाख किलोमीटर की यात्रा पूरी की, इस ट्रेन को क्या नाम दिया गया है?


वन्दे भारत एक्सप्रेस
भारत की पहली इंजनलेस ट्रेन “वन्दे भारत एक्सप्रेस” ने एक लाख किलोमीटर की यात्रा पूरी कर ली है। अब वन्दे भारत एक्सप्रेस की अन्य इकाइयों का उत्पादन भी किया जाएगा।
ट्रेन 18 भारत की पहली बिना इंजन की ट्रेन है। इसका निर्माण चेन्नई की इंटीग्रल कोच फैक्ट्री में किया गया है। इस रेल के निर्माण में 100 करोड़ रुपये की लागत आई है। यह रेल 30 वर्ष पुरानी शताब्दी एक्सप्रेस का स्थान लेगी। इस रेल के 80% कल-पुर्ज़े भारत में निर्मित किये गये हैं, यह ट्रेन 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से दौड़ सकती है। 2019-20 तक इस प्रकार की 5 अन्य रेलों का निर्माण किया जायेगा।

2. हाल ही में भारतीय तटरक्षक बल द्वारा किस गश्ती जहाज़ को डीकमीशन किया गया?

 ICGS विग्रह
इंडियन कोस्ट गार्ड शिप “विग्रह” को आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में डीकमीशन किया गया। डीकमीशनिंग समारोह में “विग्रह” के आठ पूर्व कमांडिंग अफसरों ने शिरकत की।
ICGS विग्रह
यह एक प्रमुख ऑफशोर गश्ती जहाज़ है, इसे 12 अप्रैल, 1990 में कमीशन किया गया था। इस वेसल ने पिछले 29 वर्षों में देश की तटीय क्षेत्र की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसका निर्माण मुंबई में मजगांव डॉक लिमिटेड द्वारा किया गया था। अगस्त, 2008 से जनवरी, 2011 तक इस वेसल को श्रीलंकाई नौसेना को ड्राई लीज पर दिया गया था। बाद में जनवरी, 2019 में इसे पुनः भारतीय तटरक्षक बल में शामिल किया गया। इस वेसल ने कई मानवीय सहायता, राहत व बचाव कार्य, संयुक्त अभ्यास इत्यादि विभिन्न कार्यों में हिस्सा लिया है। इसे मुंबई, पोरबंदर तथा विशाखापत्तनम जैसे स्थानों पर तैनात किया गया था।

3. विश्व दूरसंचार तथा सूचना सोसाइटी दिवस कब मनाया जाता है?

 17 मई
प्रतिवर्ष 17 मई को विश्व दूरसंचार तथा सूचना सोसाइटी दिवस मनाया जाता है, इसका उद्देश्य इन्टरनेट तथा अन्य सूचना व संचार टेक्नोलॉजी के उपयोग से समाचार व अर्थव्यवस्था में होने वाली परिवर्तन की संभावनाओं के बारे में जागरूकता फैलाना है। इस दिवस के अवसर पर डिजिटल असमानता को कम करने के तरीकों पर चिंतन किया जाता है। इस वर्ष विश्व दूर्संकाह्र तथा सूचना सोसाइटी दिवस की थीम “मानकीकरण के अंतर को कम करना” है। इस दिन प्रथम अंतर्राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन पर हस्ताक्षर किये गये थे तथा अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार संघ की स्थापना की गयी थी।

4. कोकोस (कीलिंग) द्वीप किस देश का हिस्सा है?

ऑस्ट्रेलिया
हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के बाह्य क्षेत्र कोकोस (कीलिंग) द्वीप पर समुद्री वैज्ञानिकों ने प्लास्टिक प्रदूषण पर विस्तृत सर्वेक्षण किया। इस क्षेत्र में लगभग 600 लोग निवास करते हैं। वैज्ञानिकों को इस द्वीप के बीच में प्लास्टिक के 414 मिलियन टुकड़े मिले, इसमें लगभग एक मिलियन जूते, 3,70,000 टूथब्रश इत्यादि शामिल हैं। इस सर्वेक्षण का प्रकाशन “साइंटिफिक रिपोर्ट्स” नामक पत्रिका में किया गया है। इस द्वीप के बीच लगभग 238 टन प्लास्टिक से भरे हुए हैं।

5. हाल ही में किस भारतीय सशस्त्र बल द्वारा MRSAM मिसाइल का परीक्षण किया गया?

भारतीय नौसेना
भारतीय नौसेना ने हाल ही में MRSAM मिसाइल (मध्यम दूरी की सतह से हवा में मार कर सकने वाली मिसाइल) का सफल परीक्षण किया। यह परीक्षण भारतीय नौसेना, रक्षा अनुसन्धान व विकास संगठन व इजराइल एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज द्वारा मिलकर किया गया। DRDO ने इस मिसाइल विकास संयुक्त रूप से इजराइल एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज के साथ मिलकर किया है। इस मिसाइल को भारत डायनामिक्स लिमिटेड द्वारा निर्मित किया गया है। इस मिसाइल को कलकत्ता श्रेणी डिस्ट्रॉयर के में फिट किया जा सकता है।

6. हाल ही में कदवूर सिवादासन का निधन हुआ, वे किस पार्टी के नेता थे?

कांग्रेस
कदवूर सिवादासन कांग्रेस नेता तथा केरल के पूर्व मंत्री थे, उनका निधन 17 मई, 2019 को हुआ। वे एक सक्रिय व्यापार संघ नेता थे। वे पांच बार विधायक बने। उन्हें के. करुणाकरण की सरकार में यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट सरकार में मंत्री रहे। उन्होंने विधानसभा में कोल्लम तथा कुंद्रा का प्रतिनिधित्व किया।

7. “कमिंग राउंड द माउंटेन” पुस्तक के लेखक कौन हैं?

 रस्किन बांड
“कमिंग राउंड द माउंटेन” पुस्तक रस्किन बांड है इस पुस्तक को उनके 85वें जन्मदिन पर 19 मई, 2019 को जारी किया जायेगा। यह पुस्तक “लूकिंग फॉर द रेनबो” तथा “टिल द क्लाउड्स रोल बाय” के बाद इस श्रृंखला की तीसरी पुस्तक है। इन पुस्तकों में रस्किन बांड ने अपने बचपन का विवरण किया है।

8. बच्चों के अधिकारों के लिए कार्य करने के लिए कौंसिल ऑफ़ यूरोपियन चैम्बर्स ऑफ़ कमेरे (CEUCC) द्वारा किस बॉलीवुड अभिनेता को सम्मानित किया गया?

अनिल कपूर
बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर को बच्चों के अधिकारों के लिए कार्य करने के लिए कौंसिल ऑफ़ यूरोपियन चैम्बर्स ऑफ़ कमेरे (CEUCC) द्वारा सम्मानित किया गया। अनिल कपूर काफी वर्षों से यूरोपीय संघ तथा प्लान इंडिया के साथ कार्य कर रहे हैं, यह संगठन लड़कियों के अधिकारों के लिए कार्य करता है।

9. आपदा जोखिम न्यूनीकरण के लिए किस भारतीय को संयुक्त राष्ट्र सासाकावा पुरस्कार 2019 से सम्मानित किया गया? 

प्रमोद कुमार मिश्रा
संयुक्त राष्ट्र आपदा न्यूनीकरण कार्यालय ने हाल ही में भारत के प्रधानमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव प्रमोद कुमार मिश्रा को आपदा जोखिम न्यूनीकरण के लिए सासाकावा अवार्ड 2019 प्रदान किया।
मुख्य बिंदु
• इसकी घोषणा हाल ही में स्विट्ज़रलैंड के जिनेवा में आपदा जोखिम न्यूनीकरण के लिए वैश्विक प्लेटफार्म (GPDRR) के 6वें सत्र के दौरान की गयी।
• प्रमोद कुमार मिश्रा को आपदा से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए अथक प्रयास करने के लिए यह सम्मान दिया गया है।

10. हाल ही में सुर्ख़ियों में रहे कामी रीता किस देश से सम्बंधित हैं?

नेपाल
49 वर्षीय नेपाली शेरपा कामी रीता ने रिकॉर्ड 23वां माउंट एवेरेस्ट की चढ़ाई करते हुए अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ दिया। वे 23वीं बार विश्व के सबसे ऊँचे पर्वत के शिखर पर पहुंचे।
कामी रीता शेरपा
कामी रीता शेरपा नेपाल के सोलुखुम्बू जिले के थामे गाँव के निवासी हैं। उन्होंने नेपाल की तरफ से माउंट एवेरेस्ट पर चढ़ाई की। रीता ने 1994 में माउंट एवेरेस्ट पर चढ़ाई का कार्य शुरू किया था। 2017 में कामी रीता माउंट एवेरेस्ट पर 21वीं बार सफलतापूर्वक चढ़ाई करने वाले तीसरे व्यक्ति बने थे, इसके साथ उन्होंने फुरबा ताशी शेरपा तथा अपा शेरपा के रिकॉर्ड के बराबरी कर ली थी। 2018 में उन्होंने 22वीं बार माउंट एवेरेस्ट पर सफलतापूर्वक चढ़ाई की और सबसे अधिक बार माउंट एवेरेस्ट पर सफलतापूर्वक चढ़ाई करने का रिकॉर्ड बनाया।

Ⓒ 2019. JMS Classes Raisinghnagar
✆ 9667070111

Designed By : Satnam Gill