Daily CA Dose : 18-05-2019


1. 2023 एशियाई कप फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किस देश में किया जायेगा?


चीन
2023 एशियाई कप फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन चीन में किया जाएगा। शुरू में दक्षिण कोरिया इस प्रतिस्पर्धा के आयोजन करने की योजना बना रहा था। 2023 एशियाई फुटबॉल कप टूर्नामेंट का आयोजन चार वर्ष बाद किया जाता है, इसका आयोजन एशियाई फुटबॉल महासंघ द्वारा किया जाता है।

2. हाल ही में किस संगठन ने “Payment and Settlement Systems in India: Vision 2019-2021” जारी किया?

भारतीय रिज़र्व बैंक
भारतीय रिज़र्व बैंक ने हाल ही में विज़न डॉक्यूमेंट जारी किया, इसका शीर्षक “Payment and Settlement Systems in India: Vision 2019-2021” है। इसका उद्देश्य सुरक्षित, सुविधाजनक तथा तीव्र ई-भुगतान प्रणाली प्रदान करना है। भारतीय रिज़र्व बैंक ने दिसम्बर, 2021 तक डिजिटल भुगतान की संख्या को 8,707 करोड़ तक पहुँचने का अनुमान लगाया है। इस विज़न डॉक्यूमेंट का उद्देश्य डिजिटल तथा कैशलेस सोसाइटी सुनिश्चित करना है। इस दस्तावेज में ग्राहक जागरूकता को बढ़ावा देने की बात भी कही गयी है, इसके लिए 24*7 हेल्पलाइन जारी की जायेगी।

3. हाल ही में किस देश ने विकिपीडिया के सभी संस्करणों पर प्रतिबन्ध लगा दिया है?

चीन
चीन ने हाल ही में ऑनलाइन विश्व ज्ञान कोष “विकिपीडिया” के सभी संस्करणों पर प्रतिबन्ध लगा दिया है। अतः अब चीन में विकिपीडिया की हजारों वेबसाइट्स एक्सेस नहीं की जा सकती है। चीन की इस ऑनलाइन सेंसरशिप को “ग्रेट फायरवाल” के नाम से जाना जाता है। गौरतलब है कि चीन में गूगल, फेसबुक, लिंक्डइन तथा न्यू यॉर्क टाइम्स जैसे वेबसाइट्स भी ब्लाक हैं। संवेदनशील मुद्दों पर अक्सर चीनी सरकार पैनी निगाह रखती है। इससे पहले केवल विकिपीडिया के चीनी संस्करण तथा दलाई लामा व तिअनान्मेन नरसंहार जैसे टॉपिक पर प्रतिबन्ध लगाया गया था।

4. हाल ही में किस भारतीय न्यायधीश को फिजी के सर्वोच्च न्यायालय में नियुक्त किया गया है? 

मदन भीमराव लोकुर
भारत के सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व न्यायधीश मदन भीमराव लोकुर को फिजी के सर्वोच्च न्यायालय के नॉन-रेजिडेंट पैनल में तीन वर्ष की अवधि के लिए नियुक्त किया गया है। वे दिसम्बर, 2018 में भारतीय सर्वोच्च न्यायालय में न्यायधीश के रूप में सेवानिवृत्त हुए थे। इससे पहले फिजी ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, सिंगापुर, दक्षिण अफ्रीका से नॉन-रेजिडेंट पैनल के लिए न्यायधीशों को आमंत्रित कर चुका है।
मदन भीमराव लोकुर
मदन भीमराव लोकुर ने दिल्ली के मॉडर्न स्कूल तथा सेंट स्टीफंस कॉलेज से शिक्षा प्राप्त की। उन्होंने 1977 में अधिवक्ता के रूप में प्रवेश किया था। उनके पास नागरिक, आपराधिक, संवैधानिक, राजस्व तथा सेवा नियमों के सम्बन्ध में काफी अनुभव है। उन्होंने 1981 में सर्वोच्च न्यायालय में एडवोकेट-ऑन-रिकॉर्ड के लिए प्रवेश लिया था।
वे जुलाई, 1998 से फरवरी, 1999 तक भारतीय के अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल रहे। फरवरी, 1999 में उन्हें दिल्ली उच्च न्यायालय का अतिरिक्त न्यायधीश नियुक्त किया गया। जून, 2010 से नवम्बर, 2011 तक उन्होंने गुवाहाटी उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्य किया। तत्पश्चात उन्होंने आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्य किया। जून, 2012 में उन्हें सर्वोच्च न्यायालय में न्यायधीश नियुक्त किया गया।

5. भारतीय नौसेना के सेवा चयन बोर्ड (SSB) को किस शहर में शुरू किया गया है?

कलकत्ता
हाल ही में भारतीय नौसेना के सेवा चयन बोर्ड का उद्घाटन नेवी चीफ एडमिरल सुनील लांबा ने कलकत्ता के निकट डायमंड हारबर में किया। इस सेवा चयन बोर्ड से नौसेना में महिला व पुरुषों को शामिल करने के लिए बढ़ावा दिया जाएगा। इस बोर्ड के कलकत्ता में स्थापित किये जाने के बाद उत्तर-पूर्व तथा पूर्वी भारत के उम्मीदवारों को नौसेना में शामिल होने के लिए अधिक यात्रा नहीं करनी पड़ेगी। यह भातीय नौसेना का पांचवा सेवा चयन बोर्ड है। इसके द्वारा स्थायी तथा शार्ट सर्विस कमीशन ऑफिसर दोनों का चयन किया जायेगा। भारतीय नौसेना के अन्य सेवा चयन बोर्ड भोपाल, बंगलुरु, विशाखापत्तनम तथा कोइम्बटोर में स्थित है। इस बोर्ड में एक साथ 160 उम्मीदवारों का परीक्षण किया जा सकता है।

6. हाल ही में ITC का नया चेयरमैन व मैनेजिंग डायरेक्टर किसे नियुक्त किया गया है?

संजीव पुरी
ITC ग्रुप के मौजूदा मैनेजिंग डायरेक्टर संजीव पुरी को अब कंपनी का चेयरमैन व मैनेजिंग डायरेक्टर नियुक्त किया गया है। हाल ही में ITC के पूर्व चेयरमैन वाई. सी. देवेश्वर का निधन 11 मई, 2019 को हुआ था।
पृष्ठभूमि
हाल ही में वाई. सी. देवेश्वर का निधन हुआ , वे ITC कंपनी के चेयरमैन थे, उनका निधन गुरुग्राम में 11 मई, 2019 को हुआ। वे भारत के सबसे लम्बे कार्यकाल वाले सीईओ थे, उन्हें 2011 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। देवेश्वर 1996 में उस समय ITC के चेयरमैन बने थे, जब ITC बुरे दौर से गुज़र रही थी। उन्होंने कंपनी का विविधिकरण किया। शुरुआत में यह कंपनी सिगरेट उप्तादन कार्य करती है। बाद में इस कंपनी ने अन्य उपभोक्ता वस्तुओं का उत्पादन शुरू किया, इसके बाद यह कंपनी आईटी सेक्टर तथा आतिथ्य सेक्टर में भी शामिल है। वाई.सी. देवेश्वर भारतीय रिज़र्व बैंक के केन्द्रीय बोर्ड के निदेशक भी थे।

7. अंतर्राष्ट्रीय परिवार दिवस कब मनाया जाता है?

15 मई
प्रतिवर्ष 15 मई को अंतर्राष्ट्रीय परिवार दिवस के रूप में मनाया जाता है, इसका उद्देश्य परिवार से सम्बंधित मुद्दों के बारे में जागरूकता फैलाना है। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय परिवार दिवस की थीम “परिवार व जलवायु क्रिया : सतत विकास लक्ष्य 13 पर फोकस” है। इसका उद्देश्य 13 लक्ष्यों जैसे शिक्षा में सुधार, जलवायु परिवर्तन प्रभाव को कम करना इत्यादि शामिल है।


Ⓒ 2019. JMS Classes Raisinghnagar
✆ 9667070111

Designed By : Satnam Gill