Daily CA Dose : 17-05-2019


1. हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद् द्वारा पहली महिला रेफरी किसे नियुक्त किया गया है?

जी.एस. लक्ष्मी
भारत की जी. एस. लक्ष्मी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद् की पहली महिला रेफरी बन गयी हैं, अब वे अंतर्राष्ट्रीय मैचों में रेफरी के रूप में कार्य कर सकती हैं। 51 वर्षीय जी.एस. लक्ष्मी ने घरेलु महिला क्रिकेट में 2008-09 में मैच रेफरी के रूप में कार्य किया था। वे तीन महिला एक दिवसीय मैच तथा तीन महिला टी-20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में भी रेफरी के रूप में कार्य किया है। हाल ही में क्लेयर पोलोसक पुरुषों के एकदिवसीय मैच में अंपायरिंग करने वाली पहली महिला अंपायर बनीं थीं।

2. भारत को किस वित्त वर्ष के लिए GFDRR के कंसल्टेंटिव ग्रुप का सह-अध्यक्ष चुना गया है?
2020
भारत को वित्त वर्ष 2020 के लिए Global Facility for Disaster Reduction and Recovery (GFDRR) के कंसल्टेंटिव ग्रुप का सह-अध्यक्ष चुना गया है। यह निर्णय स्विट्ज़रलैंड के जिनेवा में आपदा जोखिम न्यूनीकरण पर वैश्विक प्लेटफार्म के 6वें सत्र के दौरान लिया गया। इसके द्वारा भारत को सदस्य देशों तथा संगठन के साथ मिलकर कार्य करने के मौका मिलेगा। इसके द्वारा भारत आपदा न्यूनीकरण के क्षेत्र में योगदान दे सकेगा।

3. हाल ही में लाइट स्पोर्ट्स एयरक्राफ्ट में अटलांटिक महासागर को अकेले ही पार करने वाली विश्व की पहली महिला कौन बनीं?
आरोही पंडित
भारत की महिला कैप्टेन आरोही पंडित “माही” नामक लाइट स्पोर्ट्स एयरक्राफ्ट के द्वारा अकेले अटलांटिक महासागर को पार करने वाली पहली महिला बनीं।
मुख्य बिंदु
आरोही पंडित 23 वर्षीय कमर्शियल पायलट हैं, वे महाराष्ट्र के मुंबई से हैं। वे लाइट स्पोर्ट्स एयरक्राफ्ट (LSA) लाइसेंस होल्डर हैं। उनकी यह उपलब्धि “Women Empower (WE) Expedition” का हिस्सा है। उन्होंने इस अभियान को अपनी मित्र कैप्टेन कीथहेयर मिसक्विता के साथ मिलकर पिछले वर्ष जुलाई में लांच किया था, उन दोनों की यात्रा अगस्त, 2018 में शुरू हुई थी। वे इस वर्ष 30 जुलाई तक विश्व की परिक्रमा पूरी करके भारत में पहुँच जाएँगी। इस अभियान को “सोशल एक्सेस” नामक गैर-लाभकारी कम्युनिकेशन फर्म ने आयोजित व प्रायोजित किया है।

4. ITC का नया चेयरमैन किसे नियुक्त किया गया? 
संजीव पुरी
ITC ग्रुप के मौजूदा मैनेजिंग डायरेक्टर संजीव पुरी को अब कंपनी का चेयरमैन व मैनेजिंग डायरेक्टर नियुक्त किया गया है। हाल ही में ITC के पूर्व चेयरमैन वाई. सी. देवेश्वर का निधन 11 मई, 2019 को हुआ था।
पृष्ठभूमि
हाल ही में वाई. सी. देवेश्वर का निधन हुआ , वे ITC कंपनी के चेयरमैन थे, उनका निधन गुरुग्राम में 11 मई, 2019 को हुआ। वे भारत के सबसे लम्बे कार्यकाल वाले सीईओ थे, उन्हें 2011 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। देवेश्वर 1996 में उस समय ITC के चेयरमैन बने थे, जब ITC बुरे दौर से गुज़र रही थी। उन्होंने कंपनी का विविधिकरण किया। शुरुआत में यह कंपनी सिगरेट उप्तादन कार्य करती है। बाद में इस कंपनी ने अन्य उपभोक्ता वस्तुओं का उत्पादन शुरू किया, इसके बाद यह कंपनी आईटी सेक्टर तथा आतिथ्य सेक्टर में भी शामिल है। वाई.सी. देवेश्वर भारतीय रिज़र्व बैंक के केन्द्रीय बोर्ड के निदेशक भी थे।

5. किस देश के वैज्ञानिकों ने पूर्ण रूप से रीसायकल किये जा सकने वाले प्लास्टिक “PDK” का निर्माण किया है?
अमेरिका
अमेरिका के उर्जा विभाग की लॉरेंस बर्कले नेशनल लेबोरेटरी ने हाल ही में नयी पीढ़ी के प्लास्टिक का निर्माण किया है, इस प्लास्टिक को PDK (Poly Di-Ketoenamine) नाम दिया गया है। इस प्लास्टिक को किसी भी रंग, आकार तथा स्वरुप के नए पदार्थ में पूर्ण रूप से रीसायकल किया जा सकता है, रीसायकल किये जाने से प्लास्टिक की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आती।

6. हाल ही में भारत ने “क्राइस्टचर्च कॉल” नामक पहल पर हस्ताक्षर किये हैं, यह पहल किससे सम्बंधित है?
आतंकवाद
पेरिस शिखर सम्मेलन में फ्रांस के राष्ट्रपति एमनुअल मैक्रॉन तथा न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा आर्देर्न ने आतंकवाद तथा हिंसा से सम्बंधित ऑनलाइन सामग्री को समाप्त करने के लिए “क्राइस्टचर्च कॉल” को लांच किया था। इसी वर्ष मार्च में न्यूजीलैंड में दो मस्जिदों में हुई गोलीबारी में 51 लोगों की मौत हो गयी थी। हमलावर ने इस घटना का ऑनलाइन प्रसारण किया था। इस घटना के बाद ऑनलाइन आतंकवादी सामग्री को ख़त्म करने के लिए कवायद तेज़ हुई थी।

7. हाल ही में सुर्ख़ियों में रहा राष्ट्रीय वेसाक सप्ताह किस धर्म से सम्बंधित है?
बौद्ध
15 मई को श्रीलंका ने राष्ट्रीय वेसाक सप्ताह की घोषणा की थी। इस उत्सव के द्वारा बुद्ध के जन्म, ज्ञान प्राप्ति तथा परिनिर्वाण की घटनाओं को मनाया जाएगा। इस उत्सव का आयोजन श्रीलंका के गॉल में राष्ट्रपति मैत्रिपाला सिरिसेना तथा प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे के संरक्षण में किया जाएगा।

8. हाल ही में भारतीय पुरुष फुटबॉल टीम का कोच किसे नियुक्त किया गया है?
 इगोर स्तिमैक
क्रोएशिया के पूर्व अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी इगोर स्तिमैक को भारतीय पुरुष फुटबॉल टीम का कोच नियुक्त किया गया है। हाल ही में उनके नाम की अनुशंसा अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (AIFF) की तकनीकी समिति द्वारा की गयी थी, इस समिति के प्रमुख श्याम थापा हैं।
भारतीय फुटबॉल टीम के साथ उनका पहला असाइनमेंट थाईलैंड में किंग्स कप 2019 होगा, इस मैच में भारत कैरिबियन देश कुराकाओ के साथ अपना पहला मैच खेलेगा।

9. हाल ही में DRDO ने किस ड्रोन का परीक्षण किया?
अभ्यास
रक्षा अनुसन्धान व विकास संगठन (DRDO) ने “अभ्यास” (ABHYAS – High-speed Expendable Aerial Target) नामक ड्रोन की उड़ान का सफल परीक्षण किया। यह परीक्षण ओडिशा के बालासोर में चांदीपुर इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज में किया गया। इस ड्रोन में इन-लाइन स्माल गैस टरबाइन इंजन का इस्तेमाल किया गया, इसमें स्वदेशी रूप से निर्मित MEMS बेस्ड नेविगेशन प्रणाली का उपयोग किया गया है।

10. टेरेसा द्वीप भारत के किस केंद्र शासित प्रदेश में स्थित है?
अंडमान व निकोबार द्वीप
9 मई को भारतीय सशस्त्र सेना ने अंडमान निकोबार द्वीप के टेरेसा द्वीप में बुल स्ट्राइक अभ्यास का आयोजन किया। इस सैन्य अभ्यास में भारतीय थल सेना, नौसेना तथा वायुसेना के 170 जवानों ने हिस्सा लिया। इसमें भारतीय थल सेना के 149, वायुसेना के 12 तथा जल सेना के 9 जवान शामिल थे। इस अभ्यास में विभिन्न युद्धक ड्रिल्स का आयोजन किया गया।

Ⓒ 2019. JMS Classes Raisinghnagar
✆ 9667070111

Designed By : Satnam Gill