Daily CA Dose : 14-05-2019


1. पुरुष एकल वर्ग में मेड्रिड ओपन टेनिस टूर्नामेंट का खिताब किसने जीता?


नोवाक जोकिविच
विश्व के नंबर खिलाड़ी सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने मेड्रिड ओपन टेनिस का पुरुष एकल वर्ग का खिताब अपने नाम किया। फाइनल में उन्होंने ग्रीस के स्तेफानोस सित्सिपास को पराजित किया।
मुख्य बिंदु
• फाइनल में नोवाक ने स्तेफानोस सित्सिपास को 6-3, 6-4 से पराजित किया। यह इलीट लेवल पर उनकी 33वीं ट्रॉफी है।
• इसके साथ ही उन्होंने राफेल नडाल के 33 ATP मास्टर्स 1000 खिताबों की बराबरी कर ली है।
• यह टॉप 10 विरोधियों के खिलाफ नोवाक की 200वीं जीत थी।
• 31 वर्षीय नोवाक मेड्रिड में चैंपियनशिप मैच कभी नहीं हारे हैं, वे अब तक 74 टूर लेवल ट्रॉफी जीत चुके हैं।
• यह मेड्रिड ओपन में नोवाक जोकोविच का तीसरा खिताब है, इससे पहले उन्होंने 2011 तथा 2016 में भी मेड्रिड ओपन का खिताब जीता था।

2. हाल ही में आईपीएल 2019 का खिताब किस टीम ने जीता?

मुंबई इंडियंस
मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2019 के खिताब को जीत लिया है, फाइनल में मुंबई ने चेन्नई सुपर किंग्स को मात्र एक रन से पराजित किया। मुंबई ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 149 रन बनाये। इसके जवाब में चेन्नई में 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 148 बनाये। जसप्रीत बुमराह को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ़ द मैच चुना गया, उन्हें 5 लाख रुपये की राशि इनामस्वरुप प्रदान की है। गौरतलब है इस सीजन मुंबई और चेन्नई के बीच चार मुकाबले खेले गये, यह चारों मैच मुंबई ने जीते। इस प्रकार मुंबई ने इस रोचक मैच को अपने नाम किया। यह मुंबई इंडियंस का चौथा आईपीएल खिताब है, जबकि चेन्नई इस खिताब को तीन बार जीत चुकी है।

3. विकासशील देशों की विश्व व्यापार संघ की मंत्रिस्तरीय बैठक का आयोजन किस देश में किया गया?

भारत
भारत में विश्व व्यापार संगठन (WTO) के विकासशील देशों की मंत्रिस्तरीय बैठक का आयोजन 13-14 मई, 2019 के दौरान किया जा रहा है। इस बैठक का उद्देश्य नियम आधारित व्यापार प्रणाली की बहु-पक्षीय समस्याओं पर चर्चा करना है।
मुख्य बिंदु
इस बैठक में शरीक होने वाले देश इस प्रकार हैं:
• 6 सबसे कम विकसित देश : इसमें बेनिन, बांग्लादेश, सेंट्रल अफ्रीकन रिपब्लिक, चाड, यूगांडा तथा मलावी।
• 16 विकासशील देश : इसमें तुर्की, इंडोनेशिया, मलेशिया, दक्षिण अफ्रीका, अर्जेंटीना, ब्राज़ील, मिस्र, गुयाना, जमैका, कजाखस्तान, ग्वाटेमाला, नाइजीरिया, ओमान, चीन, सऊदी अरब तथा बारबाडोस शामिल हैं।
• इस बैठक में विश्व व्यापार संगठन के महानिदेशक रोबर्टो अज़ेवेदो भी शरीक हो रहे हैं।

4. हाल ही में हीरालाल यादव का निधन हुआ वे किस क्षेत्रीय सिनेमा के संगीतकार थे?

भोजपुरी सिनेमा
हाल ही में भोजपुरी लोक गायक हीरालाल यादव का निधन वाराणसी में 93 वर्ष की आयु में हुआ। वे “बिरह” नामक श्रेणी से सम्बंधित थे। इसलिए उन्हें “बिरह सम्राट” कहा जाता है। उन्हें 2019 में पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। 2015 में उत्तर प्रदेश सरकार ने उन्हें यश भारती पुरस्कार से सम्मानित किया था।

5. हाल ही में केवल महिला क्रिकेट की किस मैगज़ीन को लांच किया गया?

क्रिकज़ोन
हाल ही में केवल महिला क्रिकेट की मैगज़ीन “क्रिकज़ोन” को राजस्थान के जयपुर में लांच किया। इस मैगज़ीन के पहले संस्करण के कवर पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उप-कप्तान स्मृति मंधाना को फीचर किया गया है। इस मैगज़ीन का उद्देश्य युवा महिला क्रिकेटरों को प्रेरित करना है। इस इवेंट में मिताली राज, हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, डेनियल व्याट, सोफी डेविन जैसी महिला क्रिकेट खिलाड़ी मौजूद थीं।

6. साहस व नेतृत्व के लिए मैक्कैन इंस्टिट्यूट अवार्ड 2019 किसने जीता?

छाया शर्मा
आईपीएस अफसर छाया शर्मा को साहस व नेतृत्व के लिए मैक्कैन इंस्टिट्यूट अवार्ड 2019 से सम्मानित किया गया। उन्होंने निर्भय सामूहिक दुष्कर्म तथा हत्या केस की जांच टीम का नेतृत्व किया था। छाया ने अपने करियर कई संवेदनशील मामलों की छानबीन में कार्य किया। इस पुरस्कार उन लोगों को प्रदान किया जाता है जो मानवाधिकारों, न्याय तथा स्वतंत्रता के लिए कार्य करते हैं। 2015 में इस पुरस्कार से मलाला यूसुफ़जई को सम्मानित किया गया था जबकि 2016 में दिकेम्बे मुतोम्बो को सम्मानित किया गया था।

7. हाल ही में सुर्ख़ियों में रहा विलायाह ऑफ़ हिन्द किस आतंकवादी समूह से सम्बंधित है?

इस्लामिक स्टेट
कुख्यात इस्लामिक आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट ने हाल ही में पहली बार भारत में “प्रांत” के होने का दवा किया है, नवम्बर, 2017 से इस्लामिक स्टेट ने कश्मीर में भारतीय सैन्य बलों पर होने वाले हमलों की ज़िम्मेदारी लेनी शुरू की।
मुख्य बिंदु
इस्लामिक स्टेट ने इस तथाकथित प्रांत को “विलायाह ऑफ़ हिन्द” (भारतीय प्रांत) का नाम दिया है। दरअसल कश्मीर में सेना के हाथों IS से जुड़े हुए आतंकवादी की मौत के बाद यह दावा सामने आया है। संभवतः यह आतंकी इश्फाक अहमद सोफी था, जिसे शोपियां में एक एनकाउंटर के दौरान मारा गया था।


Ⓒ 2019. JMS Classes Raisinghnagar
✆ 9667070111

Designed By : Satnam Gill