Daily CA Dose : 10-05-2019


1. हाल ही में किस गोल्फर को अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा प्रेसिडेंशियल मैडल ऑफ़ फ्रीडम 2019 से सम्मानित किया गया?


टाइगर वुड्स
अमेरिका के महान गोल्फर टाइगर वुड्स को अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा प्रेसिडेंशियल मैडल ऑफ़ फ्रीडम से सम्मानित किया गया। टाइगर वुड्स इस सम्मान को पाने वाले चौथे तथा सबसे युवा प्रोफेशनल गोल्फर हैं। इससे पहले अर्नाल्ड पामर, जैक निकलास तथा चार्ली सिफोर्ड को भी प्रेसिडेंशियल मैडल ऑफ़ फ्रीडम से सम्मानित किया जा चुका है।

2. हाल ही में CSIR के वैज्ञानिकों ने किस द्वीप के निवासियों का जेनेटिक अध्ययन किया?

लक्षद्वीप
हाल ही में वैज्ञानिकों ने पहली बार लक्षद्वीप के निवासियों का जेनेटिक अध्ययन किया। यह अध्ययन CSIR (वैज्ञानिक व औद्योगिक अनुसन्धान परिषद्) के सेंटर फॉर सेलुलर एंड मॉलिक्यूलर बायोलॉजी के वैज्ञानिकों के दल ने किया।

3. संयुक्त राष्ट्र सड़क सुरक्षा सप्ताह 2019 की थीम क्या है?

सड़क सुरक्षा के लिए नेतृत्व
5वां संयुक्त राष्ट्र वैश्विक सड़क सुरक्षा सप्ताह 6 मई से 12 मई, 2019 के बीच मनाया जा रहा है। इस साप्ताहिक इवेंट की थीम “सड़क सुरक्षा के लिए नेतृत्व” (Leadership for road safety) है।
5वां संयुक्त राष्ट्र वैश्विक सड़क सुरक्षा सप्ताह
संयुक्त राष्ट्र वैश्विक सड़क सुरक्षा सप्ताह का समन्वय संयुक्त राष्ट्र सड़क सुरक्षा सहभागिता द्वारा विश्व स्वास्थ्य संगठन की अध्यक्षता में किया जाता है। इस सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान विश्व स्वास्थ्य संगठन ने “सड़क सुरक्षा पर वैश्विक स्टेटस रिपोर्ट” जारी की। इस रिपोर्ट के अनुसार सड़क सुरक्षा के लक्ष्यों को मज़बूत नेतृत्व के द्वारा प्राप्त किया जा सकता है, इसके लिए “Save Lives – #SpeakUp” अभियान शुरू किया गया है।
“Save Lives – #SpeakUp” अभियान
“Save Lives – #SpeakUp” अभियान “Decade of Action for Road Safety 2011-2020” के सिद्धांत पर आधारित है। इसका उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं के कारण होने वाली मौतों तथा घायलों की संख्या में कमी करना है। सड़क दुर्घटनाओं के कारण 2020 तक विश्व में प्रतिवर्ष 1.9 लोगों की मृत्यु होने का अनुमान है।

4. शेख मुजीबुर रहमान के जीवन पर बनायीं जाने वाली फिल्म का निर्देश किस भारतीय फिल्ममेकर द्वारा किया जायेगा?

श्याम बेनेगल
भारत और बांग्लादेश मिलकर बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान (बांग्लादेश के राष्ट्रपिता) पर फिल्म का निर्माण करेंगे। इसके साथ बांग्लादेश के स्वतंत्रता संग्राम पर एक डाक्यूमेंट्री भी बनायीं जायेगी। भारत का सरकारी प्रसारक प्रसार भारती इस फिल्म का सह-निर्माण करेगा।

5. हाल ही में मृणाल मुखर्जी का निधन हुआ, वे किस क्षेत्रीय सिनेमा से सम्बंधित थे?

बंगाली सिनेमा
अभिनेता व टीवी एक्टर मृणाल मुखर्जी का निधन कलकत्ता में 74 वर्ष की आयु में 8 मई, 2019 को हुआ। मृणाल मुखर्जी ने पांच दशक तक बंगाली फिल्म उद्योग में कार्य किया। उन्होंने “दुई बोन”, छुट्टी”, “श्रीराम पृथ्वीराज”, “ब्योमकेश” जैसी फिल्मों में कार्य किया। इसके अलावा उन्होंने कई बंगाली टीवी धारावाहिकों में भी कार्य किया। वे बंगाली थिएटर के जाने माने अभिनेता थे। मृणाल मुखर्जी ने कई हिंदी फिल्मों में भी कार्य किया, गुलज़ार की “मौसम” फिल्म में उनकी भूमिका बेहतरीन थी।

6. हाल ही में बैद्यनाथ मिश्रा का निधन हुआ, वे किस क्षेत्र से जुड़े हुए थे?

अर्थशास्त्र
हाल ही में बैद्यनाथ मिश्रा का निधन 8 मई, 2019 को ओडिशा के भुबनेश्वर में 99 वर्ष की आयु में हुए, वे एक अर्थशास्त्री थे। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1949 में कट्टक के रेवनशॉ विश्वविद्यालय में लेक्चरर के रूप में की। बाद में उन्होंने ओडिशा कृषि व तकनीक विश्वविद्यालय में कार्य किया। वे ओडिशा कृषि व तकनीक विश्वविद्यालय में 1981 से 1985 के बीच वाईस चांसलर रहे। वे 1985 से 1990 के बीच राज्य योजना आयोग के चेयरमैन भी रहे।

7. जैव विविधता तथा पारिस्थितिकी तंत्र सेवा पर अंतरसरकारी विज्ञान-नीति प्लेटफार्म (IPBES) का मुख्यालय कहाँ पर स्थित है?

बॉन (जर्मनी)
हाल ही में जैव विविधता तथा पारिस्थितिकी तंत्र सेवा पर अंतरसरकारी विज्ञान-नीति प्लेटफार्म (IPBES) द्वारा “IPBES ग्लोबल असेसमेंट” नामक रिपोर्ट जारी की गयी। इस रिपोर्ट को 50 देशों के 145 विशेषज्ञ लेखकों द्वारा तैयार किया गया है। इस रिपोर्ट के मुताबिक विश्व में 1 मिलियन जीव-जंतु तथा पौधों की प्रजातियाँ विलुप्त होने की कगार पर है, यह प्रजातियाँ कुछ ही दशकों में विलुप्त हो सकती हैं। इस सूची में 40% उभयचर प्रजातियाँ, 33% रीफ निर्मित करने वाले कोरल तथा एक तिहाई समुद्री स्तनधारी जीव शामिल हैं। इसका मुख्य कारण प्रदूषण, प्राकृतिक आवास का नाश तथा कार्बन उत्सर्जन है।

8. विश्व सीमाशुल्क संगठन के क्षेत्रीय प्रमुखों की बैठक का आयोजन किस भारतीय शहर में किया जा रहा है?

कोच्ची
विश्व सीमा शुल्क संगठन के क्षेत्रीय प्रमुखों की बैठक का आयोजन केन्द्रीय अप्रत्यक्ष कर व सीमा शुल्क बोर्ड द्वारा कोच्ची में 8 मई से 10 मई के बीच किया जा रहा है। इस बैठक में एशिया प्रशांत क्षेत्र के क्षेत्रीय अधिकारी हिस्सा ले रहे हैं। भारत एशियाई प्रशांत क्षेत्र में विश्व सीमा शुल्क संगठन का वाईस चेयर है। भारत को 1 जुलाई, 2018 को यह कार्य सौंपा गया था, भारत दो वर्ष तक एशिया प्रशांत क्षेत्र में विश्व सीमाशुल्क संगठन का वाईस चेयर रहेगा। इस बैठक में विश्व सीमाशुल्क संगठन द्वारा सुरक्षित सीमा पार व्यापार को बढ़ावा दिए जाने के लिए शुरू किये गये कार्यक्रमों व पहलों की प्रगति की समीक्षा की जायेगी। इस बैठक का अध्यक्षता केन्द्रीय अप्रत्यक्ष कर व सीमा शुल्क बोर्ड के चेयरमैन प्रणब कुमार दास द्वारा की जायेगी।

9. हाल ही में किस मंत्रालय ने भारतीय मूल के लोगों की “ब्लैक लिस्ट” को समाप्त करने का फैसला लिया है?

केन्द्रीय गृह मंत्रालय
केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने हाल ही में भारतीय मूल के लोगों के लिए “ब्लैक लिस्ट” को समाप्त करने का निर्णय लिया है। यह सूची भारतीय मिशन (विभिन्न देशों में मौजूद भारतीय दूतावास) के पास होती है।
मुख्य बिंदु
इस सूची में उन भारतीय मूल के लोगों के नाम शामिल होता हैं जो भारत में उत्पीड़न किये जाने का हवाला दे कर दूसरे देश में शरण मांगते हैं। इस प्रकार की शरण मांगने वाले भारतीय मूल के लोगों में सिख समुदाय के लोगों की अधिकता हैं।
इस सूची में शामिल लोगों को भारतीय मिशन (भारतीय दूतावास) द्वारा वीज़ा नहीं दिया जाता है।
भारतीय मूल के वे लोग (तथा उनके परिवार के सदस्य) जिन्होंने किसी दूसरे देश में शरण ली है और उनका नाम “ब्लैक लिस्ट” में नहीं है, उन्हें निवास के देश के नागरिक की तरह ही भारत का वीज़ा मिलेगा। यदि उनका पिछले दो वर्षों का वीज़ा सामान्य है तो वे ओवरसीज सिटीजनशिप ऑफ़ इंडिया (OCI) कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।
ओवरसीज सिटीजनशिप ऑफ़ इंडिया (OCI) कार्ड एक प्रवासी स्टेटस है, इससे भारतीय मूल के विदेशी नागरिक भारत में अनिश्चित काल तक रह सकता है तथा यहाँ पर कार्य कर सकता है।

10. हाल ही में किस राज्य में ब्रह्मकलाशोत्स्व शुरू हुआ?

कर्नाटक
हाल ही में कर्नाटक में 6 दिन तक चलने वाला ब्रह्मकलाशोत्स्व नामक उत्सव शुरू हुआ, इस आयोजन प्रतिवर्ष दक्षिण कन्नड़ जिले के पोलाली में चंदकुरु श्री दुर्गा परमेश्वरी मंदिर में किया जाता है। इस उत्सव में श्री राजराजेश्वरी, भद्रकाली, भगवान् सुब्रमन्य तथा भगवान् गणेश की पूजा की जाती है।

Ⓒ 2019. JMS Classes Raisinghnagar
✆ 9667070111

Designed By : Satnam Gill